: जेल से छूटने के बाद दबंगों ने निकाली पुरानी रंजिश, तीन लोगों पर बोला जानलेवा हमला
Wed, May 15, 2024
Agra. जेल से छूटने के बाद दबंगों ने अपनी पुरानी रंजिश निकालने के लिए अपनी दबंगई का नमूना पेश कर दिया। दबंगों ने ठेल लगाने वाले युवक को बेरहमी से पीटा और उसे बचाने के लिए आए लोगों को भी नहीं बख्शा। घायल अवस्था में तीनों को आगरा के जिला अस्पताल लाया गया था जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ और फिर मेडिकल करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पूरा मामला खन्दौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियन से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक अकील और मोहशिम क्षेत्र में खिचड़े की ठेल लगाते है। आरोप है कि ठेल पर काले,फकीरा, सोनू, भोलू, और सब्बीर आ गए। इन्होंने पहले गलियां देना शुरू कर दिया और विरोध किया। उनके साथ सभी लोगों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। जो भी बचाने के लिए आया उन्हे भी दबंगों ने नहीं बख्शा। खून से लथपथ अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और फिर मेडिकल करने के बाद घर भेज दिया।
पीड़ित ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। लगभग 6 महीने पहले भी हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला किया था जिसमें पुलिस कार्रवाई भी हुई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद उनको सजा हुई थी और वो जेल गए थे लेकिन जेल से छूट के आने के बाद उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस से शिकायत की गई है।
: सरकारी स्कूल में शिक्षण सामग्री से लेकर खाद्यान्न की चोरी, कोस रहे गरीब परिवारों के बच्चे
Wed, May 15, 2024
Agra. यह चोर है जो किसी को नहीं छोड़ते हैं। चोर कब कहां चोरी कर ले कुछ पता नहीं। इनके लिए भगवान का मंदिर हो या फिर शिक्षा का मंदिर कोई मायने नहीं रखता। इन्हे तो सिर्फ चोरी से मतलब है। ऐसा ही कारनामा अज्ञात चोरों ने थाना ताजगंज के सरकारी कंपोजिट विद्यालय में कर दिया। अज्ञात चोरों ने स्कूल में अपने हाथ दिखा दिए। जिस विद्यालय में गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं उसे विद्यालय को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। शिक्षण सामग्री से लेकर खाद्यान्न सामग्री को ले गए। सुबह अध्यापक स्कूल पहुंचे तो स्कूल में चोरी होने की जानकारी हुई।
पूरा मामला थाना ताजगंज बरौली अहीर ब्लॉक के कुआं खेड़ा कंपोजिट विद्यालय का है। बीती रात अज्ञात चोरों ने इस विद्यालय के कमरों के एक एक करके तालों को चटकाया और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। अज्ञात चोरों ने गरीब बच्चों के शिक्षण सामग्री के साथ उनके खाद्यान्न को भी नहीं छोड़ा। सुबह ताले टूटे देखकर सभी अध्यापकों के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
सरकारी विद्यालय में चोरी की वारदात के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। कुआं खेड़ा के लोग भी विद्यालय में हुई चोरी होने से आहत हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे भी चोरों को कोस रहे हैं। गांव के प्रधान का कहना है कि चोरों को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा और उनके खान-पान पर डाका डाला है। पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
: कमला नगर मैन मार्केट में कपड़े के शोरूम में लगी आग
Wed, May 15, 2024
Agra. थाना कमला नगर के में मार्केट में कपड़ों की एक शोरूम में अचानक से आग लग गई। शोरूम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई और आसपास की दुकान भी खाली हो गई। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद व्यापारी ने राहत की सांस ली लेकिन तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था।
पूरा मामला थाना कमला नगर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। कमला नगर में मार्केट में डिकोड नाम से कपड़ों का शोरूम है। जानकारी के मुताबिक इस शोरूम को जब सुबह खोलकर शोरूम की लाइट ऑन की, तभी अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग कहीं अन्य दुकानों में ना पहुंच जाए इसको लेकर अन्य दुकानदारों में भगदड़ मच गई और दुकानों से सामान बाहर निकालने लगे। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और बमुश्किल और घटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।