Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: स्वर्ण मुकुट धारण कर श्रीवरद वल्लभा महागणपति ने दिए दर्शन, भक्त हुए अविभूत

Pragya News 24

Wed, Oct 30, 2024
Post views : 91
  • पंचोत्सव में विभिन्न रूपों में दर्शन देंगे महाणगणपति
  • 31 को दीपावली पर सुबह होगा महाभिषेक और संध्या में महाआरती

आगरा। शुभता के प्रतीक दीपोत्सव का धनतेरस के साथ शुभारंभ होते ही श्रीवरद वल्लभा महागणपति ने स्वर्ण आभा धारण कर स्वर्ण मुकुट में दर्शन दिए। मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर सुबह से भक्तों का तांता आगरा−छलेसर रोड स्थित श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर में भक्ताें का तांता लगा रहा। सिंदूरी वस्त्र, स्वर्ण आभूषण एवं मुकुट को धारण किये श्रीमहागणपति अपने वरद हस्त से भक्तों को दर्शन दे रहे थे। विशेष प्रसादी का पान भक्तों ने किया। सायं काल धन्वंतरि पूजन हुआ।

मंदिर प्रबंधक नितिन शर्मा ने बताया कि पंचोत्सव के पांचों दिन महागणपति के दर्शन स्वर्ण आभा लिये होंगे। दीपावली पर 31 अक्टूबर को विशेष रूप से सुबह 6 बजे महाभिषेक होगा। सुबह 8:30 बजे से स्वर्ण दर्शन का लाभ भक्त पूरे दिन उठा सकेंगे। सुबह 10 बजे महागणपति हवन होगा। सायं 6 बजे मंदिर परिसर में दीपदान होगा। भक्त अपनी इच्छानुसार 5, 7, 11, 21आदि संख्या में दीपदान कर सकते हैं। दीपदान के बाद महाआरती होगी, जिसमें पांच प्रकार की आरतियां महागणपति जी की जाएंगी। बता दें कि श्रीवरद वल्लभा महागणपति मंदिर उत्तर भारत का पहला दक्षिण भारतीय शैली से बना गणेश जी का मंदिर है। मंदिर में पूजन पद्धति भी दक्षिण भारतीय ही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन