श्रीजगन्नाथ मंदिर : कार्तिक पूर्णिमा पर राजाधिराज वेश में विराजे श्रीजगन्नाथ, भक्तों को दिए अलौकिक दर्शन
Pragya News 24
Tue, Nov 24, 2026
श्वेत वस्त्रों पर तुलसी पत्रों से हुआ श्रीहरि का दिव्य शृंगार, वर्ष में एक बार हुए भगवान के चरणों और हस्तों के दर्शन
दीपदान और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, जयकारों से गूंजा वातावरण
आगरा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ ने बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ राजाधिराज वेश में भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। इस अवसर पर भगवान का अलौकिक शृंगार किया गया। श्वेत वस्त्रों पर तुलसी पत्रों को सजाकर श्रीहरि को विशेष रूप से राजसी स्वरूप प्रदान किया गया। वर्ष में एक बार होने वाले भगवान के हस्त एवं चरण दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर में चारों ओर श्रीहरि के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने हाथों में दीपक लेकर आरती उतारी और दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की। हरिनाम संकीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मंदिर के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने बताया कि कार्तिक माह के अंतिम दिन भगवान को वैकुंठ के अधिपति एवं राजा के स्वरूप में राजाधिराज वेश में सजाया जाता है। इस विशेष अवसर पर भगवान के धवल वस्त्रों को तुलसी पत्रों से अलंकृत किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से दीपदान कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर को विशेष रूप से फूलों और झिलमिलाती रोशनी से सजाया गया। भगवान के दिव्य दर्शन, दीपों की जगमगाहट और संकीर्तन से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर नजर आया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर नितेश अग्रवाल, आशू मित्तल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय कुकरैजा, राजेश मल्होत्रा, संजीव मित्तल, देव केशव, राजेश गर्ग, सुनील मनचंदा एवं अदिति गौरांगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
Agra Mirror
Agra Mirror News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन