Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो : महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का भव्य शुभारंभ

Pragya News 24

Mon, Feb 23, 2026
Post views : 233

आगरा। लायंस क्लब इंटरनेशनल के अंतर्गत लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321C2 में नए महिला क्लब “लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो” का विधिवत शुभारंभ गरिमामय समारोह में किया गया। यह अवसर महिला नेतृत्व, सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बबीता सिंह चौहान (अध्यक्षा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग) के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नवगठित क्लब की कार्यकारिणी में रितिका अग्रवाल को अध्यक्ष, सलोनी माहेश्वरी को सचिव तथा दीपा अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा के विविध क्षेत्रों–विशेषकर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियानों–में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ बबिता चौहान ने अपने संबोधन में महिला नेतृत्व को समाज परिवर्तन की सशक्त धुरी बताते हुए सेवा, समर्पण और संगठन की शक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो आगरा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा तथा महिला शक्ति को संगठित कर सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप देगा।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि लॉयंस आंदोलन की वास्तविक शक्ति उसकी सेवा भावना और समर्पित नेतृत्व में निहित है। उन्होंने विशेष रूप से महिला नेतृत्व की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जब महिलाएं संगठित होकर सेवा का संकल्प लेती हैं, तो समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन सुनिश्चित होता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर समाजहित में निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव तोमर, द्वितीय उप जिला गवर्नर अजय भार्गव सहित अल्पना भार्गव, ऋतु गोयल, सोनालिका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन