: 25 फरवरी से श्रीमद्बागवत कथा में बरसेगी भक्ति की अमृत वर्षा
Sat, Feb 24, 2024
•
श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा आयोजित 25 फरवरी से 2 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य श्री मृदुल कान्त शास्त्री करेंगे श्रीहरि के दशावतारों का भक्तिमय वर्णन
आगरा। देश के 40 करोड़ वनवासियों के उत्थान को समर्पित श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा आयोजित 25 फरवरी से श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति की अमृत वर्षा होगी। विजय नगर स्थित स्पोर्टबज में आयोजित कथा में कथा व्यास पूज्य श्री मृदुल कान्त शास्त्री श्रीहरि के दशावतारों का भक्तिमय वर्णन करेंगे। 25 फरवरी को ही दोपहर 1.30 बजे विजय नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से कलश यात्रा प्रारम्भ होकर बैंड बाजों संग कथा स्थल के लिए प्रस्थान करेगी।
यह जानकारी कमला नगर स्थित होटल बीबी ग्रांड में आयोजित आमंत्रण पत्र के विमोचन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शांति स्वरूप गोयल व संयोजक संजय गोयल ने दी। बताया कि समिति पिछले 25 वर्षों से आदिवासी लोगों की रक्षा, स्वावलम्बन, उत्थान और शिक्षित करने के लिए कार्य कर रही है। आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से वृन्दावन, हरिद्वार, अयोध्या असम में डिबरूगण गोहाटी, अमरकंटक (मप्र), हिमाचल में समिति द्वारा शिक्षण संस्थान चलाए जा रहे हैं। 25 फरवरी से दो मार्च तक आयोजित होने जा रही श्रीमद्भागवत कथा इन्हीं संस्थानों के सहयोग को समर्पित है। समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया। मुख्य यजमान पदमचंद अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश मित्तल, उमेश बंसल, उमेश कंसल, पदमचंद अग्रवाल, राहुल बंसल, जितेन्द्र बंसल, संजय मित्तल, अनिल अग्रवाल, मीनू त्यागी, सीमा अग्रवाल, सीमा बंसल, उर्मिल बंसल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
: ग्रामीण विकास को जिला पंचायत ने पारित किया 48.20 करोड़ का बजट, विकसित गांव−विकसित देश रखा मूलमंत्र
Wed, Feb 21, 2024
•
2024−25 का बजट गांव, गरीब, किसान और महिलाओं को समर्पित
•
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया बोलीं, देश का विकास गांव के विकास से ही संभव
•
ताज महोत्सव की तर्ज पर लगेगा बटेश्वर मेला, सबसे ज्यादा बजट आरसीसी खरंजा एवं इंटरलॉकिंग को
आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना विकसित भारत का तभी पूर्ण हो सकता है जब देश का हर गांव विकास की परिपाटी पर चलेगा। विकसित गांव विकसित देश के मूल मंत्र के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने वर्ष 2024−25 का जिला पंचायत का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया।
बुधवार को बालूगंज स्थित जिला पंचायत कार्यालय पर बोर्ड बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सर्वसम्मति से जिला पंचायत आगरा का 2024−25 का अनुमानित बजट प्रस्तुत हुआ। विधायक छोटे लाल वर्मा और विधायक चौधरी बाबू लाल की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि वर्ष 2024−25 का बजट गांव, गरीब, किसान और महिलाओं को समर्पित है। बजट में हर छोटी और बड़ी जरूरत के साथ संस्कृति विकास एवं खेलकूद प्रोत्साहन का भी ध्यान रखा गया है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासित को आगे ले जाते हुए इस वर्ष बटेश्वर मेले का आयोजन ताज महोत्सव की तर्ज पर किया जाएगा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 01 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सुगम आवाजाही के लिए आरसीसी खरंजा एवं इंटरलॉकिंग के कार्य अधिक किय जाएंगे। इसके लिए सर्वाधिक 16.5 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। बैठक के दौरान अपर मुख्य जिला पंचायत अधिकारी उमेश चंद्र, जिला विकास अधिकारी प्रभारी सीडीओ राकेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख प्रमुख सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
दिया जाएगा खेलकूद को बढ़ावाः
प्रस्तावित बजट में ग्रामीण क्षेत्र में खेलों एवं खिलाड़ियों को प्रत्साहित देने के साथ प्रतिभाओं के निखार के लिए संकल्पबद्धता है। इसके लिए मिनि स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव रखते हुए 02 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया का कहना है कि खेलाे भारत−बढ़ो भारत के ध्येय की पूर्ति करने के लिए गांव में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारना होगा।
जिले में बनेंगे स्मार्ट विलेजः
जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने कहा कि तहसील स्तर से एक स्मार्ट गांव बनाया जाएगा। इसके अन्तर्गत नालियां, खरंजे, सोलर लाइट, पक्के खाद के गड्डे, तालाब, वेस्टे मैनेजमेंट आदि करके गांव को स्मार्ट विलेज के रूप में प्रदेश में आदर्श स्थापित किये जाएंगे। इसके लिए 1.20 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया।
जलाशय सौंदर्यीकरण से रोका जाएगा गिरता जल स्तरः
जिले में गिरते भू गर्भ जल स्तर को रोकने लिए नये जलाशय एवं पुराने जलाशयों को गहरा करने और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के लिए गांव की सरकार कहे जाने वाली जिला पंचायत प्रतिबद्ध है। इसके लिए बजट में 1.5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस कार्य के अन्तर्गत पौधारोपण एवं सीमेंट की बैंच की व्यवस्था भी की जाएगी।
दिया जाएगा गौशाला निर्माण में सहयोगः
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तमाम कार्य कर रहे हैं एवं विभिन्न योजना बना रहे हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु गौशाला निर्माण एवं रखरखाव के लिए बजट में 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
ये रहे जिला पंचायत बजट के मुख्य बिंदु
• ग्राम पंचायत स्तर पर चिल्ड्रन पार्क बनाने के लिए 03 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
• अछनेरा के पुरामना में जिला पंचायत की भूमि पर बारात घर या रेस्ट हाउस बनाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
• स्मार्ट विलेज के लिए 1.20 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
• प्लास्टिक के कारण होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एवं रीसाइक्लिंग प्लांट लगाने की योजना है। इसके लिए 01 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
• सार्वजनिक शाैचालयों एवं विभिन्न क्षैत्रों में नाली निर्माण कार्य के लिए 6.5 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
• गांवों को प्रकाशवान करने के लिए ग्राम प्रकाश योजना के अन्तर्गत सोलर लाइट, एलईडी के लिए 01 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
• जिला पंचायत की रिक्त भूमि पर दुकानों का निर्माण कराने के लिए 1.20 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
• ग्रामीण क्षेत्र में आवश्यकतानुसार नई सड़कें बनाने एवं गड्डामुक्त सड़कों के लिए 06 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है।
• गौशाला निर्माण एवं रखरखाव के लिए 20 लाख रुपये का इंतजाम।
• फतेहाबाद के रिहावली एवं टूला तिबरिया के पास उटगंन नदी में जल संचय पूरी साल रहे इसके लिए सिल्ट सफाई एवं चेकडेम बनाने के लिए 01 करोड़ रुपये का बजट में प्रस्ताव है।
• विज्ञापन के मद में 20 लाख रुपये का इंतजाम किया गया है।
• आपदा राहत कोष में महामारी जैसे कोरोना, डेंगू, मलेरिया आदि की रोकथाम एवं अतिवृष्टि ओले, भूकंप आदि के लिए शेल्टर होम के निर्माण के लिए 20 लाख रुपये का प्रावधान है।
• परिषदीय स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी स्कूलों को उत्कर्ष बनाने में सहयोग किया जाएगा।
• बाह− बटेश्वर में जला पंचायम के रेस्ट हाउस (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी विश्राम गृह) के साज सज्जा के लिए 6 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित है।
• वेतन, भत्ते एवं पेंशन के लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
: ढोल नगाड़ों संग भक्तिभाव से किया महामाई का विसर्जन
Wed, Feb 21, 2024
• भक्तों ने नाचते गाते किया समस्त 56 मूर्तियों का विसर्जन, साथ में किया कन्या लांगुर का भी पूजन
आगरा। शास्त्रीपुरम सुनारी स्थित मां कामाख्या सहस्त्र चण्डी 108 कुण्डीय 11 दिवसीय महायज्ञ का समापन आज मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ। महायज्ञ स्थल पर विराजमान समस्त 56 मूर्तियों को यमुना मैया में विसर्जित किया गया। यज्ञ स्थल से सैकड़ों श्रद्धालु ढोल नगाड़ों संग गाते बजाते महामाई को विदा करने गए। खूब गुलाल उड़ा। मूर्ति विसर्जन से पूर्व कन्या लागुरों का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। सभी महिलाओं को कलश वितरण किये गये। कामाख्या आयोजन सेवा समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि समिति अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल द्वारा साढ़े छह बीघा जमीन मां कामाख्या के मंदिर निर्माण के लिए रेणुका धाम में दान की गई है। जल्द ही मंदिर निर्माण प्रारम्भ होगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल, अजय गोयल, राजदरबार ग्रुप के पवन दीक्षित, अमित वाष्र्णेय, बी एस पाण्डेय, वंदना मेड़तवाल, गुड्डा प्रधान, मुख्य संयोजक राहुल अग्रवाल, जयशिव छोकर, चैधरी यशपाल सिंह, शम्भूनाथ चैबे, मुकेश अग्रवाल अवि गोयल, विक्रम सिंह राणा, मुन्ना मिश्रा, पवन भदौरिया, सुनील पाराशर, खेमसिंह पहलवान, मीना अग्रवाल, वीरेन्द्र मेड़तवाल, दिव्या मेढतवाल, सीमा गोयल, रीया आदि उपस्थित थे।