: राजा दशरथ के निवास पर गूंजे सियाराम के भजनों संग जयकारे
Sun, Sep 8, 2024
राजा दशरथ (संतोष शर्मा) के निवास पर आयोजित किया गया कीर्तन
रामलीला कमेटी सहित शहर भर के श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ लिया भाग
आगरा। श्रीहरि के विभिन्न स्वरूपों की भक्ति का समागन। राधा-कृष्ण और सियाराम के भजनों पर भक्ति में झूमते श्रद्धालू, जहां श्रीराधे और श्रीराम चंद्र के जयकारे भी खूब गूंजे। आज कुछ ऐसा ही नजारा था, राजा दशरथ के निवास बाग फरजाना में। जहां कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजा दशरथ व रानी कौशल्या के स्वरूप संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा ने विध्नविनाशक श्रीगणेश का पूजन कर किया।
घर में पधारो गजानन जी… गणेश वंदना के साथ प्रारम्भ हुए कीर्तन में रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया…, सजा दो घर को दुल्हन सा, अवध में राम आए हैं…, आज तो होवे शुभ कार्य बधी होवे…, राधिकार गोरी से बिरज की छोरी से, मैया करादे मेरो ब्याह…, कजरारे ते मोटे मोटे नैंन… जैसे भजनों पर हर श्रद्धालू भक्ति के सागर में डूबा नजर आया। डॉ. मंजरी शुक्ला के भजनों पर हर कोई मुग्ध हो गया। वहीं श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से इस कार्यक्रम में खूब नृत्य भी किया। श्री गणेश की आरती के साथ कार्यक्रम का विश्राम हुआ। सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के महामंत्री रवि अग्रवाल, राजा जनक प्रमोद गुप्ता, डॉ. एमएल दीक्षित, डॉ. डीवी शर्मा, कान्ता माहेश्वरी, नितिन अग्रवाल, गौतम सेठ, मनोज गुप्ता, मंजीत सिंह, विकास जैन, अभिनव भार्गव आदि उपस्थित थे।
: रोटरी क्लब नियो ने किया नेशन बिल्डर अवार्ड सेे शिक्षकों को सम्मानित
Sun, Sep 8, 2024
आगरा। शिक्षक न कभी कमजोर हो सकता है और न ही गरीब। शिक्षक के अन्दर प्रलय और निर्माण दोनों की क्षमता होती है। मुख्यवक्ता डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने पाटलीपुत्र के शासक धनानंद व चाणक्य के मध्य वार्ता का उदाहरण देते हुए यह बात होटल एसआर पैलेस में रोटरी क्लब ऑफ आगरा नीओ द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नेशन बिल्डर अवार्ड में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। इस अवसर पर विभिन्न विषयों के 25 शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवम शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आईएमए अध्यक्ष डा मुकेश गोयल, डॉ. मुनीश्वर, डॉ. अशोक दौनेरिया, यतेश सिंह, एसके सिंह, अरुण सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज नगायच, मनोज बजाज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य वक्ता डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद ऐसी क्या बाद हुई की शिक्षा में गिरावट आ गई। शिक्षा में व्यवसायिकरण बढ़ गया। कोई सरकारी नौकरी का व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता सिवाय शिक्षक के। इसका परिणाम शायद यह हुआ कि स्कूलों में राजनीतिक वातावरण के कारण शायद चीजें गड़बड़ा गईं। हमें यह मंथन करते रहना चाहे चीजें और कैसे बेहतर हों।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने कहा कि देश की जड़ एक शिक्षक होता है, जिनका सम्मान करना शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जरूरी है।
डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि गुरु शिष्य परम्परा आदि अनादि काल से भारतीय समाज की नींव रही है। गुरु सिखाते गए, शिष्य सीखते गए और निर्माण होता गया। कहा गांडीव हर योद्धा के हाथ में होता है, परन्तु प्रत्यंचा चढ़ाना सिखाकर उसे अर्जुन एक गुरु ही बनाता है। वीर चंद्रगुप्त भी रिपुदमन तब हुए जब आचार्य चाणाक्य की नीति उनकी भुजाओं में शक्ति बन भड़कने लगी
संचालन डॉ. पूजा नगायच, गरिमा सिंह, डॉ. संजना अरोरा, नेहा, अनुपमा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. संजना अरोरा, अनिल, डॉ.प्रीति पाठक, डॉ.अजय अरोरा, डॉ.अभिनव चतुर्वेदी, डॉ. अरुण सिंह, पवित्र, मुकेश आदि उपस्थित थे।
इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
डॉ. अरुण चतुर्वेदी (सेवानिवृत्त प्रो.), प्रो. डॉ. यू एन गुप्ता, प्रो. डॉ. रितु गुप्ता, प्रो. डॉ. शैफाली मजूमदार व प्रो. डॉ. सुरेन्द्र पाठक सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा से, बृजेश पाराशर, सुनित कुमार दुबे (सेवानिवृत्त) बाल मुकुंद राम चंद्र बाजारी सरस्वती विद्या मंदिर से, महेश कुमार व गयाप्रसाद महाकवि सूरदास दृष्टिबद्ध दिव्यांग विद्यालय से, रीतिका सोनी व शिप्रा सक्सेना टीयर्स संस्था से, प्रेरणा लायल व रेणु दास क्वीन विक्टोरिया इंग्लिश मीडियम स्कूल से, मोनिका हजेला व गुरप्रीत कौर सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज से, प्रशांत पाठक व डॉ. अमित कुमार सिंह एम.डी. जैन इंटर कॉलेज से, रचना श्रीवास्तव मॉडर्न पब्लिक स्कूल से, राजीव कुमार शर्मा के.वी. ओ.ई.एफ, हजरतपुर, फिरोजाबाद, डॉ. अमित नेल्सन सिंह सेंट जॉन्स कॉलेज से, मनीष कुशवाह व विनीत कुमार सक्सेना प्राथमिक विद्यालय, बाह, रश्मि खन्ना श्री केदारनाथ सेकसरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज से, जेनिफर नेल्सन सिंह सेंट पीटर्स कॉलेज से
तथा रितिका यादव सेंट मार्क्स पब्लिक स्कूल से
: जूता व्यापारियों के लीडर व वकील की तरह जीएसटी काउंसिल में पक्ष रखेंगे सुरेश खन्ना
Sun, Sep 8, 2024
द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में हुआ राज्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का भव्य स्वागत
1000 से कम कीमत के जूते पर जीएसटी 12 से 5 प्रतिशत कराने में दिया सहयोग का आश्वासन
आगरा। राज्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 9 सितम्बर को जीएसटी काउंसिल की फिटमेट कमेटी में जूता व्यापारियों के पक्ष को उनके लीडर व एक वकील के तौर पर रखेंगे। हींग की मंडी स्थित द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में पहुंचने पर आज उनका भव्य स्वागत किया गया। जहां उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल की अपनी प्रक्रिया है। जब जूते पर जीएसटी 5 से बढ़कर 12 प्रतिशत हुआ तब किसी जूता फैडरेशन ने इसका विरोध नहीं किया। नतीजा यह हुआ कि जीएसटी काउंसिल में यह पास हो गया। कपड़े पर लगे जीएसटी के विरोध में कई प्रार्थना पत्र पहुंचे, जिससे कपड़े पर से जीएसटी को स्थगित कर दिया गया था।
उन्होंने कहा कि अब द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेसन सहित कई लोगों ने इस विषय को उठया गया है। फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा जी ने हमें ज्ञापन भी दिए। जिसे जीएसटी की फिटमेंट कमेटी को भेज दिया गया है। फिटमेंट कमेटी इस पर विचार करके अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही यह जीएसटी काउंसिल में ऐजेंडे के रूप में आ सकता है। अभी कुछ कहना मुश्किल है। कहा कि आज जूता व्यापारियों की परिस्थिति उनकी चिन्ता को व्यक्त कर रही है। इसलिए उन्होंने जूता व्यापारियों के पक्ष (एक हजार से कम कीमत के जूते पर जीएसटी 12 से घटाकर 5 प्रतिशत करना) को एक लीडर व वकील के तौर पर जाएसटी काउंसिल में रखने का आश्वास दिया।
फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने सुरेश खन्ना का स्वागत करते हे कहा कि सुरेश खन्ना जी ने जूता व्यापार से जुड़े तीन लाख परिवारों की आवाज को जीएसटी काउंसिल तक पहुंचाने का वादा किया, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम उनका बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं। संचालन करते हुए अजय महाजन ने कहा कि जूता व्यापारियों को सुरेश खन्ना जी का सहयोग अभिभावक की तरह मिला है। इसके लिए वह बहुत आभारी हैं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फैडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव नरेन्द्र पुरसनानी, कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वासु मूलचंदानी, विशेष सलाहकार धनश्याम दास रोरा, प्रमोद महाजन, संजय अरोड़ा, अनिल लाल, विजय जटाना, चांद दीवान, श्याम भोजवानी, प्रमोद जैन, सुधीर महाजन, सोल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, नेशनल चैम्बर के उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, सोमदत्त, प्रदीप कुमार पिप्पल, चंद्रवीर सिंह फौजदार आदि उपस्थित थे।
ढोल नगाड़ों संग पुष्प वर्षा कर हुआ वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत
राज्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। रॉक्सी सिनेमा से पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें फैडरेशन कार्यालय तक ले जाया गया। जहां फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने सियाराम की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मेयर हेमलता दिवाकर भी मौजूद थीं। फैडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें 21 किलो की माला पहनाई गई। वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जूता उद्योग की विभिन्न विधाओं के सर्वश्रेष्ठ 10 व्यापारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं जाटव समाज की पांचों पंचायतों की ओर से भीम युवा व्यापार मंडल द्वारा गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सुरेश खन्ना का स्वागत किया गया।
व्यापारी नेता के रूप में उभरे विजय सामा
आगरा के जूता व्यापारियों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के रूप में एक युवा व्यापारी नेता के रूप में विजय सामा उभर कर आए हैं। फैडरेशन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि हम विजय सामा जी का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से आज हमारी बात जीएसटी काउंसिल तक पहुंची है। उम्मीद है मांग भी जल्दी पूरा होगी।
राज्य वित्त मंत्री ने जूते की विभिन्न विधाओं में सर्वश्रेष्ठ इन व्यापारियों का किया सम्मान
1 अशोक मिड्डाः सर्वाधिक जीएसटी देने वाले
2 अनिल लाल अरोड़ाः सर्वश्रेष्ठ होलसेलर
3 समीर ढींगराः ब्रांडेड फुटवेयर
4 चंद्रमोहन सचदेवाः सर्वस्रेष्ठ सोल मैन्यूफेक्चरर
5 ऋषभ साहनीः सर्वश्रेष्ठ इंटरलाइनिंग सप्लायर
6 कपिल मगनः सर्वश्रेष्ठ लैदर सप्लायर
7 वासुमूलचंदानीः सर्वश्रेष्ठ मिडिल ईस्ट एक्सपोर्टर
8 अतुल बंसलः सर्वश्रेष्ठ ईकॉम सप्लायर
9 शोभाराम पुरसनानीः सर्वश्रेष्ठ रीटेल सप्लायर