Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भक्तिभाव से मनाया श्रील प्रभुपाद का 128वां व्यास पूजा महोत्सव

Pragya News 24

Wed, Aug 28, 2024
Post views : 41

• इस्कॉन के संस्थापक प्रभुपाद के 128वें जन्मोत्सव पर भक्तों ने किया अभिषेक, लीलामृत का किया श्रवण

आगरा। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंचगव्य व पंचामृत से आज सैकड़ों भक्तों ने श्रील प्रभुपाद जी की प्रतिमा का अभिषेक किया। कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर (श्रीजगन्नाथ मंदिर) में आज श्रील प्रभुपाद जी के 128वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में व्याज पूजा महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर संकीर्तन व महाआरती का भी आयोजन किया गया।

इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष श्रील प्रभुपाद लीलामृत के माध्यम से भक्तों को लीलाओं के माध्यम से प्रभुपाद जी के संधर्ष का विस्तृत वर्णन किया। बताया कि किस तरह से प्रभुपाद जी ने इस्कॉन की स्थापना की और उसमें क्या परेशानियां आई। कार्गो शिप से 40 दिन की अमेरिका यात्रा के दौरान उन्हें दो बार हृदयाघात भी हुआ। परन्तु श्रीहरि की कृपा से प्रभुपाद जी ने बिना अर्थ के इतनी बड़ी संस्था खड़ी कर दी। आज पूरे विश्व में इस्कॉन के पांच हजार केन्द्र हैं। विश्व में दिक्षित भक्त 20 लाख और अनुयायी 50 करोड़ हैं। श्रीहरि के प्रति प्रभुपाद जी की भक्ति थी कि आज इस्कॉन विश्व में भारतीय संस्कृति और धर्म का प्रचार कर रहा है। मृदंग मंजीरों पर हरे राम…, हरे कृष्णा… संकीर्तन पर भक्तों ने खूब आनंद लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शैलेन्द्र अग्रवाल, कामता प्रसाद अग्रवाल, राहुल बंसल, सुनील मनचंदा, सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरेजा, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, शैलेश बंसल, राजीव मल्होत्रा, शाश्वत नन्दलाल, सूरज, विकास बंसल आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन