Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एकता सिटी में सुविधाओं के साथ मिलेगा सपनों का आशियाना

Pragya News 24

Mon, Mar 10, 2025
Post views : 32
  • मीठे पानी के साथ सड़क बिजली और निश्चित उपहार के साथ एकता सिटी दे रही प्लॉट
  • हरे -भरे वातावरण के बीच जिला पंचायत एप्रूव्ड है एकता सिटी कॉलोनी
  • मध्यमवर्गीय परिवार की आवासीय जरूर को पूरा करेगी एकता सिटी: मुरारी प्रसाद अग्रवाल

आगरा। रोटी कपड़ा और मकान की कहावत में आज के समय की इंसान की सबसे बड़ी जरूरत एक ऐसा सपनों का घर बन गया है जिसमें वह शुद्ध वातावरण के बीच अपना आशियाना बना सके। मध्यमवर्गीय परिवार की जरूर को ध्यान में रखते हुए एकता बिल्डर्स ग्रुप ने किरावली में आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास विद्यापुर मोजे में एकता सिटी कॉलोनी का शुभारंभ किया है। हरे भरे वातावरण के बीच जिला पंचायत द्वारा अप्रूव्ड कॉलोनी में बिजली मीठे पानी के साथ आकर्षक प्रवेश द्वार और सुरक्षा मानकों के साथ पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं दी गई हैं। 30 एकड़ के विशाल क्षेत्र में बनी एकता सिटी में 10 से 12 मकान बन रहे हैं। परिवार वर्तमान में निवास कर रहे हैं। एकता बिल्डर्स ग्रुप के डायरेक्टर मुरारी प्रसाद अग्रवाल एकता ने बताया कि मध्यमवर्गीय परिवार की जरूरत को पूरा करने के लिए यह आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही है। जिसमें 50 से 200 गज के प्लॉट ग्राहकों को बाउंड्री करके दिए जा रहे हैं। गेट बंद कॉलोनी में 24 घंटे पानी की सप्लाई के लिए पानी की टंकी के साथ चौड़ी सड़के और बच्चों के खेलने के लिए पार्क की व्यवस्था की गई है। महज किमी की दूरी पर डिग्री कॉलेज है। कॉलोनी के बाहर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी खुलेगा। भविष्य में स्कूल भी कॉलोनी के समीप खुलेगा।

प्लॉट खरीदने पर उपहार के साथ प्लांट की बाउंड्री फ्री
होली के मौके पर कॉलोनी में आने वाले ग्राहकों के लिए एकता ग्रुप की ओर से प्लॉट खरीदने वाले लोगों को एलईडी , मिक्सर ग्राइंडर, डायरी आदि उपहार के साथ प्लॉट की बाउंड्री कराकर दी जा रही है।

साइट विजिट पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम
एकता सिटी में आयोजित साइट विजिट के दौरान ग्राहकों के मनोरंजन के लिए ब्रज की प्रसिद्ध रासलीला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रज से आए कलाकारों ने एक से एक सुंदर झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बांके बिहारी जी सजीव झांकी ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से एकता बिल्डर्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मुरारी प्रसाद अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मुकेश वर्मा, के एम सिंघल, राकेश गुप्ता, बच्चू सिंह, भरत वशिष्ट, मीरा अग्रवाल, मुकेश नेचुरल, जगदीश प्रसाद शर्मा, अंकित गोयल, नेमीचंद, रविंद्र कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन