Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

Pragya News 24

Sat, Nov 9, 2024
Post views : 123
  • जनपद में लगाए जाएंगे विशेष शिविर
  • ऑनलाइन व प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत एप डाउनलोड करके भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

आगरा। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। जनपद आगरा के 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए योजना के अंतर्गत समस्त राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों द्वारा विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर से आयुष्मान भारत एप डाउनलोड कर एप की मदद से आयुष्मान कार्ड बना सकता है। इसके अलावा जन सेवा केंद्र, पंचायत सहायक,कोटेदार,आशा, आंगनबाड़ी एवं अन्य फील्ड लेवल वर्कर के माध्यम से आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
योजना के नोडल अधिकारी डॉ. नंदन सिंह ने अपील की है कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए एकमात्र पात्रता मापदंड है कि व्यक्ति की आयु 70 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। आयु का निर्धारण आधार कार्ड में दर्ज आयु के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा, जहां पर विजिट करना होगा। आधार कार्ड में जन्मतिथि के आधार पर आवेदन हो सकेगा। इस पोर्टल पर स्पेशल कार्ड के लिए अलग से विंडो होगी। इसके साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आयुष्मान ऐप डाउनलोड करके उसके जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। इस ऐप में अलग से फीचर होगा, जिसके जरिए आवेदन किया जा सकेगा। ई-केवाईसी विकल्प के बाद नया कार्ड जनरेट हो जाएगा। आयुष्मान भारत योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in या https://beneficiary.nha.gov.in के जरिये भी आवेदन कर सकेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन