: तकनीक के बल पर फुटवियर बन सकता है औद्योगिक विकास का सिरमौर
Sun, Nov 10, 2024
मीट एट आगरा के तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार
ऐतिहासिक रहा दिन, 7109 से अधिक विजिटर्स ने किया प्रतिभाग
आगरा। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्टर्स चैम्बर्स (एफमेक) द्वारा आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित किये गए ‘मीट एट आगरा ’ के 16वें संस्करण में शनिवार को तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया। जिसका दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन मुख्य वक्ता एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश के सचिव आईएएस प्रांजल यादव, मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के कार्यकारी निदेशक प्रतुल चंद्र सिन्हा, जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्री अनुज कुमार, एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, फेयर ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। सत्र में जहाँ फुटवियर उद्योग से जुड़े उद्यमी शामिल हुए वहीं भविष्य के उद्यमी के रूप में कई कॉलेजों के छात्रों ने भी भाग लिया।
इसके बाद तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया जिनका संचालन सीनियर टीवी एंकर सौरभ मनचंदा ने किया। तीन सत्रों में सम्पन्न हुए इस सत्र में पहला सत्ररू फुटवियर निर्माण में स्थिरता और नवाचार, सरकारी नीतियाँ और उद्योग समाधान रहा
जिसमें एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक प्रतुल चंद्र सिन्हा ने एमपीआईडीसी के प्रयासों और एमएसएमई क्षेत्र में सरकारी योजनाओं के महत्व को उजागर किया, उन्होंने कहा प्रदेश सरकार का प्रयास उद्योगों को प्रोत्साहित करके अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन करना है। ताइवान के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख माइल्स ल्यू ने कहा कि तकनीकी सहयोग से भारत उद्योग को ओर मजबूती से आगे ले जा सकता है। इफ्कोमा अध्यक्ष संजय गुप्ता ने के दृष्टिकोण से उद्योग के विकास की दिशा पर चर्चा की अस्मा के अध्यक्ष ओपिंदर सिंह लवली, और एमपीआईडीसी के नॉलेज पार्टनर ध्रुव ओवरॉय ने उद्योग में प्रौद्योगिकियों और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में होने वाले कार्यों पर बात की।
दूसरा सत्र स्मार्ट फुटवियर के भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी का समन्वय रहा जिसमें एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश के सचिव आईएएस प्रांजल यादव ने सरकारी नीतियों के बारे बात करते हुए कहा कि कैसे एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग स्मार्ट फुटवियर उद्योग के विकास में सहायक हो सकता है। आइएलजीए की चेयरमैन मोतीलाल सेठी ने जूता उद्योग में आने वाली नई चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे स्मार्ट फुटवियर की उत्पादन प्रक्रिया को और अधिक इको-फ्रेंडली और इनोवेटिव बनाया जा सकता है।
डॉ. पंकज शर्मा ने शैक्षिक दृष्टिकोण से स्मार्ट फुटवियर के विकास में तकनीकी शिक्षा और प्रोफेशनल ट्रेनिंग की भूमिका पर चर्चा की। चेतन गुप्ता ने व्यावसायिक दृष्टिकोण से स्मार्ट फुटवियर के उत्पादन में नई तकनीकों और वैश्विक मानकों की भूमिका पर विचार साझा किए। आयुषी झा ने इन्वेस्ट इंडिया के दृष्टिकोण से बताया कि भारत में स्मार्ट फुटवियर के क्षेत्र में निवेश के अवसर किस प्रकार बढ़ सकते हैं। लामोस ग्रुप के मैनेजिंग हेड नकुल मनचंदा ने स्मार्ट फुटवियर के भविष्य पर अपने विचार साझा करते हुए सफलता के लिए स्मार्ट प्रबंधन की आवश्यकता पर जोर दिया।
सत्र के समापन में एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर ने कंक्लूडिंग रिमार्क दिए। उन्होंने स्मार्ट फुटवियर के उद्योग में प्रौद्योगिकी के समन्वय की महत्ता पर जोर दिया और इस क्षेत्र में नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सभी उद्योग भागीदारों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। पूरन डावर ने कहा कि स्मार्ट फुटवियर केवल नवीनतम तकनीक और स्मार्ट फीचर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उपभोक्ता अनुभव और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को भी सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने उद्योग के भविष्य के लिए तकनीकी विकास को लेकर अपने विचार साझा किए और इस क्षेत्र में भारत के संभावित नेतृत्व की ओर इशारा किया।
और तीसरा अंतिम सत्र फुटवियर में रिटेल का भविष्य - ई-कॉमर्स, ओमनी-चैनल और आगे की दिशा विषय पर रहा जॉइंट कमिश्नर, इंडस्ट्री, आगरा अनुज कुमार ने ऑनलाइन रिटेल और स्थानीय उद्योगों के समन्वय पर जोर दिया। एसबीआई के डीजीएम राजीव मिश्रा ने ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन शॉपिंग में वृद्धि के कारण फुटवियर उद्योग को वित्तीय समाधान पर भी ध्यान देना चाहिए। लेदर सेक्टर स्किल काउंसिल के कार्यकारी निदेशक संजय कुमार ने फुटवियर उत्पादन और कौशल विकास के महत्व को बताया। ईसीजीसी के शाखा प्रबंधक आशीष वर्मा ने फुटवियर निर्यात और इंटरनेशनल मार्केट में ऑनलाइन रिटेल की बढ़ती भूमिका पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ईसीजीसी द्वारा वित्तीय सुरक्षा और निर्यातकों के लिए क्रेडिट इंश्योरेंस की सुविधा से वैश्विक स्तर पर फुटवियर रिटेल को सुरक्षित और बढ़ावा मिलेगा। श्रॉफ ग्रुप के निदेशक निमित मगन ने ई-कॉमर्स के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि ऑनलाइन रिटेल खासकर छोटे दुकानदारों के लिए एक नई संभावना है। यूवी ओवरसीज के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर संजिका डंग संजीका डंग ने ऑनलाइन बिक्री और ऑफलाइन अनुभव के मिलाजुला उपयोग पर जोर दिया। इस दौरान मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के उत्तर प्रदेश लघु उद्योग लिमिटेड और इन्वेस्ट इंडिया की ओर से अपनी योजनाओं को प्रेजेंटेशन के माध्यम से साझा किया गया।
फुटवियर में तकनीकी अनुसंधान के लिए हुआ एमओयू
शारदा यूनिवर्सिटी की साथ फुटवियर में तकनीकी अनुसंधान के लिए हुआ पर हस्ताक्षर हुए जिसमें यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. डॉ. जयंती रंजन ओर एफमेक अध्यक्ष ने एमओयू पर हस्ताक्षर करके प्रपत्रों का आदान प्रदान किया। शारदा यूनिवर्सिटी और आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एक्सपोर्टर्स चैम्बर्स (एफमेक) के बीच फुटवियर क्षेत्र में तकनीकी अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर, शारदा यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर, प्रो. डॉ. जयंती रंजन और एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए और प्रपत्रों का आदान-प्रदान किया। यह एमओयू फुटवियर उद्योग में नवीनतम तकनीकी विकास और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए है, जिससे उद्योग में क्वालिटी सुधार और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग के लिए नये समाधान खोजे जा सकें। इस साझेदारी का उद्देश्य उद्योग के संचालन में दक्षता, प्रौद्योगिकी में नवाचार, और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सुधार करना है। प्रो. डॉ. जयंती रंजन ने इस पहल को शारदा यूनिवर्सिटी और फुटवियर उद्योग के लिए एक बड़ा कदम बताया और कहा कि यह साझेदारी शिक्षा और उद्योग के बीच सामंजस्य स्थापित कर नौकरी के अवसर और उद्योग की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने इस एमओयू के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इस प्रकार की साझेदारियां उद्योग में प्रौद्योगिकी और कौशल विकास में नये मानक स्थापित करने में मदद करेंगी, जिससे भारतीय फुटवियर उद्योग वैश्विक स्तर पर मूल्यांकन और स्वीकृति प्राप्त कर सकेगा।
दूसरे दिन के आकड़े
कुल विजिटर्स की सहभगिता - 7109
रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स - 2045
मुख्य रूप से रहे मौजूद
इस मौके पर एफमेक अनुरुद्ध तिवारी, संजय डंग, डॉ. रेणुका डंग, संजीव सिंह, प्रदीप वासन, सीएलई के सहायक निदेशक आरके शुक्ला, महासचिव दीपक मंनचदा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
: मीट एट आगरा में सजा फुटवियर कम्पोनेंट्स एंड मशीनरी की आधुनिक और रचनात्मकता दुनियां का बाज़ार
Sat, Nov 9, 2024
उद्घाटन के अवसर पर बोले अतिथि: "अर्धव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रहा है यह फुटवियर सेक्टर"
पहले दिन 5722 विजिटर्स और 1740 रजिस्टर्ड बिजनेस विजिटर्स ने किया प्रतिभाग"
आगरा। फुटवियर कम्पोनेंट्स एंड मशीनरी की आधुनिक और रचनात्मकता दुनियां, किस तरह भारतीय जूता अपनी नवीनतम तकनीक और क्वालिटी के दम पर वर्ल्ड लीडर बनाने की राह में आगे बढ़ रहा है, कुछ ऐसी उत्साहजनक बातों के बीच एफमेक द्वारा आगरा ट्रेड सेंटर में आयोजित ‘मीट एट आगरा ’ के 16वें संस्करण का शुक्रवार को उद्घाटन आगरा ट्रैड सेंटर पर हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश गर्ग, लेदर सेक्टर स्किल कॉउंसिल के चेयरमैन मुख्तारुल अमीन, प्रिंसिपल कमिश्नर इनकम टैक्स एस. नैयर अली नजमी, स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर मारुति शरण चौबे, जॉइंट कमिश्नर इंडस्ट्री अनुज कुमार, एमएसएमई के संयुक्त निदेशक आरके भारती और एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर, फेयर ऑर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन गोपाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राकेश गर्ग ने कहा कि, 'हमारे देश में लघु उद्योग क्षेत्र हमेशा से आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। इस प्रकार के आयोजन न केवल उद्योगों को एक मंच प्रदान करते हैं, बल्कि नवाचार, विकास और कौशल निर्माण में भी सहायक होते हैं। लघु उद्योग निगम इस दिशा में सरकार की योजनाओं को लागू करने में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। हमें इस अवधारणा को समझना होगा कि यदि उद्योगों का विकास होगा तो देश का समग्र विकास संभव है। उद्योगों की समृद्धि सीधे तौर पर देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में योगदान देती है। आगरा के लेदर क्लस्टर ने इस बात को लगातार साबित किया है कि जब स्थानीय उद्योगों को सही मार्गदर्शन और समर्थन मिलता है, तो वे न केवल अपनी सीमा तक बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।
लेदर सेक्टर स्किल कॉउंसिल के चेयरमैन मुख्तारुल अमीन ने कहा कि मीट एट आगरा अपने आयोजन के उद्देश्य में लगातार नहीं सफलता पा रहा है ख़ुशी की बात है कि यह आयोजन जब शुरू हुआ था तब इसका स्वरुप रीजनल था फिर नेशनल हुआ, आज यह फेयर इंटरनेशनल बन गया है।
"एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि 'कंपोनेंट्स की दृष्टि से हमें जूता उद्योग को और मजबूत करना होगा। मुझे लगता है कि इसके लिए हमें अपनी उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता दोनों को बढ़ाना होगा। हालांकि, आज देश में बड़े पैमाने पर यह प्रयास हो रहे हैं, और आगरा भी इसमें पीछे नहीं है। यहां उत्पादन अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारे लिए यह जरूरी है कि हम आगे बढ़ें और भविष्य के लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें। तीन साल में 5% या 10% वृद्धि का लक्ष्य तो ठीक है, लेकिन असल में हमारा लक्ष्य कहीं बड़ा होना चाहिए – हमें इसे दुगना करने की दिशा में काम करना होगा। सिर्फ चमड़े के जूते बनाने तक सीमित नहीं रहना है। हमें स्पोर्ट्स शूज, स्नीकर, एथलेटिक शूज, और विशेष प्रकार के स्पोर्ट्स शूज जैसे फुटबॉल, गोल्फ, क्रिकेट आदि के विकल्प भी विकसित करने होंगे। साथ ही, सेफ्टी शूज और अन्य संबंधित उत्पादों की भी आज भारी मांग है। इस बदलाव को अपनाना और वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बनाना हमारे लिए महत्वपूर्ण है।'"
ताइवान के प्रतिनिधि मंडल ने जताया आभार
इस वर्ष मीट एट आगरा में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 35 देशों का प्रतिनिधित्व है। जिसमें ताइवान, जर्मनी, ब्राजील, स्पेन, इटली, चीन और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों के विशेष प्रतिनिधि मंडल इस फेयर में भाग ले रहे हैं। उद्घाटन के अवसर पर, ताइवान के प्रतिनिधि मंडल ने मंच से अपने साथ लाए गए 'धन्यवाद' बैनर को प्रदर्शित करते हुए, फेयर में आमंत्रित करने के लिए भारत और एफमेक का आभार व्यक्त किया।"
टर्नओवर के आधार पर इनको मिला एक्सीलेंस अवार्ड
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गत वर्ष के टर्नओवर के आधार पर पांच समूहों को "एक्सीलेंस अवार्ड" से सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे उद्योग में प्रतिस्पर्धात्मकता और गुणवत्ता को बढ़ावा मिला है।
एक्सीलेंस इन फुटवियर एक्सपोर्ट्स
• गोपाल गुप्ता - गुप्ता एच.सी. ओवरसीज
• अजित कलसी - मेट्रो एंड मेट्रो
• गौतम मेहरा - लाइनर शूज
एक्सीलेंस इन फुटवियर कंपोनेंट्स
• अमन गुप्ता - कैप्सटन रबर इंडिया
• कपिल पलवर - डीएसएम सोल प्रोडक्ट्स
पहले दिन आकड़े जो आये सामने
कुल विजिटर्स की सहभगिता - 5722
रजिस्टर्ड बिजिनेस विजिटर्स - 1740
महत्वपूर्ण बातें
• 7200 वर्ग मीटर से अधिक के क्षेत्र में लगी एग्जीबिशन
• 200+ प्रदर्शक
• 35+ देशों की भागीदारी
• 6000+ संभावित ट्रेड विजिटर्स
• 20,000+ संभावित फुटफॉल
शाम तक आते रहे विजिटर्स
पहले दिन सुबह से लेकर देर शाम तक लगातार विज़िटर्स का आना जारी रहा, न सिर्फ फैक्ट्री ऑनर्स ने इस आयोजन में सिरकत की वल्कि भविष्य की उद्यमियों ने भी इस एग्जिविशन में हिस्सा लिया। ऐसा लग रहा था इस आयोजन में सहभागिता के मौके को इंडस्ट्री से जुड़ा कोई भी कारोबारी चूकना नहीं चाहता था।
मुख्य रूप से रहे मौजूद
इस मौके पर एफमेक के एफमेक के कन्वीनर कैप्टन ए.एस. राणा, महासचिव राजीव वासन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सहगल, एफमेक के सचिव ललित अरोड़ा, प्रदीप वासन, सुधीर गुप्ता, सीएलई के सहायक निदेशक आरके शुक्ला, इफ्कोमा अध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव दीपक मंनचदा, एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह कोहली, ओपिंदर सिंह लवली, प्रदीप वासन, एफएएफएम के अध्यक्ष कुलदीप कोहली, महासचिव नकुल मनचंदा, रोमी मगन, आस्मा के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लवली आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
: 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड
Sat, Nov 9, 2024
जनपद में लगाए जाएंगे विशेष शिविर
ऑनलाइन व प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत एप डाउनलोड करके भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
आगरा। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। जनपद आगरा के 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए योजना के अंतर्गत समस्त राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों द्वारा विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं ।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत एप डाउनलोड कर एप की मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकता है। इसके अलावा जन सेवा केंद्र, पंचायत सहायक,कोटेदार,आशा, आंगनबाड़ी एवं अन्य फील्ड लेवल वर्कर के माध्यम से आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नंदन सिंह ने अपील की है कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए एकमात्र पात्रता मापदंड है कि व्यक्ति की आयु 70 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। आयु का निर्धारण आधार कार्ड में दर्ज आयु के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा, जहां पर विजिट करना होगा। आधार कार्ड में जन्मतिथि के आधार पर आवेदन हो सकेगा। इस पोर्टल पर स्पेशल कार्ड के लिए अलग से विंडो होगी। इसके साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करके उसके जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। इस ऐप में अलग से फीचर होगा, जिसके जरिए आवेदन किया जा सकेगा। ई-केवाईसी विकल्प के बाद नया कार्ड जनरेट हो जाएगा। आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in के जरिये भी आवेदन कर सकेंगे।