Thu 01 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच मनःकामेश्वर मठ में गूंजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के जयकारे

Pragya News 24

Sat, Aug 16, 2025
Post views : 169

आगरा। आधी रात को घड़ियाल बजते ही मठ परिसर “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। श्री मनःकामेश्वर मठ में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति की अलौकिक छटा के साथ संपन्न हुआ। सांय 9 बजे से आरंभ हुए कार्यक्रम में सबसे पहले 108 कलशों से श्री राजाधिराज श्री नाथ जी का दिव्य अभिषेक किया गया। अभिषेक में रसों, फलों, जड़ी-बूटियों, सागर, सरोवर, दुग्ध, पंचामृत सहित विभिन्न औषधियों का प्रयोग किया गया, जिससे वातावरण सुगंधित और पवित्र हो उठा।

इस पावन अवसर पर श्री महंत योगेश पुरी और मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से श्रीनाथजी बाबा का अभिषेक संपन्न कराया। मंत्रों की ध्वनि और शंख-घंटियों की गूंज से मठ परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

रात्रि 12 बजे बाल स्वरूप में लंगोट धारण कर श्रीनाथजी बाबा ने भक्तों को अलौकिक दर्शन दिए। इस क्षण का साक्षी बनने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। मठ परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, पुष्पों और झांकियों से सजाया गया था। श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित झांकियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। भजन-कीर्तन मंडलियों द्वारा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” जैसे भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। देर रात तक प्रसाद वितरण होता रहा और श्रद्धालु जन्मोत्सव का आनंद लेते रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन