: आगरा लोकसभा सीट पर 271294 वोटों से जीते एसपी सिंह बघेल
Tue, Jun 4, 2024
आगरा। आगरा जिले में जहां एक तरफ फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर और गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के बीच रोमांचक मुकाबला देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल शुरू से ही लगातार बढ़त बनाए रखे और हमेशा आगे रहे।
भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को कुल 599397 वोट मिले जबकि सपा से सुरेश चंद्र कर्दम को 328103 और बसपा से पूजा अमरोही को 176474 वोट मिले। जीत की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने एसपी सिंह बघेल को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
: खेरागढ़ मंडी में पहली बार होगी मतगणना, बाजार रहेंगे बंद, ये रहेगा रूट डायवर्जन
Mon, Jun 3, 2024
आगरा। लोकसभा चुनाव 2024 में फतेहपुर सीकरी सीट की मतगणना के लिए पहली बार खेरागढ़ स्थित मंडी में मतगणना स्थल बनाया गया है। वहीं फतेहपुर सीकरी सीट भाजपा और गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है जिस कारण इस सीट पर सभी की निगाहें बनी हुई हैं। मतदान की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामान्य रूप से संपन्न हो सके, इसे देखते हुए जहां एक तरफ पुलिस प्रशासन ने खेरागढ़ के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक की तो वहीं दूसरी ओर खेरागढ़ में रूट डायवर्जन भी किया गया है जो आज रात 12:00 से लागू हो जाएगा।
थाना खेरागढ़ परिसर में हुई बैठक निर्णय अनुसार 4 जून को खेरागढ़ में होने वाली मतगणना के दिन शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु कानून व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से पूर्ण रूप से बाजार बंद करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर व्यापारी बंधुओ के साथ-साथ एसीपी इमरान अहमद थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण एवं समस्त थाना पुलिस स्टाफ एवं मीडिया के बंधु उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर खेरागढ़ की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों के लिए मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
मलपुरा से जाने वाले सभी वाहन दक्षिणी बाईपास से अपने गतंव्य को जा सकेगें।
सैंया कस्बा से खेरागढ़ की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन ग्वालियर रोड से आगरा की तरफ दक्षिणी बाईपास से अपने गंतव्य को जा सकेगें ।
खुशीयापुर बार्डर सैफऊ राजस्थान की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुकदेंय मोड डूंगरवाला से जगनेर रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
जगनेर की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेगें।
नगला कमाल से अंदर की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन जगनेर रोड या कागारोल की तरफ से अपने गंतव्य को जा सकेगें।
: तीन पीढ़ियों के साथ इस बुजुर्ग ने किया मतदान, फोटो हो रही वायरल
Wed, May 8, 2024
Agra. लोकसभा चुनाव में सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान स्थल पर पहुंचने लगे थे। इस बीच सुभाष नगर स्थित बूथ से एक प्यारी तस्वीर सामने आई। धीरे—धीरे यह सोशल मीडिया ग्रुप पर वायरल होने लगी। 92 वर्षीय वयोवृद्ध चिकित्सक डॉ. आरम मल्होत्रा ने पहले मतदान फिर जलपान के तहत नाई की मंडी स्थित अपने घर के नजदीक सुभाष नगर केंद्र पर मतदान किया।
92 वर्ष की आयु में रेनबो ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरएम मल्होत्रा ने अपने पुत्र डॉ नरेंद्र मल्होत्रा और पुत्रवधु डॉ जयदीप मल्होत्रा के साथ व्हील चेयर पर जाकर मतदान किया। डॉ. आरएम मल्होत्रा ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक कोई भी ऐसा मौका नही है जब उन्होंने वोट न किया हो। उनके पुत्र उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा और पुत्रवधु डॉ. जयदीप मल्होत्रा भी उनके साथ मतदान करने पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि सन 1957 में उन्होंने भरतपुर में पहला वोट डाला था। उसके बाद सन 1959 में वे आगरा आ गए और तभी से यहां हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं। लोकतंत्र में मतदाता ही भाग्य विधाता है। इस दौरान उनकी पौत्र-पौत्री डॉ नीहारिका और डॉ केशव मल्होत्रा ने भी अपने दादा के साथ जाकर मतदान किया।
तीन पीढ़ियों के साथ मतदान करने की उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। इस परिवार की तीन पीढ़ियों ने एक साथ वोट कर सशक्त समाज की मिसाल पेश की और लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।