: ढोल नगाड़ों संग आकर्षक झांकियों के साथ निकली देवी शशिबाला की शोभायात्रा
Mon, Apr 7, 2025
पुष्प वर्षा व चुनरी पहनाकर जगह-जगह हुआ स्वागत
शोभायात्रा देखने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दिन में भण्डारा और रात्रि में हुआ देवी जागरण
आगरा। ढोल-ताशों पर देवी मां के भक्तियम संगीत पर झूमते गाते श्रद्धालु और मन में श्रद्धा भाव को बढ़ाती देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां। माता के दर्शन और आशीर्वाद को ललायित सैकड़ों भक्तजन। भक्तिमय उत्साह व उमंग के साथ श्री शक्ति भजन मण्डल द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में देवी शशिबाला जी की शोभायात्रा का शुभारम्भ भक्तजनों संग देवी मां की आरती कर किया।
संगीता सिनेमा चौराहे से प्रारम्भ शोभायात्रा में बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों संग सर्वप्रथम विघ्नविनाशक गणपति की झांकी थी। रामलला, राम दरबार, कालिया नाग का मंथन करते श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण, शिव पार्वती, लक्ष्मी नारायण, बजरंग बली सहित देवी देवताओं की 21 आकर्षक झांकियों के संग शोभायात्रा का जगह-जगह आरती कर, देवी मां की प्रतिमा को चुनरी पहनाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अंत में देवी शशि बाला की झांकी थीं। भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया।
भोगीपुरा, रुई की मंडी, शाहगंज चौराहा, नौबस्ता चौराहा, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार, एमजी रोड, नालबंद चौराहा, पंचकुईयां चौराहा से होते हुए चिल्लीपाड़ा शाहगंज पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके उपरान्त श्रद्दालुओं द्वारा भक्तिभाव से मंदिर में ज्योति प्रचंड (जगराता) व भगवती का गुणगान (कीर्तन) किया गया। प्रातः काल मंदिर में हवन, कन्या पूजन के उपरान्त भण्डारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, सुनील कर्मचंदानी, प्रेम सिंह धाकड़, घनश्याम हेमलानी, गुलशन मकान, श्रीशक्ति भजन मण्डल के अध्यक्ष हर्ष ढालिया, सुरेन्द्र लाल, अशोक, योगी, अंकित, सुनील, मोहन सिंह, गुलशन, विनोद, प्रीतम आदि उपस्थित थे।
: 75 आकर्षक झांकियों संग निकलेगी दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा
Wed, Apr 2, 2025
•
चैत्र माह की महाष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित की जा रही शोभायात्रा
•
ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से नालबंद चौराहा से प्रारम्भ होगी शोभायात्रा
आगरा। दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा का आयोजन चैत्र माह की शुक्ल अष्टमी पर धूमधाम से किया जाएगा। दक्ष कन्या मां भगवती शोभायात्रा समिति संग शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से 75 से अधिक आकर्षक झांकियां बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से निकलेंगी। महाष्टमी के दिन 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रजापति देवी मंदिर चौराहा नालबंद से शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा। इससे पूर्व 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे शहरवासियों को शोभायात्रा में आमंत्रित करने के लिए दोपहिया वाहनों पर आमंत्रण रैली निकाली जाएगी।
शोभायात्रा के संयोजक सुनहरी लाल गोला, अध्यक्ष अशोक गोला, महामंत्री नवीन प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजेश प्रजापति ने किदवई पार्क स्थित श्याम होटल में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी। बताया कि शोभायात्रा में देवी देवताओं के विभिन्न स्वरूपों से सुसज्जित झांकियां व महापुरुषों की जीवनी से सम्बंधित संदेश देते हुए 75 आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, क्लीन आगरा-ग्रीन आगरा व पर्यावरण की थीम पर भी आकर्षक झांकियां होंगी। जगह-जगह लगभग 80 स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया जाएगा। जगह-जगह भंडारे, तोरणद्वार, शीतल जल की प्याऊ लगाई जाएंगी।
समिति के पदाधिकारियों ने नगरायुक्त से शोभायात्रा मार्ग पर प्रकाश, सफाई व मरम्मत कार्य की मांग भी की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीचंद गोला, जयचन्द प्रजापति, हेमन्त प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, भगवान दास दक्ष, मंजू प्रजापति, विमलेश प्रजापति, सुमित, शिवम, प्रभुदयाल, मुनेश, जय, ललित दक्ष, संजीव, रविन्द्र, सुभाष, नवनीत, पवन, ललितेश, जगदीश, सोनी, सतीश, सुभाष, कन्हैयालाल, रवि हरिओम, विजय, ओमप्रकाश, राजकुमार, दीपक, सुनील, हिमांशु, भीष्मपाल, महेश आदि उपस्थित थे।
यह होगा शोभायात्रा का मार्ग
नालबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से प्रारम्भ होकर शोभायात्रा पंचकुईयां, जीआईसी ग्राउंड, कोठी मीना बाजार, सिरकी मंडी, लोहामंडी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरी पर्वत, मंडी सईद खां, रघुनाथ सिनेमा, चित्रा सिनेमा, काली बाड़ी मंदिर से नूरी दरवाजा, राजामंडी चौराहा, आगरा कालेज, टीबी हॉस्पीटल, खिड़की काले खां, पटेल नगर, मोती कटरा, नीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी, धाकरान चौराहा होते हुए प्रजापति देवी मंदिर पर विश्राम लेगी।
: संचारी रोगों के नियंत्रण को शुरू हुआ अभियान
Wed, Apr 2, 2025
एमजी रोड पर आगरा कॉलेज ग्राउंड से निकाली गई जागरुकता रैली
विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने रैली को दिखाई हरी झंडी
एक से तीस अप्रैल तक चलेगा अभियान, घर घर जाकर टीमें संचारी रोगों के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक
10 से अप्रैल से शुरू होगा दस्तक अभियान, घर-घर जाकर दस्तक देंगी आशा, पूछेंगी सेहत का हाल
आगरा। जनपद में मंगलवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया। एमजी रोड पर आगरा कॉलेज ग्राउंड से सुभाष पार्क तक जागरुकता रैली निकाली गई। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने रैली को दिखाई हरी झंडी। नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में एक अप्रैल विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान जनपदवासियों को वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों व लू आदि से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी बीच 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा। घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता सेहत का हाल पूछेंगी सही जानकारी प्राप्त कराए और अभियान में सहयोग करें।
वेक्टर बॉर्न डिजीज रोगों के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि जो बीमारी एक मरीज से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में दूषित भोजन, जल या संपर्क या कीटनाशक या जानवर से फैलती है उसे संचारी रोग कहते हैं। इसमें प्रमुख रूप से डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, चिकिनगुनिया, क्षय और कुष्ठ रोग आदि हैं। इन्हीं बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए विशेष संचारी रोग चल रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग एक नोडल के रूप में कार्य कर रहा है जबकि अन्य विभागों को सहयोग करने की ज़िम्मेदारी दी गई है। साथ ही ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सफाई के साथ लारवारोधी गतिविधियां और फागिंग भी कराई जा रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण कर फ्लू, खांसी, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच की जाएगी। सभी को मच्छरों से बचाव के तरीकों के बारे में जानना जरूरी हैं । बुखार होने पर झोलाछाप चिकित्सक से बचे बिना चिकित्सक की सलाह के अनावश्यक औषधियों का सेवन ना करें। सभी बातों का अगर हम सब पालन करेंगे तो बीमारियों से हम सब बचे रहेंगे ।
सहायक मलेरिया अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान आशा संगिनी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमुख भूमिका में घर-घर जाकर अभियान सफल बनाएंगी। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में मलेरिया निगरानी में सुधार और वार्षिक रक्त परीक्षण दर 10 तक पहुंचाने का लक्ष्य है। रैली में आशा कार्यकर्ता और एंबेड संस्था के डीसी मुहम्मद इरशाद, बीसीसीएफ वर्कर एवं एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ से एसएमओ डॉ. महिमा, डीपीएम कुलदीप भारद्वाज, यूनिसेफ के डीएमसी राहुल कुलश्रेष्ठ, स्कूलों के अध्यापक सहित छात्र- छात्राएं मौजूद रहे