: प्रोजेक्ट्स इंडिया ने आगरा में मनाई सिल्वर जुबली, उठाया ग्रीन माइस का संकल्प
Sat, Apr 26, 2025
आगरा। प्रोजेक्ट्स इंडिया ने अपने 25 साल के सफर को पूरा करते हुए आगरा में नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया। आगरा से अपने आगाज़ को याद करने के लिए ही कई दिन तक कई सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब दो दर्जन से अधिक सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत विश्व के आश्चर्य ताजमहल का दीदार भी इसमें शामिल सदस्यों को कराया गया था।
उद्यमिता में उत्कृष्टता के अपने 25 साल पूरे होने के जश्न के रूप में अपने गौरवशाली शहर आगरा में अपनी वार्षिक रणनीतिक बैठक में उद्योग-व्यापी बदलाव का आह्वान किया है, कोई भी भव्यता पर्यावरण की कीमत पर नहीं आती है। साथ ही एक हरित अभियान भी पेश किया- “ग्रीन माइस (MICE), ग्रेट माइस (MICE)” जो कि स्वच्छ और हरित आयोजनों की दिशा में आंदोलन सरीखा है। इसके ज़रिए अपनी औद्योगिक बिरादरी के लिए साफ संदेश दिया गया है-“पीछे केवल यादें छोड़ें, कचरा नहीं।”
आगरा में अपनी वार्षिक रणनीतिक बैठक में प्रोजेक्ट्स इंडिया के लिए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे प्रमुख सदस्यों ने हिस्सा लिया और बहुमूल्य सुझाव साझा किए। प्रोजेक्ट्स इंडिया के निदेशक वैभव छिब्बर ने कहा, "हमने इवेंट इंडस्ट्री में अविस्मरणीय अनुभव वाले 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। अब समय आ गया है हम सभी ज़िम्मेदारी लें-इवेंट लीडर के रूप में, ब्रांड के रूप में, नागरिक के रूप में। बैठक में तय हुआ प्रत्येक प्रतिभागी एक पेड़ अवश्य लगाए। घर में प्लास्टिक उपयोग न करने की प्रतिबद्धता अपनाए। समुदाय-आधारित हरित जागरूकता पहलों के लिए सृष्टि सेवक के साथ साझेदारी करना और दैनिक संधारणीयता प्रथाओं के बारे में जागरूकता लानी है।
एक होटल में विशेष सत्र में बतौर विशिष्ट वक्ता साहित्य, खेलप्रेमी उद्यमी हरविजय सिंह वाहिया और टूरिज्म गिल्ड के पूर्व अध्यक्ष देवाशीष भौमिक ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधनों में आगरा को न केवल प्रेम का शहर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि ऐसे उत्सवों का शहर बनाने का आव्हान किया, जहाँ हर आयोजन अपने पीछे कचरा नहीं, बल्कि हरियाली छोड़े। इस मौके पर प्रोजेक्ट्स इंडिया के डायरेक्टर गौरव के. छिब्बर सहित अन्य अधिकारी और सहयोगी मौजूद रहे।
: यूपीएचसी जीवनीमंडी पर हुआ मॉडल इम्युनाइजेशन सेन्टर का शुभारंभ
Sat, Apr 26, 2025
खेलते-खेलते बच्चों को लग जाएगा टीका
जनपद में शुरु हुआ पहला मॉडल इम्युनाइजेशन सेंटर
आगरा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) जीवनीमंडी पर शनिवार को जनपद के पहले मॉडल इम्युनाइजेशन सेंटर (एमआईसी) का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ अरुण श्रीवास्तव ने फीता काटकर एमआईसी का उद्घाटन किया। एमआईसी पर खुशनुमा वातावरण में गुणवत्तापूर्ण ढंग से बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा, यहां पर बच्चों के खेलने की भी सुविधा होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि एमआईसी का उद्देश्य चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण में उत्कृष्ट टीकाकरण सेवाओं की प्रदायगी तथा लाभार्थियों को समृद्ध अनुभव की अनुभूति प्रदान किया जाना है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में यूपीएचसी लोहामंडी द्वितीय पर भी एमआईसी बनाया जाएगा। एमआईसी बनाने के लिये यूपीएससी का चयन डिलीवरी लोड (प्रसव) की संख्या के आधार पर फैसिलिटी का चयन किया गया है।उक्त फैसिलिटी में पहले टीकाकरण, कोल्ड चेन प्वॉइंट की सुविधा और प्ले एरिया, टीकाकरण कक्ष और प्रतीक्षालय के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है।
यूपीएचसी जीवनीमंडी की प्रभारी चिकित्सा डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि मॉडल टीकाकरण केन्द्र में पहले बच्चों को आराम से स्टेनलेस स्टील चेयर पर बिठाया जाएगा। फिर उन्हें खेलने के लिए खिलौना भी दिया जाएगा। जब बच्चे खिलौना खेलने में मशगूल हो जाएंगे तो उन्हें टीका लगा दिया जाएगा। वह भी इस ढंग से कि उन्हें दर्द का एहसास ही ना हो।
इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की एसएमओ डॉ॰ महिमा चतुर्वेदी, जे.एस.आई संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर नितिन खन्ना, यूनिसेफ के डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, यूपी-टीएसयू से मोना सिंह और यूपीएचसी जीवनीमंडी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
सीएमओ ने परखे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्य
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव ने शनिवार को नगला धनी क्षेत्र में जाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को परखा। उन्होंने दस्तक अभियान में आशा मधु द्वारा किए गए कार्यों का फीडबैक लिया। इसके साथ ही एंटी लार्वा व फॉगिंग के कार्यों की भी जानकारी ली। क्षेत्र में सीएमओ को कार्य संतोषजनक मिला।
: पहलगाम हमले के विरोध में मानवाधिकार संघठन उत्तर प्रदेश ने निकाला कैंडल मार्च
Sat, Apr 26, 2025
आगरा। मानवाधिकार संघठन ने लगाये पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आतंकी घटना का विरोध किया गया। लोगों ने मोमबत्ती जलाकर आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
रामबाग पर चौराहे पर जय श्रीराम के नारों के साथ सभी लोग रामबाग चौराहे पर एकत्रित हुये मानवाधिकार संघठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आतंकवादी घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताया। इसके उपरान्त मोमबत्ती जलाकर कार्यकर्ताओ ने आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुये आत्मा शांति के लिये प्रार्थना की यहां पर आतंकी घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गयी। जहां मोमबत्ती जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई वही आतंक के खिलाफ आर पार की लड़ाई की मांग सरकार से की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राकेश गुप्ता महानगर सचिव संजय कुशवाहा, पंकज शर्मा. गौरव ठाकुर मीडिया प्रभारी जिला महामंत्री राजीव पोरवाल, राजू दुबे, विमोहन सिंह आनंद शर्मा, पवन पिंपल, शहर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, सोमरोज वर्मा, महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा सिंह अपनी महिला शक्ति के साथ उपस्थिति रही।