: गौतम तिवारी, हरिओम माहौर और दीपाली सिंह को मिला कला गुरू सम्मान
Mon, Jul 7, 2025
गुरुजन सम्मान समिति आगरा ने इंजी. राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हार्ड बम कांड से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव गुप्ता एवं आचार्य ताराचंद शास्त्री की पुण्य स्मृति में किया गुरुजन सम्मान एवं संगीत संध्या का हृदय स्पर्शी आयोजन
आगरा। गुरुजन सम्मान समिति, आगरा द्वारा इंजी. राजेंद्र प्रसाद शर्मा, हार्डी बम कांड से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव गुप्ता एवं आचार्य ताराचंद शास्त्री की पुण्य स्मृति में सोमवार सायं विजयनगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुजन सम्मान एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
समारोह-अध्यक्ष और स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव गुप्ता के सुपुत्र प्रमोद कुमार अग्रवाल, मुख्य अतिथि इंजी. सुरेंद्र बंसल (कनक सान्वी ज्वेलर्स), विशिष्ट अतिथि टैक्सेशन बार एसोसिएशन आगरा के महासचिव एड. संजीव वशिष्ठ और टीसी चंद्रा एजुकेशन ग्रुप के निदेशक डॉ. करतार चंद्र शास्त्री ने स्मृतिशेष महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण और समक्ष दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।
वरिष्ठ समाजसेवी व कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष आलोक आर्य, कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कवि राज बहादुर सिंह ‘राज’, गुरुजन सम्मान समिति आगरा के अध्यक्ष विजयवीर सिंह, मंत्री सुनील अग्रवाल, ग्या प्रसाद शर्मा और सुशील कुमार दौनेरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में मंचस्थ अतिथियों व आयोजकों द्वारा गौतम तिवारी (शास्त्रीय गायन), हरिओम माहौर (तबला आचार्य) और दिपाली सिंह (कथक नृत्य निर्देशिका) को कला गुरु सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान हरिदत्त शर्मा की गुरु वंदना, ध्रुव अग्रवाल के बाँसुरी व दलजीत सिंह के तबला वादन, भावना के भजन, झंकार जैन के कथक शैली में भाव नृत्य, गौरांगी के कथक नृत्य, अहाना व अराध्या के युगल नृत्य और विशाल, प्रिंस, निरुपमा व मोनिका की समूह गान प्रस्तुति ने समारोह को जीवंत कर दिया।
वरिष्ठ कवि-साहित्यकार राज बहादुर सिंह ‘राज’ ने संचालन, प्रो. नीलू शर्मा ने नृत्य निर्देशन और आलोक आर्य ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान निखिल अग्रवाल, नरेश चुघ, गुंजन जादौन, श्यामवीर सिंह, बृजराज सिंह, डॉ. रामवीर शर्मा श्रविश्, राजीव अग्रवाल, उमाशंकर मिश्रा, संजय दौनेरिया, अजय शर्मा, डॉ. सरोज भार्गव, डॉ. बृज बिहारी लाल बिरजू और रामेंद्र शर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
: भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा वृहद स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
Sun, Jul 6, 2025
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आमजन को मिला चिकित्सा लाभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया मार्गदर्शन
आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम् शाखा द्वारा परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 105वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को हेल्पिंग इंडिया ट्रॉमा सेंटर, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सुल्तानगंज की पुलिया पर वृहद निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त किया। शिविर में रक्तचाप, शुगर, मौसमी संक्रमण, थकान, हृदय संबंधी लक्षण जैसी समस्याओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।
शिविर का संचालन डॉ. विजय सिंघल (एसएन मेडिकल कॉलेज) एवं डॉ. रुचि सिंघल के निर्देशन में किया गया। दोनों चिकित्सकों ने शिविर में आए लोगों की गंभीरता से जांच कर निःशुल्क परामर्श एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता राम भाई ने बताया कि भारत विकास परिषद की मूल भावना—सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण और राष्ट्रभावना—को साकार करने का प्रयास हर आयोजन में होता है। यह स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सीय सेवा पहुंचाने का एक विनम्र प्रयास है। हमें गर्व है कि परिषद के सदस्य सेवा के इस पथ पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में ऐसे प्रयास और भी व्यापक स्तर पर किए जाएंगे।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा, संरक्षक व संस्थापक R S गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल,अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (रामभाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, महिला संयोजिका रेखा राज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पिंटू भाई , सुदेश अग्रवाल, दीपक भार्गव, कुसुम अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
: रोटरी क्लब का आगरा न्यू ने किये सेवा कार्य
Tue, Jul 1, 2025
रोटरी क्लब आगरा न्यू ने विद्यालयों में किया पौधारोपण] लगा निःशुल्क मेडिकल चिकित्सा कैंप
आगरा। रोटरी क्लब का आगरा न्यू ने रोटरी वर्ष 2025-26 के नववर्ष के प्रथम दिन 1 जुलाई 2025 को आगरा में विभिन्न सेवा कार्य कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्थापित की।
क्लब ट्रेनर एवं पूर्व सहमंडल अध्यक्ष डॉ पंकज नगायच ने बताया की क्लब ने आज 10 स्थान पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं 10 स्थान पर पौधारोपण किया। पूर्वअध्यक्ष डॉ अशोक दुनेरिया ने बताया कि प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को 501 स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे। इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंगूठी में 230 बैग तथा प्राथमिक विद्यालय बोदला में 105 बैग का वितरण किया गया।
अध्यक्ष डॉ योगेश सिंघल ने कहा प्रत्येक माह एक मेडिकल कैंप और प्रत्येक माह एक पौधारोपण से संबंधित कैंप को आयोजित करेगा। डॉ सिंघल ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ भी हर महीने अभियान चलाया जाएगा। आज चिकित्सा दिवस के उपलक्ष में सचिव पवित्र शर्मा ने सभी आगंतुकों को बधाई दी।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष यतीश सिंह, चार्टर मेंबर अरुण सिंह, डॉ रजनीश सिंह, मनोज बजाज, इंद्रेश प्रताप सिंह, डॉ डीके शर्मा, डॉ अजय अरोड़ा, सुमित वार्ष्णेय, ग्राम प्रधान व विद्यालय का स्टाफ एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।