: मंगल कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 4 दिवसीय गायत्री महायज्ञ
Tue, Jan 16, 2024
आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक - संरक्षक युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा ‘आचार्य’ एवं वन्दनीया माताजी भगवती देवी शर्मा जी के सूक्ष्म संरक्षण में नारी सशक्तिकरण वर्ष 2023-24 श्रृंखला कार्यक्रम के अन्तर्गत 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का कार्यक्रम आज 16 जनवरी से 19 जनवरी 2024 तक, सिद्धपीठ मंदिर, पी.डी. पब्लिक स्कूल के पीछे, ए ब्लॉक, शास्त्रीपुरम, आगरा पर होने जा रहा है।
‘‘मनुष्य में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण’’ के सद्भाव के साथ प्रथम दिवस में आज शान्तिकुंज हरिद्वार से आयी युग मनीषियों की टोली के दिशा निर्देशन में निकाली गयी सद््ग्रन्थ सद्भाव मंगल कलश यात्रा। कलश यात्रा का शुभारम्भ माता का मन्दिर तिकोनिया पार्क से प्रारम्भ होकर, चाहर एसटीडी, से पीआर पब्लिक स्कूल, बजरंग डेयरी, स्मॉल वण्डर स्कूल, स्वास्तिक हॉस्पीटल होते हुए कार्यक्रम स्थल पर विराम हुयी। कलश यात्रा में ‘‘सब मिल नशा हटाएंगे देश को स्वस्थ बनाएंगे’’ ‘‘हम बदलेंगे युग बदलेगा’’ ‘‘हम सुधरेंगे युग सुधरेगा’’ ‘‘भ्रष्टाचार की जड़ में क्या दहेज रिश्वत और नशा’’ आदि नशा मुक्ति, पर्यावरण, वृक्ष गंगा अभियान, व्यसन मुक्ति के सदविचारों का सन्देश देते बच्चे साथ में चल रहे थे। जगह-जगह पर यात्रा का गुलाब के फूलों से भव्य स्वागत किया गया।
इनकी रही सहभागिता
कार्यक्रम में आयोजक सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. अजय यादव, कन्ही सिंह, संदीप तिवारी, उमेश कुशवाह, गोपाल कुशवाहा जिला युवा संयोजक, राजीव शर्मा विश्व हिन्दू परिषद, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, दीपक यादव, हरिओम सविता, रामकुमार शर्मा, राजेश शर्मा, गौरव अग्रवाल, राकेश भारद्वाज, दीपक यादव, गौरीश सक्सेना, प्रशान्त श्रीवास्तव, विशाल भारद्वाज, रेनू शर्मा, बेबी मिश्रा, अलका अग्रवाल, प्रिया, नन्दनी, सुमन, मुन्नी, जयोति, संगीता आदि उपस्थित रहे।
: सत्ता के रसूख ने व्यापारी से बना दिया क्रिमिनल
Mon, Jan 15, 2024
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य की छत्रछाया में कव्जा लिया गया पूरा व्यापार, नहीं मिल पा रहा पीडित पक्ष को न्याय
पीड़ित पक्ष की नहीं लिखी कोई एफआईआर, कोर्ट से कई एफआईआर कराई गई पर चंद महीनों में लगा देते हैं एफआर,
2020 से कराई चार एफआईआर, किसी पर नहीं लगी एफआर, पीडित पक्ष के सभी कर्मचारियों को भी किया गया नामजद
कोर्ट कर रहा बार-बार एफआर को निरस्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया जांच कर न्याय का आश्वासन, अब पीडित पक्ष को सता रहा जान का खतरा
आगरा। आगरा में सत्ताधारी नेता बेबीरानी मौर्य का अजब खेल चल रहा है व्यापारियों को क्रिमिनल बनाने का। मधुसूदन मोटर्स में रविशंकर व रमाशंकर संस्थापक निदेशक है, जिन्हें आजीवन निदेशक रहने का अधिकार है। इसी तरह मधुसूदन व्हीकल्स में दोनों भाईयों के बेटों रचित अग्रवाल व दीपेन्द्र शंकर संस्थापक निदेशक थे। परन्तु पूर्व मेयर, राज्यपाल व वर्तमान कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य व उनके बेटे अभिनव मौर्य के संरक्षण में छोटे भाई रमाशंकर व उनके बेटों रचित व अनुराग ने धक्के देकर शोरूम से बाहर कर दिया और दो व्यवसायिक संस्थानों पर कब्जा करवा दिया इसके साथ ही हीरो मोटरसाइकिल की डीलरशिप पर षड़यंत्र और योजनाबद्ध तरीके से बेबीरानी के पति व बेटे ने अपने नाम करवा ली। 2020 से चल रहे इस षड़तंत्र के तहत रविशंकर व उनके बेटे दीपेन्द्र पर चार एफआईआर भी कराई गयीं। जब पीड़ित पक्ष ने साक्ष्यों के साथ क्रास एफआईआर कराने का प्रयास किया तो किसी थाने में सुनवाई नहीं की गई। आज कम्पनी के मालिक न्याय के लिए भटक रहे हैं और बेबीरानी मौर्य के परिवारीजन शोरूम के मालिक बने बैठे हैं।
पीड़ित पक्ष ने कोर्ट के माध्यम से कई एफआईआर करवाई, लेकिन सत्ता के प्रभाव से सभी एफआईआर में चंद माह में एफआर लगा दी जाती है। तब से पीड़ित पक्ष न्याय के लिए भटक रहा है, लेकिन पुलिस दबे शब्दों में उनसे किसी तरह का सहयोग न करने की बात कहकर लौटा देती है। अंत में पीड़ित पक्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले, जहां उन्हें जांच कराकर न्याय का आश्वासन दिया गया। परन्तु अब अलग-अलग माध्यम से पीड़ित पक्ष को धमकाया जा रहा है।
रविशंकर ने आज संजय प्लेस स्थित अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि उन्हें अपने, बेटे सहित पूरे परिवार की जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि हमें एक व्यापारी से क्रिमिनल बना दिया गया, जबकि हम एक सामान्य व्यापारी हैं, जो हर वर्ष लाखों का टैक्स देते हैं। बेबीरानी मौर्य के परिवार ने पहले हमारे परिवार में फूट डलवायी फिर सत्ता के दबाव में पारीवारिक मामले को क्रिमिनल मामला बनाकर लाभ कमा रहे हैं। हम सभी साक्ष्य उपबल्ध कराते हुए मीडिया से न्याय दिलवाने के लिए सहयोग की अपेक्षा करते हैं।
: उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा टीम का दबदबा
Mon, Jan 15, 2024
आगरा। लखनऊ में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित हुई द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आगरा का दबदबा रहा। गायत्री पब्लिक स्कूल के सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में आगरा ने प्रथम स्थान पर अपना कब्जा जमाया वहीं जूनियर बालिका वर्ग में भी आगरा उप विजेता बना। प्रतियोगिता में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं एनआईएस कोच रवि कुमार ने टीम कोच की भूमिका निभाई। टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी नरेंद्र सिंह धाकड़ और मयंक कांत शर्मा मौजूद रहे।
आपको बता दें खिलाड़ियों का सम्मान बोस्टन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह ने किया। स्वर्ण पदक विजेता बने मोहम्मद सय्यद, अर्नव सिकरवार, दित्या, भूवि, विकांक्षी चौहान। रजत पदक विजेता बने हिमांशु चाहर, तृषा, जिज्ञासा। कांस्य पदक विजेता बने एकांश, सोम शुक्ला, मनीष यादव, किंजल सिंघल, गौरी, ऋद्धि सिंह, कुमारी काजल, ऋतु और अविषा, अमोल कुशवाह, उमंग सोनी, एकांच महेश्वरी, व्योमा, शुभम, अनुरूद्र ने स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपनी भागीदारी निभाई।
पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने टीम को बेमिसाल उपलब्धि हासिल करने पर बधाइयां दी। राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय निर्णायक मोहित पाराशर ने टीम को प्रोत्साहन देते हुए खिलाड़ियों की जीत पर हर्ष जताया।