Tue 29 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी भावना एस्टेट स्थित कार्यालय पर उमड़ा सेवाभाव, रामकाज के साथ मानव सेवा का भी दिया संदेश जिला कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर, प्रभारियों व तहसील संयोजकों की नियुक्ति

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

राधा कृष्ण की भक्ति संग, खूब बिखरे होली के रंग : अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में फाग गीतों पर झूमें सदस्य, समाज सेवा में अग्रणी 100 अग्रबंधुओ को किया गया सम्मानित

Pragya News 24

Mon, Mar 9, 2026
Post views : 162

आगरा। अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में गुलाल के साथ श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति के रंग बिखरे। राधा-कृष्ण के जयकारों संग महाराजा अग्रसेन के जयकारे भी खूब गूंजे। फूलों की होली और वृन्दावन की मंडली के भक्तिमय फाग गीतों पर मस्ती, उत्साह और उमंग में हर सदस्य डूबा नजर आया। इस अवसर पर समाज सेवा में अग्रणी अग्रबंधुओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत माथे पर चंदन लगाकर व पटका पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वृन्दावन की मंडली द्वारा फूलों की होली और मयूर नृत्य, पकड़ो री ब्रजनार कन्हैया होरी खेलन आयो है..., आयो फागन रंग रंगीलों, बरसे रंग गुलाल, ग्वाल बाल संग खेले होली मोहन मदन गोपाल..., राधा रानी का गूंजे जयकारा कि होरी आई सारारारा..., बाजे बरसाना में नगाड़ा, होली आई रे... जैसी प्रस्तुतियों से हर तरफ राधा-कृष्ण की भक्ति छायी नजर आई। महासभा के सदस्यों के परिवारीजनों द्वारा भी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं।

महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़े और समाज सेवा में अग्रणी रहें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष चंद्र गर्ग, कुलवन्त मित्तल, नितेश अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, महेन्द्र बंसल, गजेन्द्र, संजीव, शैलेन्द्र, देवेन्द्र, अनिल, अजय जैन, सतेन्द्र, फूल चंद बंसल, हरिओम गोयल, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन