Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: प्रतिभा अब नहीं रहेगी अनदेखी, आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

Pragya News 24

Tue, Aug 26, 2025
Post views : 161
  • 25 सदस्यों की कार्यकारिणी की हुई घोषणा
  • वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के तत्वावधान में हुआ आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी का भव्य शुभारंभ

आगरा। कला को मिले उसका सम्मान और कलाकारों को उनका हक, इसी संकल्प के साथ आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी का अधिष्ठापन समारोह फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड ट्री में हुआ, जहां पूरे प्रदेश के कलाकारों की नई एकजुटता की आगरा से नींव रखी गई। सोमवार को यूपी वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी का अधिष्ठापन समारोह गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी, महासचिव संदीप उपाध्याय, वरिष्ठ पदाधिकारी सौरभ सिंघल, सनी गुप्ता, दलजीत सिंह, संजीव अरोड़ा तेजवीर सिंह तथा रिंकू प्रवीण वर्मा ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि कलाकारों की प्रतिभा को उचित मंच और सम्मान दिलाना संस्था का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि आगरा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस आवश्यकता है कलाकारों को संगठित करने की। संस्था प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सांस्कृतिक विभाग के पंजीकरण से कलाकारों को जोड़कर उनके लिए अवसर उपलब्ध कराएगी।

संदीप उपाध्याय ने आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी की कार्यकारिणी की घोषणा की। सर्वसम्मति से संरक्षक दलजीत सिंह, जसवंत सिंह, संजीव कपूर, मनोज कोहली, अध्यक्ष रिंकू प्रवीण वर्मा, महासचिव कमलप्रीत सिंह शैंकी, उपाध्यक्ष भीम शिरोमणि, मंजरी शुक्ला, पंकज वर्मा, देव शर्मा, सचिव सचिन चौहान, रोहन सिंह, साहिल चौहान, अनिल और निधि सोनी, कार्यकारिणी सदस्य ललित शर्मा, अनूप सिंह, हेमा शर्मा, सुजाता शर्मा, अनूप गौर, अमित आर्य, नीरज कपूर, बॉबी, अपूर्व, प्रणव और श्रीकांत को घोषित किया गया।

अध्यक्ष रिंकू प्रवीण वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अब कलाकार एकजुट होकर अपने अधिकार और सम्मान की रक्षा करेंगे। संस्था के मंच पर उनकी परेशानियों का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
नवनिर्वाचित महासचिव कमलजीत सिंह शैंकी ने घोषणा की कि आगामी समय में संस्था विभिन्न सेवा कार्य और जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करेगी, जिससे कलाकारों को उनके कार्यक्षेत्र से जुड़े नवीन अवसर और योजनाओं की जानकारी मिल सके।

कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार द्वारा किया गया। प्रमुख कलाकार उपस्थित रहे दयाशंकर, पीयूष कुमार, पंकज चित्तौड़िया, बबलू, भाग्यश्री, अंजली वर्मा, योगेश शर्मा, आदर्श, कुलदीप शर्मा, मयंक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन