: लायंस क्लब प्रयास के होली मिलन में ब्रज उत्सव की धूम
Mon, Mar 10, 2025
आज बिरज में होली रे रसिया …. कान्हा ऐसो चटक रंग डालो .. गीतों की धूम
लायंस क्लब के होली मिलन में दिखा सामाजिक सद्भाव का "प्रयास"
आगरा। लायंस क्लब प्रयास द्वारा उपनिषद फार्म हाउस दयालबाग में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट संजीव मित्तल, अध्यक्ष आशु मित्तल, सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष शिप्रा बंसल और क्लब सदस्यों ने श्री बांके बिहारी और राधा रानी के चित्र पर रंग गुलाल लगाकर किया। आपसी सद्भाव और मेल मिलाप के इस कार्यक्रम में लायंस क्लब प्रयास के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में जैसे ही डीजे की धुन पर आज बिरज में होली रे रसिया …. कान्हा ऐसो चटक रंग डारो…. की धूम सुनाई दी हर कोई नृत्य करने पर मजबूर हो गया। क्लब के सभी सदस्यों ने जमकर नाच गाना करते हुए फूलों की होली खेली।
राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी बनी आकर्षण
लायंस क्लब प्रयास द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में ब्रज के कलाकारों द्वारा ब्रिज की होली प्रस्तुत करते हुए राधा रानी की मनमोहक झांकी निकाली गई। झांकी को देखकर हर कोई बोलने लगा आज तो आगरा बना वृंदावन।
इस अवसर पर लायंस क्लब प्रयास के अध्यक्ष आशु मित्तल ने बताया कि हमारे त्योहार हमारी संस्कृति संस्कार और सामाजिक सद्भाव के प्रेरणा स्रोत हैं।
संगठन की कोषाध्यक्ष शिप्रा बंसल ने बताया कि लायंस क्लब प्रयास का हमेशा प्रयास रहता है कि समाज सेवा के साथ-साथ संगठन से जुड़े हुए सभी सदस्य भारतीय त्योहार को प्रेम सद्भाव के साथ मनाएं।
इनकी रही मौजूदगी
लायंस क्लब आगरा प्रयास द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में अध्यक्ष आशु मित्तल, संजीव मित्तल, सचिव मनीष बंसल, परिणिता बंसल, शिप्रा बंसल, रोहित बंसल, नूतन बजाज, बॉबी बजाज, पद्मिनी सुराना, डॉ संदीप, पारुल अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिव्या गोयल, सोनाली खंडेलवाल, मीनाक्षी मोहन, अल्पना कोचर, गरिमा हेमदेव, नीति जुनेजा सहित संगठन से जुड़े हुए पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
: पूर्व क्रिकेट कप्तान अनिल कुंबले पहुंचे बाबा मनकामेश्वर की शरण में
Mon, Mar 10, 2025
अनिल कुंबले ने परिवार सहित बाबा मनकामेश्वर नाथ का किया जलाभिषेक
मंदिर महंत योगेश पुरी ने पूर्व क्रिकेट कप्तान का कराया अभिषेक पूजन
मंदिर में जलाभिषेक कर पूर्व क्रिकेट कप्तान ने भारतीय टीम के विश्व विजेता होने की कामना की
आगरा। उत्तर भारत के जाने-माने प्राचीन श्री मन कामेश्वर मंदिर में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट कप्तान अनिल चेतना कुंबले ने परिवार सहित बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। रावतपाड़ा स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे पूर्व क्रिकेट कप्तान अनिल कुंबले का मंदिर के महंत योगेश पुरी ने अभिनंदन कर जलाभिषेक कराया। मंदिर के महंत ने मंत्रोचार के साथ वैदिक रीति रिवाज से बाबा भोलेनाथ का अभिषेक कर भारतीय टीम के विश्व विजेता होने की कामना की। इस अवसर पर अनिल चेतना कुंबले ने कहा मुझे आगरा जाकर अवगत हुआ है आगरा में प्राचीनतम श्री मनकामेश्वर महादेव प्राचीन काल से विराजमान हैं जिनके दर्शन मात्र से भक्तों का कल्याण होता है। इस शुभ घड़ी पर मैं भारतीय टीम के विश्व विजेता होने की कामना करता हूं। उन्होंने मंदिर के महंत से आशीर्वचन लेते हुए विश्व कल्याण की कामना की।
: एकता सिटी में सुविधाओं के साथ मिलेगा सपनों का आशियाना
Mon, Mar 10, 2025
मीठे पानी के साथ सड़क बिजली और निश्चित उपहार के साथ एकता सिटी दे रही प्लॉट
हरे -भरे वातावरण के बीच जिला पंचायत एप्रूव्ड है एकता सिटी कॉलोनी
मध्यमवर्गीय परिवार की आवासीय जरूर को पूरा करेगी एकता सिटी: मुरारी प्रसाद अग्रवाल
आगरा। रोटी कपड़ा और मकान की कहावत में आज के समय की इंसान की सबसे बड़ी जरूरत एक ऐसा सपनों का घर बन गया है जिसमें वह शुद्ध वातावरण के बीच अपना आशियाना बना सके। मध्यमवर्गीय परिवार की जरूर को ध्यान में रखते हुए एकता बिल्डर्स ग्रुप ने किरावली में आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास विद्यापुर मोजे में एकता सिटी कॉलोनी का शुभारंभ किया है। हरे भरे वातावरण के बीच जिला पंचायत द्वारा अप्रूव्ड कॉलोनी में बिजली मीठे पानी के साथ आकर्षक प्रवेश द्वार और सुरक्षा मानकों के साथ पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं दी गई हैं। 30 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बनी एकता सिटी में 10 से 12 मकान बन रहे हैं। परिवार वर्तमान में निवास कर रहे हैं। एकता बिल्डर्स ग्रुप के डायरेक्टर मुरारी प्रसाद अग्रवाल एकता ने बताया कि मध्यमवर्गीय परिवार की जरूरत को पूरा करने के लिए यह आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही है। जिसमें 50 से 200 गज के प्लॉट ग्राहकों को बाउंड्री करके दिए जा रहे हैं। गेट बंद कॉलोनी में 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए पानी की टंकी के साथ चौड़ी सड़के और बच्चों के खेलने के लिए पार्क की व्यवस्था की गई है। महज किमी की दूरी पर डिग्री कॉलेज है। कॉलोनी के बाहर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी खुलेगा। भविष्य में स्कूल भी कॉलोनी के समीप खुलेगा।
प्लॉट खरीदने पर उपहार के साथ प्लांट की बाउंड्री फ्री
होली के मौके पर कॉलोनी में आने वाले ग्राहकों के लिए एकता ग्रुप की ओर से प्लॉट खरीदने वाले लोगों को एलईडी , मिक्सर ग्राइंडर, डायरी आदि उपहार के साथ प्लॉट की बाउंड्री कराकर दी जा रही है।
साइट विजिट पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
एकता सिटी में आयोजित साइट विजिट के दौरान ग्राहकों के मनोरंजन के लिए ब्रज की प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रज से आए कलाकारों ने एक से एक सुंदर झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बांके बिहारी जी सजीव झांकी ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से एकता बिल्डर्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मुरारी प्रसाद अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मुकेश वर्मा, के एम सिंघल, राकेश गुप्ता, बच्चू सिंह, भरत वशिष्ट, मीरा अग्रवाल, मुकेश नेचुरल, जगदीश प्रसाद शर्मा, अंकित गोयल, नेमीचंद, रविंद्र कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।