Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: अग्रवाल युवा संगठन ने कराए 59 मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

आगरा। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा 23 मार्च को डॉ राम मनोहर लोहिया जी की जयंती के उपलक्ष में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए 86 मरीजों के रजिस्ट्रेशन किए गए थे। इन मरीजों के ऑपरेशन 27-28 मार्च को महाराजा भवन लोहामंडी पर कराए गए।
मोतियाबिंद के ऑपरेशन में 59 मरीजों के ऑपरेशन किए जा चुके हैं। लगभग 25 मरीजों के ऑपरेशन अभी होने बाकी है जोकि 5 अप्रैल 2024 को होंगे। निःशुल्क ऑपरेशन के साथ-साथ निःशुल्क दवाई वितरण एवं निःशुल्क चश्मा भी संगठन द्धारा दिए गए हैं।

ऑपरेशन कराने की व्यवस्था समन्वयक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल, महामंत्री अंबुज अग्रवाल ने सम्भाली। कार्यक्रम संयोजक प्रियकांत बंसल, अंकित अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल का योगदान रहा।

ऑपरेशन समय पर मुख्य रूप से व्यवस्था प्रवीण अग्रवाल शिवम गर्ग कपिल अग्रवाल राम अग्रवाल दीपक बंसल संदीप अग्रवाल उज्जवल अग्रवाल आयुष सिंगल आदित्य बंसल शिव अग्रवाल गौरव अग्रवाल मोहित अग्रवाल अनुज अग्रवाल अभिजीत मोदी लवेश जैन अमन अग्रवाल देवांशु अग्रवाल प्रथम अग्रवाल मृदुल अग्रवाल अभिलाष गोयल आदि लोगो ने संभाली।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन