: नंदोत्सव पर खाटू श्याम जी मंदिर में अनूठा आयोजन, लेजर शाे से द्वापर युग हुआ जीवंत
Wed, Aug 28, 2024
नंदोत्सव पर चांदी के झूले पर विराजे ठाकुर के हजारों भक्तों ने किये दर्शन
लुटाए गए खिलौने− उपहार, फूलों से सजा भव्य श्याम दरबार, भजनों की बही रसधार
आगरा। श्रीकृष्ण जन्म लीला से लेकर रासलीला तक, कंस वध की गाथा से कुरुक्षेत्र में गीता के ज्ञान तक..जैसे जीवंत हो उठा द्वापर युग का एक एक क्षण…जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में श्रीकृष्ण के युग को लेजर शाे के माध्यम से जब भक्तों ने देखा तो बस देखता ही रह गया। मंगलवार को मंदिर में आयोजित नंदोत्सव को अनूठा बनाया श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट ने।
अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर परिसर के एक हिस्से में लेजर शाे के माध्यम से श्रीकृष्ण लीला को दर्शाया गया। चार लेजर शाे में पूरी श्रीकृष्ण गाथा को दिखाया गया।
सह सचिव अमित गोयल ने बताया कि आगरा के किसी मंदिर में यह पहला प्रयोग किया गया था, जिसका साक्षी बनने के लिए भक्ताें का रेला उमड़ता रहा। मंदिर में नंदोत्सव के दौरान गुब्बारों, खिलौनों आदि से सजावट की गयी थी। सभी भक्तों के बीच नंदोत्सव की बधाइयां लूटने की होड़ सी लग गयी। अनूप गोयल और मोनू सिंघल के भक्तिमय स्वराें पर श्रद्धालु अपने कदम नहीं रोक पाए।चहुं ओर कान्हा के जन्म की बधाइ का उत्साह और उल्लास दिखायी दे रहा था।
जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम जी मंदिर में नंदोत्सव के अवसर पर हुए लेजर शाे को देखते श्रद्धालु
संस्थापक ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंदिर के एसी हॉल में भी नंदोत्सव की धूम रही। यहां पर अतिथियों के लिए लेजर शो की व्यवस्था की गयी थी।
उपाध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल और विपिन बंसल ने बताया कि नंदोत्सव में श्याम बाबा का श्रंगार खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट और पोशाक सेवा श्रीमोरवी नंदन ग्रुप की ओर से गयी थी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक पुरुषाेत्तम खंडेलवाल, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष अतुल गुप्ता, एड. बसंत गुप्ता, रविशंकर अग्रवाल, अजय अवागढ़, नितेश अग्रवाल, मनीष बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, विकास गोयल, अनिल मित्तल आदि उपस्थित रहे।
: श्रीमहाकलेश्वर मंदिर बना निधिवन, तपस्या फाउंडेशन ने मनाया नंदोत्सव
Wed, Aug 28, 2024
समाज के बच्चों में आध्यात्मिक चेतना लाने को गठित हुआ है तपस्या फाउंडेशन
सनातन पर्वों और त्योहारों का वास्तविक स्वरूप प्रस्तुत करना है ध्येय
आगरा। जन्माष्टमी का पर्व बाल गोपालों के साथ मनाने के साथ आवश्यक है कि उनकी आध्यात्मिक चेतना काे जाग्रत भी किया जाए। वर्ग कोई भी हो, किंतु सनातन और आध्यात्मिक संस्कारों का बीज बाल्यावस्था में ही पड़ जाना चाहिए। इस उदृेश्य के साथ गठित हुए तपस्या फाउंडेशन ने अपना पहला कार्यक्रम दो दिवसीय जन्माष्टमी उत्सव के रूप में आयोजित किया। मंगलवार को आनंदी भैरों रोड, दयालबाग स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में उत्सव के अन्तर्गत नंदोत्सव की धूम रही।
दीप प्रज्जवलन एवं ठाकुर जी को पालना झूलाने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। भजन गायक हिमांशु कपूर (हरि का दास) ने अपने भक्तिमय भजनों से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। आज तो बधाइयां बाजे नंद भवन में…, वृंदावन की कुंज गलिन में खुशबू बिहारी जी की आती है… जैसे भजनों को हिमांशु ने अपने स्वर दिए।
संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी (कृष्ण सखी) ने बताया कि समाज में बढ़ते अपराध का एक सबसे बड़ा कारण आध्यात्मिकता की कमी है। बच्चों को वापस गुरुकुल पद्वति पर तो नहीं ला सकते किंतु उनमें वो ही संस्कार तो डाल सकते हैं। बच्चों को सुशिक्षित करने के लिए मंदिर परिसर में ही योग एवं ध्यान की कक्षाएं आरंभ होंगी। वृंदावन के निधिवन का स्वरूप लिये श्रीमहाकालेश्वर मंदिर के महंत एवं संस्था के मार्गदर्शक आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मंदिर की अद्भुत छटा देखने के लिए दूर दूर से भक्त उमड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर को पूर्ण रूप से प्राकृतिक सज्जा से सजाया गया है। आयोजन में देर शाम तक जमकर बधाइयों गाईं गईं और उपहार लुटाए गए।
इस अवसर पर पूरन डावर, नितिन कोहली, कुलदीप ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, राजीव वर्मा, पंडित जुगल श्रोत्रिय, नितिन सेठी, सचिन चर्तुवेदी, प्रदीप द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, युवराज द्विवेदी, निखिल तिवारी, अजय पांडे आदि उपस्थित रहे।
: टाटा कर्व ईवी लॉन्च, एक बार की चार्जिंग पर चलेगी 585 किमी
Wed, Aug 28, 2024
संजय प्लेस स्थित अशोक आटो सेल्स ने टाटा मोटर्स की नई गाडी टाटा कर्व ईवी को किया लॉन्च
सुरक्षा के पांच स्तंभाें को देगी मजबूती, एसयूवी और कूपे का अनूठा मिश्रण है शानदार गाड़ी
आगरा। समय और बिजली की खपत को कम करने के लिए टाटा मोटर्स की शानदार नई गाडी टाटा कर्व ईवी अब आगरा की सड़कों पर भी रफ्तार भरेगी। मंगलवार को संजय प्लेस स्थित अशोक ऑटो सेल्स पर टाटा मोटर्स की नई गाडी टाटा कर्व ईवी को लॉन्च किया गया। टाटा के रीजनल मैनेजर आशुतोष तिवारी और अशाेक आटो सेल्स की एमडी डॉ रंजना बंसल ने अनावरण कर लॉन्चिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया।
संजय प्लेस स्थित अशोक ऑटो सेल्स पर टाटा मोटर्स की नई गाडी टाटा कर्व ईवी को लॉन्च करते टाटा के रीजनल मैनेजर आशुतोष तिवारी और अशाेक आटो सेल्स की एमडी डॉ रंजना बंसल
टाटा के रीजनल मैनेजर आशुतोष तिवारी ने बताया कि टाटा कर्व ईवी एसयूवी डिजाइन के युग में क्रांतिकारी शुरूआत है। शेप्ड टू स्टन, शेप्ड फॉर ग्रैंडियर, शेप्ड फॉर परफॉर्मेंसं, शेप्ड फॉर इनोवेटिव टैक्नोलॉजी और शेप्ड फार एब्सोल्यूट सेफ्टी के 5 प्रमुख स्तंभो पर आधारित कर्व, कंपनी के मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि टाटा मोटर्स की एसयूवी रेंज में यह नया जोड एसयूीवी की मजबूती और कूपे की सुंदरता का एक अनूठा मिश्रण है। टाटा कर्व ईवी तीन वेरियेंट में उपलब्ध है- क्रिएटिव, एकम्पलिश्ड और एम्पावर्ड। यह वाहन आराम, शानदार आंतरिक सुविधाओं, सुरक्षा और उन्नत तकनीक का सही मिश्रण है। इसमें लंबी रेंज और तेज चार्जिंग की क्षमता है। सभी सुविधाएं मिड एसयूीव आइस सेगमेंट में अन्य कंपनियों के समान मूल्य पर मिलती हैं। 55के डब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ आने वाली कर्व ईवी एक बार चार्ज होने पर 585 किमी चलती है। जबकि 45 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक वाली कर्व ईवी 502 किमी की रेंज देती है। कर्व ईवी 45 की शुरूआती कीमत 17.49 लाख रूपये और कर्व ईवी 55 की शुरूआती कीमत 19.25 लाख रूपये है। कंपनी के देश भर मे लगभग 9000 प्लस चार्जिंग पॉइट होंगे। उन्होने बताया कि कर्व ईवी डिजाइन, सुरक्षा और तकनीक में नई उंचाईयों को छू रही है। कर्व ईवी पैट्रोल और डीजल के कई विकल्पों के साथ आती है। टाटा कर्व को उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो प्रीमियम सुविधाओं के साथ एक उन्नत और स्टाइलिश विकल्प की तलाश में रहते हैं।
अशाेक आटो सेल्स की एमडी डॉ रंजना बंसल ने कहा कि ईवी वाहन निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर विकल्प हैं। प्रदूषण नियत्रंण करने के लिए टाटा कंपनी लगातार सराहनीय प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर कंपनी द्वारा अपने दो ग्राहकों को टाटा कर्व ईवी की चाभियां भी सौंपी गयीं। इस अवसर पर टाटा मोटर्स के विवेक, अशोक ऑटो के आशुतोष एवं शालिनी चौधरी उपस्थित रहीं।