: डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में विद्यारंभ संस्कार का भव्य वैदिक आयोजन
Thu, May 1, 2025
आगरा। डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में इस अवसर पर उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां अभिभावकों और शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति में नन्हें बच्चों ने अपने शैक्षणिक जीवन की पहली सीढ़ी चढ़ी।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। विद्वान पंडितों द्वारा हवन-पूजन सम्पन्न कराया गया, जिसमें बच्चों से स्वास्तिक बनवाकर उनके जीवन में शुभारंभ की कामना की गई। पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न इस आयोजन ने उपस्थितजनों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की अनुभूति कराई। साथ ही स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी भावविभोर कर दिया। विद्यालय की ओर से बच्चों को उपहार भी भेंट किए गए।
विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए. के. सिंह ने इस अवसर पर कहा, “विद्यारंभ संस्कार केवल शैक्षणिक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह वह क्षण होता है जब बच्चा ज्ञान की यात्रा का प्रथम कदम रखता है। ऐसे आयोजन बच्चों के मन-मस्तिष्क पर संस्कारों की अमिट छाप छोड़ते हैं और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।”
प्रधानाचार्या राखी जैन ने अभिभावकों और अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा, “डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में हमारा प्रयास बच्चों को केवल अकादमिक शिक्षा देना नहीं है, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, नैतिकता और आधुनिक सोच से जोड़ना भी है। विद्यारंभ संस्कार बच्चों के जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है, और हमें गर्व है कि हम उन्हें इस दिशा में एक समग्र शिक्षा दे पा रहे हैं।”
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर रिंपी कक्कड़, किंजल जैन, काजल सिंह, यशी कौशिक, दिव्या खंडेलवाल, योगी चाहर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन दीपा शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
: अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कमला नगर में 'द वेलवेट स्पून' रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ
Wed, Apr 30, 2025
शुद्ध सात्विक भोजन का मिलेगा द वेलवेट स्पून में स्वाद, बिना प्याज लहसुन का लगेगा
किटी पार्टी आयोजन के लिए दो बड़े हॉल की सुविधा, महिलाओं को मिलेगा discount का विशेष ऑफर
आगरा। कमला नगर में स्वाद, शुद्धता और स्वच्छता को समर्पित एक नई पहल के रूप में ‘द वेलवेट स्पून’ रेस्टोरेंट का शुभारंभ सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर किया गया। रेस्टोरेंट का उद्घाटन आध्यात्मिक गुरु अरविंद जी महाराज एवं उनके सुपुत्र अभिषेक भैया जी द्वारा दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया गया।
इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में आगरा के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। रेस्टोरेंट के डायरेक्टर मनीष गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और इस नई शुरुआत की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। मनीष गोयल ने बताया कि "द वेलवेट स्पून" रेस्टोरेंट पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी है और यहाँ परोसा जाने वाला प्रत्येक व्यंजन स्वच्छता, गुणवत्ता और स्वास्थ्य के उच्चतम मानकों पर आधारित होगा। भोजन में प्याज लहसुन का प्रयोग भी नहीं किया जाएगा।
मनीषा गोयल ने बताया कि रेस्टोरेंट में पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के साथ-साथ आधुनिक स्वाद को भी समाहित किया गया है, जिससे हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आए। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में दो बड़े पार्टी हॉल भी बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए विशेष छूट के ऑफर भी रखे गए हैं। किटी पार्टी में 10 प्रतिशत तक की छूट डिस्काउंट के रूप में मिलेगी। साथ ही आने वाले दिनों में मदर्स डे पर मां और बेटी के लिए विशेष ऑफर भी रखा जाएगा।
अरविंद जी महाराज ने कहा, "अच्छे भोजन का संबंध केवल स्वाद से नहीं, बल्कि शरीर और आत्मा की शुद्धता से भी है। ‘द वेलवेट स्पून’ इस दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।"
रेस्टोरेंट की आकर्षक सजावट, एसी हॉल, शांत वातावरण और बेहतरीन सेवाओं के कारण यह स्थान जल्द ही आगरा के खाने-पीने के शौकीनों का पसंदीदा ठिकाना बन सकता है। रेस्टोरेंट के संचालन में मनीष गोयल, अक्षत गुप्ता, विनय गुप्ता, मनीष गोयल मुख्य भूमिका निभाएंगे। उद्घाटन के अवसर पर पवन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सुशील गुप्ता, विनीत गुप्ता, डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता, वीरेंद्र सिंघल, नीरज अग्रवाल, रविंद्र गोयल, अजय गोयल, संजय गोयल, राजेंद्र कुमार गोयल, अनीता गुप्ता, प्राची, रुबी गुप्ता, गायत्री आदि उपस्थित रहे।
: आगरा में आतंकवाद के विरोध में कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Wed, Apr 30, 2025
आगरा। पुरुषार्थी संघ, सिन्धी बाज़ार, राजेन्द्र मार्केट एसोसिएशन, हॉस्पीटल रोड एवं शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन नूरी दरवाज़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने एवं उनकी आत्मा की शांति हेतु आयोजित किया गया।
कैंडल मार्च महाराजा अग्रसेन चौक फुव्वारा से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह स्मारक, नूरी दरवाज़ा तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारीगण एवं समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सभी ने मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को नमन किया और मौन रखकर संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने आतंकवाद की निंदा करते हुए देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि भारतवासी आतंक के विरुद्ध एकजुट हैं और किसी भी विभाजनकारी ताक़त के सामने झुकेंगे नहीं।
इस अवसर पर आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, दुष्यंत कुमार, शहीद भगत सिंह कुटीर पेठा एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राकेश मित्तल पवन गर्ग नितेश शर्मा नवल शर्मा शानु यादव, पुरुषार्थी संघ अध्यक्ष गोविंद राम नारवानी महामंत्री प्रकाश मसानी ,जय प्रकाश वाघवानी, दीपक मोवानी, राजेंद्र मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कोड़ानी, महामंत्री राजवंश बाल प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।