: दशहरा पर डांडिया नाइट, रावण की होगी 32 फुट हाइट
Mon, Oct 7, 2024
नेहरू नगर क्लब फाउंडेशन द्वारा 12 अक्टूबर को होगा डांडिया नाइट व रावण दहन
13 अक्टूबर को होगा भजन संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन
आगरा। दशहरा पर्व पर जहां एक ओर डांडिया उत्सव की धूम होगी वहीं 32 फुट का रावण दहन असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देगा। नेहरू नगर क्लब फाउंडेशन द्वारा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में 12 अक्टूबर को नेहरू नगर पार्क में डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आकर्षक रूप में सजाए गए 32 फुट के रावण को जलाकर भगवान श्रीराम की विजय पर प्रसाद रूप में मिष्ठान वितरित कर उत्सव को उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा।
यह जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक सतीश इंजीनियर ने संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि 12 अक्टूबर को डांडिया नाइट में गायिका सुजाता शर्मा अपने भक्तिमय व लोक गीतों के सप्तरागों के सुर बिखरेंगी। जिसमें फाउंडेशन के सदस्य डांडिया नृत्य कर उत्साह व उमंग के साथ दशहरा पर्व को मनाएंगे। इस अवसर पर 32 फुट के रावण का दहन भी किया जाएगा। 13 अक्टूबर को आयोजित भजन संध्या को कानपुर के गायक संदीप मस्ताना अपनी सुरमयी आवाज से सजाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। इं. सतीश गुप्ता ने अधिक से अधिक लोगों को डांडिया नाइट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक महेश सिंघल, अध्यक्ष नवल शर्मा, संरक्षक सुधीर गुप्ता व पंकज गर्ग, नवीन गर्ग, मनीष गर्ग, रोज बड क्लब की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल , मिली अग्रवाल, अर्चना सिंघल, प्रभा अग्रवाल, नीतू सिंघल, डिम्पल सिंघल, शालिनी अग्रवाल, पूनम शर्मा आदि उपस्थित थीं।
: शू फैडरेशन ने जीएसटी टोकन कूपन फिर से शुरु करके दी स्व. सामा जी को श्रद्धांजलि
Sat, Oct 5, 2024
द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन कार्यालय में फैडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार जी की 10वीं पुण्य तिथि के अवसर पर व्यापारियों की सुविधा के लिए प्रारम्भ किया गया जीएसटी टोकन कूपन
आगरा। द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के संस्थापक स्व. राजकुमार सामा जी को हींग की मंडी स्थिति कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में आज सरकार से मान्यता प्राप्त जीएसटी टोकन कूपन फिर से शुरु कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्वर जीएसटी ग्रेड-1 व मारुति शरण चैबे, ज्वाइन कमिश्नर प्रमोद दुबे ने कूपन जारी कर फैडरेशन को शुभकामनाएं दी। उम्मीद जताई की सभी व्यापारी ईमानदार करदाता के रूप में कार्य करेंगे। विभाग द्वारा फैडरेशन का पूरा सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने स्व. राजकुमार सामा के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्मृति चिन्ह प्रदान कर अतिथियों का स्वागत करते हुए विजय सामा ने कहा कि पूर्व में जब व्यापार कर व वेट हुआ करता था, तब आये दिन सर्वे आदि के कारण व्यापारी परेशान होते थे। सेल्स टैक्स विभाग से नूरा कुश्ती चलती रहती थी। विभाग द्वारा दिए सुझाव के बाद स्व. राजकुमार सामा ने सरकार से मान्यता प्राप्त टोकन कूपन प्रारम्भ किया। बीच में टोकन कूपन की व्यवस्था रुक गई थी। जिसे फैडरेशन के नाम व स्व. सामा जी के फोटो के साथ आज फिर से प्रारम्भ किया गया है। टोकन लगा बिल बात का प्रमाण होगा कि आगरा का व्यापारी जो माल भेज रहा है, उसका जीएसटी में रजिस्ट्रेशन सही है, वह नकली बिल नहीं है। फैडरेशन के सभी सदस्यों ने स्व. सामा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि स्व. राजकुमार सामा जी के अपनी लगन कर्मठशीलता के साथ अपने व्यापार और समाज को आगे बढ़ाने के संदेश के साथ संस्था को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। अजय महाजन ने कहा कि सामा जी जैसे सादगी, अनुशासित जीवन व्यक्ति अपने जीवन को सफलता पूर्वक जी सकता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेन्द्र पुरसनानी, दिलप्रीत सिंह, प्रमोद महाजन, संजय अरोरा, संजय मगन, अनिल अरोरा, घनश्याम दास, रवि आदि उपस्थित थे।
: है जागरण की रात मैया, जागरण में आओ…मां भगवती सेवा मंडल ने सजायी देवी जागरण की रात
Sat, Oct 5, 2024
तोता का ताल, मदिया कटरा पर सजा है महिषासुर मर्दिनी का दरबार
अदिति पारशर और हेमेंत बावरा के भक्तिमय सुरों पर देर रात तक झूमे भक्त
आगरा। भक्त खड़े हैं आस में मैया अब तो दरश दिखाओ…, माता रानी का ध्यान धरिए, जब भी कोइ काम करिए…जैसे भजनों की धूम मची मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार में। तोता का ताल, मदिया कटरा पर मां भगवती सेवा मंडल द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन देवी जागरण का आयोजन किया गया। गायिका अदिति पारशर और हेमंत बावरा के भक्तिमय सुरों पर पूरी रात भक्त झूमते रहे। सुनहरे रंग के परिधानों में भक्तों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दी।
देवी जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर केके शर्मा, संरक्षक रजनी अग्रवाल, पार्षद शरद चौहान, सुनील जैन, पार्षद अमित सिंह पटेल, पार्षद विक्रांत कुशवाह, अमित बंसल, पप्पू कुशवाह, मनीष कुशवाह, आकाश कुशवाह, विष्णु, दिनेश, अरुण पाठक, अभिषेक चौधरी आदि ने महाआरती के साथ किया। विधि विधान से माता के नाम की जोत जलायी गयी। संरक्षक रजनी अग्रवाल ने बताया नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन शनिवार को देवी जागरण होगा।