: सेवा, भक्ति और करुणा के पथ पर तपस्या फाउंडेशन का मानवीय प्रयास
Sun, Jul 20, 2025
आगरा। सेवा, भक्ति एवं करुणा ऐसी पगडंडियां हैं जो हमें परम शक्ति तक पहुंचने में सहयोग करती हैं एवं हमारे कर्मों को श्रेष्ठ बनाती हैं। निस्वार्थ भाव से किए हुए प्रयास हमें ईश्वर से जोड़ते हैं और प्रभु कृपा का पात्र बनाते हैं। तपस्या फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने महाकालेश्वर मंदिर, दयालबाग में आयोजित सेवा कार्य के अवसर पर यह प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।
तपस्या फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए रविवार को बस्ती में निवासरत 150 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को रेनकोट और छतरियों का वितरण किया गया। इसके साथ ही सावन के पारंपरिक व्यंजन - जैसे घेवर आदि का भी वितरण कर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
इस सेवा कार्य में फाउंडेशन के संरक्षक नितिन कोहली, मार्गदर्शक आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ, व्यवस्थापक मोहित दिवाकर, तनीषा पंवार, अध्यापिका रेनू सिंह, प्रियंका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
: लॉयंस क्लब आकाश ने किया गौसेवा का पुण्य कार्य, 37 कुंतल हरे चारे की व्यवस्था
Sun, Jul 20, 2025
आगरा। लॉयंस क्लब आकाश द्वारा मासिक सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत फाउंड्री नगर स्थित राधा कृष्ण गौशाला में गौसेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौशाला के गोवंश के लिए 37 कुंतल हरे चारे की व्यवस्था की गई, जिससे गौमाताओं के भरण-पोषण में सहयोग मिला।
क्लब अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने बताया कि लॉयंस क्लब आकाश ने राधा कृष्ण गौशाला को गोद लिया है और पूरे वर्ष भर वहां नियमित रूप से सेवा कार्य किया जाता है। यह सेवा भावना क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता और गौसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
कार्यक्रम में ज्वाइंट चेयरपर्सन संजीव गुप्ता, एमजेएफ मनोज गुप्ता, पवन पेंगोरिया, नितिन अग्रवाल, सुनीता पेंगोरिया, रीजन चेयरपर्सन संजय गुप्ता, अनमोल गुप्ता, तुषार वार्ष्णेय, वीके अग्रवाल, रमेश चंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
: सावन आश्रम में जीवनदायी सेवा, 57 लोगों ने किया रक्तदान
Sun, Jul 20, 2025
आगरा। बल्केश्वर स्थित सावन आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन केंद्र राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर किया। उन्होंने आश्रम की संगत को रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। विशिष्ट अतिथि मनमोहन और पार्षद पूजा बंसल थीं। सेवा कार्य में कुल 57 लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाया और मानवता की मिसाल पेश की।
इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्र मोहन सचदेवा, उपाध्यक्ष राजेश नागपाल, सचिव मुरारीलाल कश्यप, कोषाध्यक्ष कमल किशोर काठपाल, मुकेश कुमार, राजेन्द्र, रमेश, दीपक, अनिल शर्मा, महेश कुमार, शिवनारायण, महेन्द्र काठपाल, रणवीर, चिल्ड्रन सत्संग की ओर से सोनिया चावला, मोनिका एवं गीता, जोन टीम से मान सिंह भदौरिया (कोऑर्डिनेटर) एवं सतीश अरोड़ा उपस्थित रहे।