: कांग्रेस प्रत्याशी की विद्युत विभाग के जेई से हुई तकरार
Thu, May 23, 2024
Agra. थाना खेरागढ़ के गांव नगला ऊदैया में देर रात आगरा फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस प्रत्याशी और विद्युत विभाग के जेई आपस में भिड़ गए। दोनों लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए।
पूरा मामला खेरागढ़ के गांव नगला ऊदैया गांव का है। जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग के जेई
नितेश कुमार बिजली चेकिंग करने के लिए पहुंचे थे। देर रात लोगों के घरों में चेकिंग से लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने इस घटना की सूचना कांग्रेस के फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को दी। सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी भी मौके पर पहुंच गए। इस बीच जेई वहाँ से चले गए। रामनाथ सिकरवार की बिजली विभाग के जेई नितेश से फोन पर वार्ता हुई तो दोनों के बीच फोन पर जमकर तकरार हो गई।
रामनाथ सिकरवार ने जेई से कहा कि आप रात को लोगों के घरों में घुसे है। यह गलत है। इस बीच जेई ने कहा कि आप मेरे यहां से एक करोड़ रुपए ले गए। रामनाथ सिकरवार स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। रामनाथ सिकरवार ने 7 साल से एक ही जगह जमे होने का जेई पर आरोप लगाया है।
: सावधान ! नामचीन कंपनी का लोगो लगाकर बची जा रही डुप्लीकेट ई बाइक
Thu, May 23, 2024
Agra. अगर आप उत्तर प्रदेश के आगरा शहर या आसपास के रहने वाले हैं और आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है। आगरा में नामचीन कंपनी के नाम से खिलवाड़ किया जा रहा है। लोकल कंपनी की ई बाइक को ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर बेचा जा रहा है। फेरेंजा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ को शिकायतें मिल रही थीं कि आगरा में उनके नाम से इलेक्ट्रिक बाइक बड़ी संख्या में बेची जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि आगरा के चावला एंड संस के यहाँ उनकी कंपनी की इलेक्ट्रिक बाइक बेची जा रही है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। वह पुलिस के साथ चावला एंड संस के शोरूम पर पहुंच गए। उनके सामने ही उनकी कंपनी का एक इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचा जा चुका था।7 इलेक्ट्रिक व्हीकल को पुलिस ने जब्त कर लिया। थाना रकाबगंज पुलिस इस मामले में शिकायत के बाद कार्रवाई में जुट गई है।
थाना रकाबगंज क्षेत्र अंतर्गत फेरेंजा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रिक बाइक भारी संख्या में डुप्लीकेसी कर बेची जा रही थी। कंपनी के सीईओ रितेश बंसल को पिछले एक डेढ़ माह से शिकायतें मिल रही थी कि उनकी कंपनी की डुप्लीकेट इलेक्ट्रिक व्हीकल बड़ी संख्या में बेची जा रही है। बुधवार को सीईओ रितेश बंसल आगरा पहुंचे और उन्होंने पुलिस के साथ बालूगंज स्थित चावला एंड संस के यहां छापामार कार्रवाई की। करवाई में रकाबगंज पुलिस को 7 इलेक्ट्रिक व्हीकल मिले जिन पर फेरेंजा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड की छाप लगी हुई थीं। पुलिस ने शोरूम से प्रबंधक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस अपने साथ ऐसे 07 वाहनों को जब्त कर थाने उठा लाई।
फेरेंजा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ रितेश बंसल का कहना है कि हमने इस मामले में आगरा पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करा दी है। जिसमें हमने चावला एंड संस के सुरेंद्र चावला, गोविंद चावल और सुरेंद्र सिंह को आरोपी बनाया है। उन्होंने बताया कि कस्टमर की लगातार शिकायतें आ रही थी कि उनके इलेक्ट्रिकल वाहन मापदंडों के अनुकूल नहीं है। यही नहीं कई ऐसे वाहन भी हमें बाजार में मिले जो मॉडल हम बनाते ही नहीं हैं। जिससे साफ है कि हमारे ब्रांड की डुप्लीकेसी की जा रही थी और कंपनी का नाम खराब किया जा रहा है। एक तरफ जहां कंपनी की साख पर बट्टा लग रहा है तो वहीं कंपनी को आर्थिक क्षति भी पहुंच रही है।
: उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया गुरु अमर दास जी का प्रकाश पर्व
Wed, May 22, 2024
आगरा। सिख धर्म के तीसरे गुरु, गुरु अमर दास जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व स्थानीय ऐतिहासिक गुरुद्वारा माईथान में समूह गुरु नानक नाम लेवा संगत ने बहुत ही उत्साह, प्यार, श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया। सुखमनी सेवा सभा (महिला विंग) की ओर से आयोजित इस भव्य कीर्तन दरबार में वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी मधुर स्वर लहरियों से गुरबाणी का गायन कर सभी का मन मोह लिया। उन्होंने सर्वप्रथम ‘भले अमर दास गुण तेरे तेरी उपमा तोहे बन आवै’ का गायन किया और बताया कि हो सकता है बादल से गिरी बूंदों की गिनती कोई कर ले, बसंत में खिले फूलों की कोई गिनती कर ले, चांद सूरज की किरणों का भी कोई अंदाजा लगा ले, समुद्र की गहराई भी कोई नाप ले गंगा की लहरें भी कोई अपने ज्ञान द्वारा जान ले लेकिन धन गुरु अमर दास पातशाह जी आपकी उपमा, आपका ज्ञान, आपकी निम्रता व सादगी, आपके द्वारा किया गया।
परोपकार, सर्वधर्म सांझीवालता का पावन संदेश व आपकी सेवा व सिमरन आदि अनगिनत गुणो का बखान उनकी गिनती कोई नहीं कर सकता आपकी कितनी उपमा है कितनी महिमा है यह आप स्वयं ही जानते हैं। नम्रता के पूंज, धीरज के दाते, प्रभु के हुक्म में रहने वाले और सरबसांझीवालता का उपदेश सारी मानवता को देने वाले संगत और पंगत की प्रथा चलाने वाले सेवा के पूंज गुरु अमरदास पातशाह जी को समूह संगत ने श्रद्धापूर्वक नमन किया। सर्वप्रथम समूह स्त्री जत्थे ने बड़ी श्रद्धा व प्यार से सुखमनी साहिब जी का पाठ किया उपरांत वीर महेंद्र पाल सिंह जी ने एक के बाद एक कई शब्दों का गायन कर सारे माहौल को भक्ति मय बना दिया। उन्होंने कहा सत्संग का मतलब होता है हमारे जीवन में कुछ ना कुछ बदलाव आए अपना कोई ना कोई अवगुण अपना पाप अपने गुरु को अर्पित करना है और गुरु दर से कोई ना कोई गुरु की मति धारण करके जाना है ताकि हमारी संगत करनी सफल हो जाए।
इस अवसर पर गुरुद्वारा माईथान के प्रमुख सेवादार कंवलजीत सिंह, ग्रंथि कुलविंदर सिंह,गुरु सेवक श्याम भोजवानी, गुरमीत सिंह सेठी, रिंकू गुलाटी, दलजीत सिंह, अरविंद सिंह पप्पी, रछपाल सिंह, अशोक अरोड़ा, हरजिंदर सिंह, गुरमुख व्यानी और साथ ही स्त्री जत्थे में बहन रानी सिंह, बहन अवनीत कौर, जसप्रीत गुलाटी, चांदनी भोजवानी, अरुणा सचदेव, हरजीत कौर, मोना मखीजा, पायल दुल्हानी, रोजी आहूजा, हरलीन कौर, अंकिता सिमरन लालवानी, किरण खेड़ा कंचन ध्यानी, गुरमीत कौर आदि विशिष्ट जनों की उपस्थिती रही। कार्यक्रम के अंत में गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ जिसे सभी ने बड़े प्रेम प्यार व श्रद्धा व उल्लास के साथ ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में ज्ञानी कुलविंदर सिंह, अवनीत कौर व जसप्रीत गुलाटी, रेनू आहूजा ने सभी का धन्यवाद किया