: गुरमत कैंप के समापन पर बच्चों को पुरुस्कार व प्रमाणपत्र देकर किया प्रोत्साहित
Tue, Jun 4, 2024
आगरा। गुरुद्वारा कलघीधर सदर बाजार आगरा पर गुरमत कैंप के समापन पर बच्चों को गुरुमुखी पढ़नी व लखनी सीखनी शब्द गायन एवं गुरमत के सिद्धांतों के बारे में बताया गया।
कैंप के समापन पर आज विशेष द लर्निंग किंगडम गुरुद्वारा कलघीधर सदर बाजार प्रबंधक कमेटी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया व बच्चों द्वारा धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में शब्द गायन हुआ। सिख धर्म के बारे में अवगत कराया गया। ज्ञानी अमरीक सिंह द्वारा बच्चों के उज्ववल भविष्य व उन्नति के लिए गुरु महाराज द्वारा अरदास की गयी।
गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार रमन साहनी, कुलबीर कौर भसीन, बंटी ओबरॉय, गुरु सेवक श्याम भोजवानी द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
: अपरा एकादशी पर उमड़ा खाटू नरेश के दर पर आस्था का सैलाब
Sun, Jun 2, 2024
श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर परिसर में किये गए गर्मी से बचाव के इंतजाम
आगरा। रविवार को अपरा एकादशी के अवसर पर जीवनी मंडी स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जीवनी मंडी चैराहा से लेकर मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें सुबह से शाम तक दिखायी दे रही थीं। अध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्रीखाटू श्याम जी मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों को कड़ी धूप से बचाने एवं सुविधा हेतु सीढ़ियों पर शेड एवं कालीन की व्यवस्था की गयी थी। साथ ही भक्तों को ठंडा शरबत एवं जल भी उपलब्ध कराया गया।
मंदिर ट्रस्टी हेमेंद्र अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा की आराधना में एकादशी और द्वादशी का विशेष महत्व होता है। मंदिर में सोमवार को द्वादशी के अवसर पर बाबा की जोत के दर्शन होते हैं। मान्यता है कि बाबा की जोत के दर्शन करने से सभी कलुषित प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया द्वादशी पर भी भक्तों को गर्मी में शीतलता प्रदान की करने की व्यवस्था रहेगी।
: प्राचीन जंगल वाले हनुमान जी मंदिर पर भव्य फूलो से सजा बाबा का दरबार
Tue, May 28, 2024
आगरा। ‘‘कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नही होय तात तुम नाही’’ आज प्राचीन जंगल वाले हनुमान जी मंदिर पर भव्य फूलो से सजा बाबा का दरबार। सुंदर पोषाक भव्य श्रृंगार आलौकिक छठा के भक्तो ने किए दर्शन किए।
ज्येष्ठ माह के पहले मंगल को बुढ़वा मंगल पर पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन श्री राम जी और हनुमान जी का मिलन हुआ था। इस दिन का सनातन धर्म में बड़ा महत्व माना जाता है। आज के पावन दिन पर बाबा के भक्तो ने परिवार सहित अपनी अपनी सामर्थ के अनुसार प्रभु की भक्ति करते हुवे सुन्दर काण्ड का पाठ कर बाबा के दरबार की खुशियां प्राप्त की। बाबा के दरबार में प्रसिद्ध भजन गायक बलवीर सिंह बल्लो ने सभी को संगीतमय सुंदर काण्ड भक्ति भजन सुनाकर पावन दिन बड़े मंगल की खुशियों से जोड़ा भजन मेरी सुनलो मारुति नंदन,,, सिया राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में,,,,मेरी झोपडी के भाग आज खुल जायेंगे राम आयेंगे,,,,
बड़े गुरु जी सुरेंद्र भारद्वाज वह छोटे गुरु जी योगेश भारद्वाज द्वारा बाबा से सभी भक्तो के मंगल की कामना की। हवन पूजन आरती कर हजारों भक्तो ने भंडारे का प्रसाद पाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र भारद्वाज गुरुजी, योगेश भारद्वाज, समाजसेवी श्याम भोजवानी, माधव भारद्वाज, शशी मोहन अग्रवाल ,अमित कपूर, रामनिवास गुप्ता, मनोज गुप्ता, पंकज आदि उपस्थित रहे।