: गंगा दशहरा पर दान पुण्य के साथ हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ
Sun, Jun 16, 2024
आगरा। पावन गंगा दशहरा के अवसर पर पंचवटी ताजनगरी में खुशी के साथ बाबा वीर बजरंगी के दरबार में दान पुण्य कर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। जहाँ पर सभी भक्तों नें परिवार सहित प्रभु की भक्ति में लीन होकर बाबा के दरबार में झूमते नाचते अपनी उपस्थिति दी।
बालाजी भक्त मंडल द्वारा भक्ति भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। जरा देर ठहरो राम अभी मन भरा नहीं है,,,राम जी से राम राम कहियो जी हनुमान,,, जैसे भजनों आदि के साथ हनुमान चालीसा एवं बाबा की विशाल आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्र व्यवस्था में पवन गुप्ता, राम कैलाश, सुशीला गुप्ता, सचिन, जे पी शर्मा, वंदना, रूबी छवि, एकता, रोहित, लक्की, गोतम, सर्जन, शुभ आदि पंचवटी परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
: मंगल कलश यात्रा के साथ आरंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
Sun, Jun 16, 2024
आगरा। आज पावन गंगा दिवस के उपलक्ष में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा का शुभारंभ संतो के द्वारा पवित्र धाम रगूराम धाम कैलाशपुरी आगरा में होने जा रहा है। आज प्रथम दिवस में मंगल कलश यात्रा निकाली गयी। मातृशक्ति माताऐं और बहनें पीतांबर वस्त्र धारण किए, बैंड बाजे की भक्ति धुन में भव्य तरीकें से सजे रथ के आगे झूमते नाचते चल रही थी। राधे राधे श्याम श्याम के जयकारो कि गूंज से क्षेत्र गुंजायमान हुआ।
मगल कलश यात्रा का भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत सत्कार जलपान आदि के साथ किया गया। यात्रा में परम पूज्य भागवताचार्य स्वामी नित्यानंद गोवर्धन व संत स्वामी गुरमुख दास उदासीन सम्मान के साथ भागवत ग्रंथ लिए बिहारी जी के श्रद्धालुओं के साथ चल रहे थे। सभी श्रद्धालुओं का दास दीपक उदासीन द्वारा पीतांबर पटका पहनाकर सम्मान किया।
मंगल कलश यात्रा के कथा पंडाल पहुंचते ही भागवताचार्य जी के मुखार बिंद से आज प्रथम दिवस की कथा में नारद भक्ति संवाद एवं गोकर्ण धुंधकारी कथा एवं श्रीमद् भागवत कथा श्रवण विधि की कथा महात्म में सुनाई गई।
मुख्य रूप से सेवा में दास दीपक उदासीन, महेश भवानी, समाज सेवी श्याम भोजवानी, नंदलाल छत्तानी, गुरदासमल संगतानी, सुरेश कल्याणी, राजा सोनी, शंकर लाल सचदेवा, विनोद पंजवानी, सोनू मेहरा, चंद्रप्रकाश, कान्हा गनवानी, सुमित आडवानी, बिट्टू आडवानी, विक्की भाई आदि उपस्थित रहे।
: प्रेम रस की मधुरता को देख भक्त हुए निहाल, श्रीप्रेमनिधि मंदिर में बिखरी रासलीला महोत्सव की अद्भुत छटा
Mon, Jun 10, 2024
पुष्टिमार्गीय श्रीप्रेमनिधि मंदिर में आयोजित किया गया रासलीला महोत्सव
बरसाना की कृष्णा प्रिया रासमंडली की प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध, बही आस्था की बयार
आगरा। सोमवार को कटरा हाथी शाह, नाई की मंडी स्थित श्रीप्रेमनिधि मंदिर में प्रेम के माधुर्य का भाव कुछ यूं बहा कि हर आंख से आस्था के अश्रु बहने लगे। सोमवार को पुष्टिमार्गीय श्रीप्रेमनिधि मंदिर में ठाकुर श्याम बिहारी जी का रासलीला महोत्सव आयोजित किया गया।
बरसाना की कृष्णा प्रिया रासमंडली ने माखन चोरी लीला और माधुर्य लीला का इतना सजीव मंचन किया की भक्तों में उपस्थित हर स्त्री-पुरुष गोपी भाव से भावुक हो उठा। चरण सेवक हेमन्त गिदवानी, जितेंद्र गिदवानी और राजीव गिदवानी थे।
मंदिर के मुख्य सेवायत हरीमोहन गोस्वामी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वारिका जी में अपनी समस्त रानियों के समक्ष ब्रज की गोपियों के निस्वार्थ प्रेम को परिभाषित करने के लिए माधुर्य लीला की थी। जब ये लीला मंचित होती है तो हर भक्त गोपी भाव से अविभूत हो उठता है।
सेवायत सुनीत गोस्वामी ने बताया कि प्रेम की वास्तविक परिभाषा श्रीकृष्ण-गोपी प्रेम से ही प्रकट होती है। जहां निःस्वार्थता की पराकाष्ठा और प्रियतम को आनंद व सुख प्रदान करने की भावना प्रधान होती है। चाहे उसके लिए कितने ही कष्टों व दुखों का वरण करना पड़े, सभी स्वीकार्य होता है। वास्तव में यह प्रेम में तपस्या का स्वरूप ले लेती है।
मंदिर प्रबंधक दिनेश पचौरी ने बताया कि भगवान की रासलीला समाज के लिए संदेश होती है। रासलीला के सही अर्थों को युवा पीढ़ी को समझाने के लिए यह आयोजन किया गया है। आशीष पचौरी ने व्यवस्थाएं संभालीं।