: आगरा का आइटी सेक्टर जमा सकता है धाक, सरकार से है मदद की दरकार
Wed, Jan 3, 2024
•
निर्यात सम्मेलन में आगरा के आइटी उद्यमी सहित मर्चेंट एक्सपोर्टर भी रखें अपनी बात
•
आइटी उद्यमी बोले, कस्टम और जीएसटी में मिले राहत, आगरा में हो आइटी के विद्यार्थियों के लिए ट्रेनिंग
•
मर्चेंट एक्सपोर्टस बोले, अफगानिस्तान में उत्पाद की मांग, निर्यात बढ़े अगर हो सीधा मार्ग
•
8 और 9 जनवरी को आयोजित होने जा रहा है एक्सपोर्ट सिम्पोजियम 2024 ( निर्यात सम्मेलन)
आगरा। टीटीजेड के नियमों के कारण आगरा सूचना प्रौद्योगिक उद्योग के लिए सबसे मुफीद है लेकिन तमाम समस्याओं के कारण उद्योग को पंख नहीं लग पा रहे। आइटी क्षेत्र सहित अन्य उद्योगों में निर्यात प्रोत्साहन की समस्याओं पर मंथन हुआ जीवनी मंडी स्थित नेशनल चौंबर आफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स सभागार पर।
आगामी 8 और 9 जनवरी को होने वाले निर्यात सम्मेलन के इंडस्ट्रियल ड्राइव कार्यक्रम के तहत बुधवार को नेशनल चौंबर के सभागार में विभिन्न उद्योगों से जुड़े निर्यातकों की बैठक आयोजित की गई। विभिन्न सेक्टरों के निर्यातकों ने अपनी नीतिगत समस्याओं को एक्सपोर्ट सिम्पोजियम के आयोजकों के समक्ष रखा।
बैठक में आइटी सेक्टर के एक्सपोर्टर शैलेंद्र बंसल ने कहा कि आगरा में सूचना प्रौद्योगिक क्षेत्र में संगठित रूप से कार्य नहीं हो रहा है। जबकि आगरा टीटीजेड क्षेत्र में आता है। जिसमें गैर प्रदूषणकारी उद्योगों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विशेष रूप से प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। सूचना प्रौद्योगिक उद्योग सौ फीसदी गैर प्रदूषणकारी है एवं आगरा शहर की तकनीकि शिक्षा के विद्यार्थियों के लिए आइटी सेक्टर एक बड़ा रोजगार मुहैया कराने का क्षेत्र साबित हो सकता है।
छोटे सॉफ्टवेयर के एक्सपोर्टस के सामने सबसे बड़ी समस्या कस्टम विभाग की होती है। इस विभाग द्वारा आइटी सेक्टर के लिए लाल फीताशाही वाले नियम और प्रक्रिया लागू की जाती है। जिससे उद्यमियों का समय भी खर्च होता है और आर्थिक रूप से भी भार बढ़ता है। वहीं दूसरी समस्या जीएसटी इनपुट क्लेम करने के दौरान होती है। मौजूदा प्रक्रिया में जीएसटी रिफंड और आइटीसी क्लेम करने के लिए दो से तीन माह की प्रक्रिया लग जाती है। अनेकों दस्तावेज, इनवाइसिस और अनुमतियों की आवश्यकता पड़ती है। जिससे उद्योग काफी प्रभावित होता है। आइटी उद्यमियों ने साफतौर से मांग रखी कि छोटे एक्सपोर्टस जिनका सालाना पांच करोड़ रुपये से कम का टर्नओवर है उनके लिए जीएसटी रिफंड और एक्सपोर्ट परमिशन के लिए औपचारिकताएं कम से कम की जाएं।
आगरा में युवाओं को सूचना प्रौद्योगिक क्षेत्र में जोड़ने एवं रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार को आगरा में नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित करने चाहिए। बैठक में मर्चेंट एक्सपोर्टर नारायण बहरानी ने बताया कि आगरा के उत्पादों का अफगानिस्तान में बहुत बड़ा मार्केट है परंतु आगरा के उत्पादों का निर्यात अफगानिस्तान में करने के लिए मौजूदा राजनीतिक हालातों में ईरान के बंदरगाह के माध्यम से निर्यात करना पड़ता है जिसकी वजह से निर्यात में परेशानी होती है।
आगरा में इनलैंड कंटेनर डिपो सुचारू रूप से से कार्यरत नहीं है, जिसकी वजह से सामान को निर्यात करने में दस से 15 दिन का समय शहर में कस्टम क्लियरेंस एवं अन्य सरकारी औपचारिकता में ही लग जाता है।
बैठक में निर्यात सम्मेलन के प्रोग्राम कन्वीनर मनीष अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में सूचना प्रौद्योगिक क्षेत्र को प्रोत्साहन करने हेतु सूचना प्रौद्योगिक योजना 2022 का अनावरण किया था। आगरा की विशिष्ट परिस्थितियों के कारण आगरा में सूचना प्रौद्योगिक इकाई स्थापित करने में आगरा को विशेष आर्थिक प्रोत्साहन मिलना चाहिए। जिससे बड़ी आइटी कंपनियां यहां अपने उद्यम स्थापित कर सके।
इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि निर्यात प्रोत्साहन को लेकर चैंबर काफी लंबे समय से प्रयारत है, ऐसे में निर्यात सम्मेलन आगरा के निर्यातकों को संगठित विकास मार्ग दिखाएगा। चैंबर उपाध्यक्ष मनोज बंसल ने कहा कि निर्यातकों की स्थानीय समस्या के साथ नीतिगत समस्याओं पर दो दिवसीय सम्मेलन में मंथन होगा। सरकार को बिंदुवार ज्ञापन दिया जाएगा।
चैंबर के पूर्व अध्यक्ष शलभ शर्मा ने कहा कि आगरा उत्पादनों के दृष्टिकोण से समृद्ध शहर है, प्रदेश और केंद्र सरकार यदि उद्योगपतियों को प्राोत्साहित करे तो उनके उत्पाद अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में धाक जमा सकते हैं।
बैठक में कोषाध्यक्ष योगेश जिंदल, कार्यक्रम के टेक्निकल कार्डिनेटर राहुल जैन, सागर तोमर, रिपुदमन सिंह आदि उपस्थित रहे।
: आगरा ताज हाफ मैराथन में दौड़ेंगे देश भर से आए हजारों भारतवासी
Wed, Jan 3, 2024
आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन का 3 मार्च को एकलव्य स्टेडियम से होगा शुभारम्भ।
हाफ मैराथन से पूर्व नागरिकों के अभ्यास एवं जागरूकता हेतु तीन प्रोमो रन की जाएंगी आयोजित।
आगरा। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित आगरा ताज हाफ मैराथन में देश भर से आए हजारों धावक दौड़ेंगे। हमारा उद्देश्य खेलों को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का है। अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, सचिव डॉ. एनएस लोधी, अजय दीप सिंह एवं कोषाध्यक्ष आवेग मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन में तीन कैटगरी 5 किमी, 10 किमी एवं 21 किमी हैं। सभी कैटिगरी के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। सभी पार्टिसिपेन्टस को टी-शर्ट, मैडल, टाइमिंग चिप युक्त बिब दी जाएंगी। अभी इस प्रकार की मैराथन के लिए हमें अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता है। हम वही अनुभव आगरा एवं अन्य निकटवर्ती लोगों को देना चाहते हैं।
डॉ. संजय गुप्ता, महेश सारस्वत, दीपक नेगी एवं संदीप ढल ने बताया पांच किमी का प्रथम प्रोमो 14 जनवरी को खेलगांव से प्रारम्भ होकर पोहिया घाट होते हुए खेलगांव पर ही समापन होगा। दूसरा प्रोमो 10 किमी का होगा जो एकलव्य स्टेडियम से प्रारम्भ होकर लाल किला, ताजमहल, सर्किट हाउस मार्ग से होते हुए एकलव्य स्टेडियम पर ही समाप्त होगा। वहीं तीसरा प्रोमो वेलेन्टाइन थीम पर आयोजित किया जाएगा।
चारू कपूर, डॉ. रचना, डॉ. माला एवं सपना ने बताया कि महिलाओं के लिए साड़ी रन का आयोजन होगा, जिसमें महिलाएं साड़ी पहनकर दौड़ते हुए यह संदेश देंगी कि हर व्यक्ति दौड़ सकता है। 3 मार्च को सभी प्रतिभागियों के लिए फोटोग्राफ, हाइड्रेशन एवं स्वादिष्ट अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।
कमल, भारत, तुशार एवं संकल्प ने बताया कि 5 किमी का कटऑफ टाइम एक घंटा, 10 किमी के लिए दो घंटा और 21 किमी के लिए कटऑफ टाइम साढ़े तीन घंटा होगा। 12 वर्ष की उम्र से अधिक हर व्यक्ति हॉफ मैराथन में हिस्सा ले सकता है। हॉफ मैराथन में भाग लेने के इच्छुक लोग ंहतंेचवतजेविनदकंजपवद.वतह पर रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हमारी संस्था सभी प्रतिभागीयों कों अभूतपूर्व मैराथन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।
: नगर कीर्तन की तैयारी करने आगरा के जिलाधिकारी महोदय को पत्र सोपा
Wed, Jan 3, 2024
आगरा। सिक्ख समाज की धार्मिक नुमानंदा केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान मे 21 जनवरी को निकाले जा रहे नगर कीर्तन की तैयारी के सन्दर्भ में एक प्रतिनिधि मंडल ने आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी जी से उनके ऑफ़िस मे मुलाकात की और उनसे विगत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी नगर कीर्तन से पूर्व सभी विभागों के साथ कलेक्टरी सभागार में होने वाली बैठक के लिए तिथि निर्धारित करने के लिए निवेदन किया। जिससे समय से पूर्व सभी कार्य संपन्न हो सके। ज्ञातव्य है नगर कीर्तन इस बार भी गुरुद्वारा माईथान (एम डी जैन इंटर कॉलेज) के पास से घटिया, फुल्लट्टी, फुब्बारा, हींग की मंडी, मीरा हुसैनी चौराहा, कलक्ट्री फ्लाई ओवर, एम जी रोड, छीपीटोला होकर गुरुद्वारा संत बाबा केहर सिंह सिंह पहुंचता है।
प्रतिनिधि मंडल मे प्रधान कंवल दीप सिंह, मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, चेयरमैन परमात्मा सिंह, पाली सेठी, राजीव लवानिया एवम बालूगंज गुरूद्वारे के मिठ्ठू जी के साथ अजीत सिंह पहुंचे।