माधुर्य संस्था : डॉ. जयसिंह 'नीरद' के साहित्यिक अवदान पर होगा विमर्श, 29 नवंबर को नागरिक अभिनंदन समारोह
Pragya News 24
Tue, Nov 24, 2026
माधुर्य संस्था ने जारी किया पोस्टर, चार नवीन कृतियों का होगा लोकार्पण; उपन्यास 'नरक के सींग' पर आधारित नाटक का भी होगा मंचन
आगरा। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था माधुर्य की ओर से आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. जयसिंह 'नीरद' के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर केंद्रित भव्य समारोह का आयोजन 29 नवंबर, रविवार को किया जाएगा। 'डॉ. जयसिंह नीरद : एक नाम, विविध आयाम' शीर्षक से आयोजित साहित्य विमर्श एवं नागरिक अभिनंदन समारोह दोपहर एक बजे से खंदारी स्थित सेठ परमचंद जैन इंस्टीट्यूट में आयोजित होगा।
समारोह में डॉ. नीरद की साहित्यिक कृतियों पर देश-प्रदेश के प्रख्यात साहित्यकार एवं विद्वान विस्तार से विमर्श करेंगे। वक्ता उनके साहित्यिक योगदान, रचनात्मक दृष्टि और व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण उनके चर्चित उपन्यास 'नरक के सींग' पर आधारित नाटक का मंचन होगा, जिसे शहर के रंगकर्मी प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही डॉ. नीरद के जीवन, साहित्यिक यात्रा और उपलब्धियों पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया जाएगा। समारोह में उनकी चार नवीन कृतियों का लोकार्पण होगा। वहीं, विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं की ओर से साहित्य जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी मंगलवार को दयालबाग स्थित राजदीप एंक्लेव फेस-टू में माधुर्य संस्था के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष निशिराज, संरक्षक डॉ. राजेंद्र मिलन, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता, सचिव सुधा वर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन एवं दुर्गेश पांडेय ने समारोह की रूपरेखा साझा की। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से समारोह के पोस्टर का विमोचन किया।
इस दौरान साहित्यकार डॉ. जयसिंह नीरद, रंगकर्मी पीयूष जैन, गिरधारी लाल शर्मा, संदीप अरोड़ा एवं कुमार ललित सहित संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने साहित्यप्रेमियों, बुद्धिजीवियों एवं शहरवासियों से समारोह में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
Agra Mirror
Agra Mirror News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन