Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महाशिवरात्रि महोत्सव में हुआ पांच बेटियों का विवाह, कल होगी महादेव की खप्पर प्रसादी 

Pragya News 24

Thu, Feb 27, 2025
Post views : 72
  • श्री महाकाल सेवा समिति के चार दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में हुआ सामूहिक विवाह 
  • बैंड बाजों के साथ पहुंची पांच दूल्हों की बारात, मंत्रोच्चारण के साथ हुआ कन्यादान 
  • धार्मिक आयोजन को दिया सेवा प्रकल्प का रूप, आयोजन देख राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं, प्रेरणादायी कार्य 

आगरा। श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत पांच निर्धन कन्याओं के हाथ पीले किये गए।  गुरुवार को भावना एस्टेट के पास स्थित आस्था पैलेस में पांच घोड़ियों पर सवार पांच दूल्हे अपनी− अपनी दुल्हनों को ब्याहने के लिए बैंड बाजों के साथ पहुंचे। एक साथ निकली पांच दूल्हों की बारात को देखने के लिए लोगों की लंबी कतार सी लग गयी। आयोजन के मुख्य अतिथिराज्य सभा सदस्य नवीन जैन, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान और नितिन कोहली थे। 

वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने आयोजन के उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन का सही रूप संस्था ने प्रस्तुत किया है। धर्म सेवा तभी पूर्ण है जब उसमें समाज सेवा का भी भाव जुड़ा हो। सृष्टि का पहला वैदिक विवाह भगवान शिव और माता सती का ही हुआ था। महाशिवरात्रि महोत्सव को सामूहिक विवाह आयोजन से सार्थक रूप दिया गया है। 

अध्यक्ष अविनाश राणा ने बताया कि गत वर्ष एक बेटी का विवाह संस्था ने कराया था। तभी संकल्प लिया था कि कम से कम पांच बेटियों का कन्यादान संस्था करेगी। आगामी वर्ष में ये संख्या दोगुनी करने का संकल्प इस बार लिया गया है। 
संस्थापक आशीष सक्सेना ने बताया कि सभी बेटियों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया। वैदिक विधि विधान से विवाह की सभी रस्में हुयीं। उन्होंने बताया कि महोत्सव शुक्रवार को महादेव की खप्पर प्रसादी के साथ पूर्ण होगा। प्रसादी अमर विहार, केके नगर पर होगी। 

आयोजन की व्यवस्थाएं संरक्षक सुरेंद्र सिंह यादव, यक्षपाल सिंह परमार, महामंत्री संदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, आशीष सिंह, उपाध्यक्ष उमेश यादव, डिम्पू भाई, संजीव सक्सेना, रामकुमार गौतम, नीरज वर्मा, ब्रह्म प्रकाश, दिनेश अग्रवाल, मंत्री दीपक सविता, संतोष धाकरे, अमित अग्रवाल, विशाल बिंदल, प्रवीण अग्रवाल, अमन सिंह, मनोज शर्मा, मोहित भारद्धाज, रामकुमार गौतम ब्रह्म प्रकाश, संदीप पांडे, अमन, गुड्डू पंडित, रवि, मोनू बघेल, हरिओम जिंदल, आर्यन, आरव, बॉबी आदि ने संभालीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन