Mon 03 Aug 2026
Breaking News Exclusive
सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश भव्य कलश यात्रा के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान अभियान बनेगा नया कीर्तिमान, तैयारियां अंतिम चरण में राजा दशरथ-राजा जनक परिवार का भव्य सम्मान, भक्तिमय माहौल में शुरू हुआ रामलीला महोत्सव हथकरघा उद्योग को नई उड़ान, 45 दिवसीय प्रशिक्षण से महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पश्चिम बंगाल : इटावा के मौलाना के बयान से हिंदूवादी संगठन में रोष, थाने में दी तहरीर

Pragya News 24

Sun, Feb 8, 2026
Post views : 243

आगरा। पश्चिम बंगाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले मौलाना जर्जिस अंसारी ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। उनके इस बयान से हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ ताजगंज थाने में तहरीर दी जिसमें उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण देने तथा सीएम योगी की छवि धूमिल करने की शिकायत की है।

ताजगंज थाने में तहरीर
अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला अध्यक्ष मीरा राठौर अपने दलबल के साथ थाना ताजगंज पहुंची। उनके एक हाथ में मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ तहरीर थी और दूसरे हाथ में एक ब्लैंक चेक था। वे समर्थकों के साथ मौलाना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना ताजगंज पहुंचे और भड़काऊ वीडियो दिखाते हुए उनके खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की।

कंट्रोवर्सियल स्टेटमेंट
आपको बताते चले कि पश्चिम बंगाल में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जर्जिस अंसारी ने कंट्रोवर्सियल स्टेटमेंट दिया जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मौलाना अंसारी ने उत्तर प्रदेश में मदरसों और मस्जिदों पर हो रही प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि श्चिम बंगाल यूपी की अपेक्षा मुस्लिमों के लिए ज्यादा सुरक्षित है। उन्होंने मुस्लिम समाज को वहां शिफ्ट होने की अपील भी की।

मौलाना ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि प्रदेश में मुसलमानों की स्थिति ठीक नहीं है और वह खुद कई बार अपने परिवार से यूपी छोड़ने की बात कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि मस्जिदों में बिना अनुमति कोई गतिविधि नहीं की जा सकती और दिन के समय भी लाउडस्पीकर की आवाज बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।

दिया पश्चिम बंगाल जाने का टिकट
अखिल भारत हिंदू महासभा की महिला जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने प्रदर्शन के दौरान मौलाना को पश्चिम बंगाल शिफ्ट होने के लिए रेल टिकट भी दिया और कहा कि हम अपने खर्चे पर उन्हें बंगाल भेज देंगे। इतना ही नहीं बंगाल शिफ्ट होने के बाद वे अपनी यूपी की संपत्ति को भी बेच दें। उस सम्पत्ति को खरीदने के लिए हम तैयार हैं। इसके लिए मीरा ने ब्लैंक चेक भी जारी किया जिस पर सिर्फ मौलाना का नाम था। उन्होंने कहा कि इस चेक में वो कितनी भी रकम भर सकते हैं। प्रॉपर्टी हम ही खरीदेंगे।

मीरा राठौर ने कहा कि यूपी के मौलाना ने पश्चिम बंगाल में जो बयान दिया है उससे यूपी के सीएम की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि यहां कानून का राज है और विशेष समुदाय के लोग सुरक्षित हैं। इतना ही नहीं सबसे अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ भी वही ही ले रहे हैं।

आंदोलन की चेतावनी
अखिल भारत हिंदू महासभा ने कहा कि अगर मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसके लिए पुलिस व प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Tags :

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

Agra City

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन