: तीजोत्सव में मल्हार की छायी बहार, तीज क्वीन बनीं निक्की निगम
Fri, Jul 25, 2025
सेवा भारती ब्रज प्रांत, छावनी महानगर ने उत्साह व उमंग के साथ आयोजित किया हरियाली तीज उत्सव
तीन दिवसीय राखी व मेहंदी प्रशिक्षण का भी किया गया आयोजन
आगरा। हरियाली तीज उत्सव में हर तरफ उल्लास और उमंग की बहार बिखरी थी। हरे परिधान और सोलह श्रंगार कर तीजोत्सव में भाग लेने पहुंची सखियों ने एक दूसरे को तीजोत्सव की शुभकामनाएं दीं। माथे पर टीका और हाथों में हरे रंग चूड़ियों पर बंधी लम्बी कलीरें। हर सखी का श्रंगार एक दूसरे को मात देता नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. नीरजा पाठक ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ढोलक की थाप पर सावन के मल्हारों की स्वरलहरियों के साथ महिलों ने खूब नृत्य किया। इस अवसर पर हरियाली तीज उत्सव से सम्बंधिक प्रश्नोत्तरी भी रखी गई। सखियों के श्रंगार और सही उत्तर के आधार पर तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निक्की निगम प्रथम, मालती द्वितीय और सुनीता शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
तीन दिवसीय मेहंदी व राखी प्रशिक्षण का भी किया गया आयोजन
इस अवसर पर 23-25 जुलाई तक तीन दिवसीय मेहंदी व राखी प्रशिक्षण का भी आयोजन किया गया। जिसमें राखी बनाने के प्रशिक्षण में 40 व मेहंदी लगाने के प्रशिक्षण में 100 युवक, युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया। आज फाइनल राउंड में बेहतरीन कलात्मकता का प्रदर्शन करते हुए राखी में 15 व मेहंदी में 20 युवतियों ने अपना स्थान बनाया। राखी प्रतियोगिता में अतुल, धानी व योगेश और मेहंदी प्रतियोगिता में चाहत, तुलसी व चंचल विजेता रहीं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. पीके मिश्रा, महामंत्री संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, उपाध्यक्ष महेश त्यागी, सेवा भारती मातृ मण्डल की कार्यक्रम संयोजिका डॉ. मंजू सिंघल, रीना चौहान, मीरा कुशवाह, बीना त्यागी, पायल अग्रवाल, मधु सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए। संचालन पूनम वर्मा ने किया।
: सजी हरियाली तीज, सावन के मल्हार और बिहू नृत्य ने मोहा मन
Thu, Jul 24, 2025
श्री हरि सत्संग महिला समिति का आयोजन बना भक्ति, लोक-संस्कृति और उल्लास का अनुपम संगम
आगरा। जब सावन की फुहारों के संग भक्ति के सुर बिखरे हों, झूले पर सिया झूल रही हों, और रानी स्वरूप मंच पर दीप जला रही हों—ऐसे अनुपम दृश्य के साथ श्री हरि सत्संग महिला समिति का हरियाली तीज महोत्सव हर किसी के हृदय में आनंद और श्रद्धा का संचार कर गया। गुरुवार को श्री हरि सत्संग महिला समिति द्वारा सिकंदरा-बोदला रोड स्थित डी-जेल रेस्टोरेंट में भव्य हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रानी सुनैना स्वरूप में अंजू राजेश अग्रवाल एवं रानी कौशल्या स्वरूप में कल्पना अजय अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। भक्ति भाव से ओतप्रोत "झूला धीरे झुलाओ सुकुमारी सिया को…" भजन को संगीता अग्रवाल और अंजू राजेश अग्रवाल ने स्वरबद्ध किया। शिव-पार्वती स्वरूप में पूजा बंसल और सोनिया गर्ग द्वारा प्रस्तुत भक्ति नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष आकर्षण रही असम से आईं 40 बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक बिहू नृत्य, जो इस समय समिति द्वारा भागवत कथा वाचन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके रंग-बिरंगे परिधानों और लयबद्ध नृत्य ने समूचे आयोजन को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन सोनिया गर्ग ने किया, जबकि निशा मंगल द्वारा आयोजित मनोरंजक खेलों ने सभी को आनंदित किया। अतिथियों का स्वागत समिति की अध्यक्ष अंशु अग्रवाल, महासचिव रुचि अग्रवाल और कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. मंजू गुप्ता, मधु गोयल, रश्मि अग्रवाल, किरण शर्मा, रश्मि अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।
श्री हरि सत्संग समिति के अध्यक्ष भगवान दास अग्रवाल, महासचिव उमेश बंसल, संयोजक संजय गोयल और सह कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने व्यवस्था संभाली।
: भारत विकास परिषद अमृतम शाखा ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Thu, Jul 24, 2025
आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा मुंबई वाली बगीची में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए वृहत स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ परिषद के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और समाज को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई ) ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ वातावरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सावन माह के महत्व को ध्यान में रखते हुए 21 बेलपत्र के पौधे विभिन्न फलदार पौधों के साथ रोपित किए गए।
प्रांतीय संयुक्त सचिव (पर्यावरण एवं भूजल संरक्षण समिति) सौरभ गोयल ने उपस्थितजनों को पर्यावरणीय जागरूकता का संदेश दिया और वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में परिषद के संस्थापक संरक्षक आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला सहभागिता रेखा अग्रवाल, तथा कार्यक्रम संयोजक एवं पर्यावरण उपाध्यक्ष विकास गोयल, अजय शिवहरे, राकेश अग्रवाल, गौरव बिंदल, ज्योति मोहन जिंदल, दीपक भार्गव, मनोज शिवहरे, विनोद अग्रवाल, संजीव गुप्ता, पुरुषोत्तम दास मित्तल, गौरांग गर्ग, राजीव गुप्ता, अंजना शिवहरे, भावना भार्गव, संचिता बिंदल, गुंजन अग्रवाल, यशिका गर्ग आदि उपस्थित रहे।