: दिगम्बर जैन महासमिति ने किया राज्यसभा सांसद का स्वागत व अभिनन्दन
Tue, Jun 25, 2024
आगरा। आज श्री दिगम्बर जैन महासमिति आगरा ने राज्यसभा सांसद नवीन जैन के निवास पर जाकर का दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर राजीव जैन प्रांतीय महामंत्री, नीरज जैन मंडल अध्यक्ष, मीडिया प्रभारी मयंक जैन, प्रवीण जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपुल जैन मंत्री उत्तरांचल , पुनीत जैन मंडल अध्यक्ष, मोहित जैन मंडल महामंत्री, विकास जैन, राहुल जैन मीडिया प्रभारी, वैभव जैन उप महामंत्री मंडल, आदिश जैन थे।
: जयपुर में छापेमारी, आगरा की कम्पनी के 10 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट बरामद
Tue, Jun 25, 2024
जैन पायल के अब तक दिल्ली, मेरठ व जयपुर में छापेमारी के दौरान लगभग 150 किलो नकली प्रोडक्ट बरामद
चांदी के व्यापार में सेंध लगा रहे नकली प्रोडक्ट, एकजुट होकर काम करें व्यापारी
जैन पायल ने प्रेस वार्ता में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले शहरों के नामों का किया खुलासा
आगरा। 19 जून 2024 को जयपुर के प्रतिष्ठानों से बरामद 10 किलो जैन पायल के नकली प्रोडक्ट (एन जैन, जैन ए व जोन के नाम से) बरामद होने के साथ अब तक लगभग 150 किलो नकली प्रोडक्ट को पकड़ा जा चुका है। मई 2023 को मेरठ में 100 किलो व 3 फरवरी 2024 को दिल्ली के प्रतिष्ठानों से 45 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट बरामद किए थे। जांच के दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी नकली प्रोडक्ट आगरा के सर्राफा बाजार में ही तैयार किए जा रहे हैं यानि दवाओं के साथ अब चांदी के नकली प्रोडक्ट की मंडी भी बनता जा रहा है आगरा। जिससे नामी कम्पनियों की साख पर सेंध लग रही है और ग्राहकों का भी नुकसान हो रहा है।
जैन पायल द्वारा चोखो जीमण में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि 30 हजारी कोर्ट दिल्ली के आदेश पर नियुक्त लोकल कमिश्नर द्वारा 19 जून को जयपुर के सर्राफा बाजार से जैन पायल के 10 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट बरामद कर सीज कर दिया गया है। ज्वैलर्स ने कार्रवाही के दौरान आगरा के प्रतिष्ठित ज्वैलर्स का नाम बताया जो जैन पायल के नाम से कम गुणवत्ता वाले नकली माल बनाकर कई शहरों की सर्राफा मंडियों में बेच रहे हैं। लगभग 15 दिन में नकली प्रोडक्ट बनाने वाले आगरा के मैन्यूफैक्चरर पर बड़ी कार्रवाही की तैयारी है। जैन पायल के नाम से मिलते जुलते नामों के और कम गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट बाजार में बेच रहे हैं। बताया कि कॉपी राइट एक्ट, ट्रेड मार्क एक्ट के अनुसार कोई भी चांदी की ज्वैलरी मैन्यूफैक्चरर द्वारा जैन या इससे मिलते जुलते शब्दों का प्रयोग कर नहीं बेची जा सकती। बताया कि ग्वालियर, इंदौर, भोपाल, जयपुर, जोधपुर, अजमेर, दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, अमृतसर, लुधियाना, मथुरा, गाजियाबाद, बैंगलोर, चेन्नई सहित आगरा में भी बड़ी कम्पनियों के नाम का दुरुपयोग कर नकली माल बाजार में उतारा जा रहा है। इससे अच्छा काम करने वाली कम्पनियों की साख खराब होने के साथ ग्राहकों को भी नुकसान झेलना पड़ता है।
कहां कब कितना नकली माल बरामद हुआ
मई 2023 को मेरठ में 100 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट।
3 फरवरी 2024 को दिल्ली में 45 किलो चांदी के नकली प्रोडक्ट।
19 जून 2024 को जयपुर में 10 किलो चांदी के नकली के प्रोडक्ट।
आम जन व व्यापारियों के लिए ये टिप्स दिए…
लोगो पर विशेष ध्यान दें।
बिना बिल के न खरीदें। बिल पर गुणवक्ता अवश्य लिखी होनी चाहिए।
सिटी एसपी या कोर्ट के माध्यम से कार्यवाही कराई जा सकती है।
अपने प्रोडक्ट का कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अवश्य कराएं। ताकि अन्य कोई आपके नाम का दुरुपयोग न कर सके।
सभी व्यापारियों को एक साथ काम करना चाहिए।
: नौनिहालों को योग और ध्यान का बताया महत्व, एकाग्रता बढ़ाने के दिए टिप्स
Sun, Jun 23, 2024
स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा बच्चों के लिए रखी गयी आर्ट आफ लिविंग की कार्यशाला
रुचिरा ढल ने ली बच्चों की क्लास, खेल खेल में हुआ स्मृति बढाने का टेस्ट भी
प्रत्येक शुक्रवार को महिलाओं और रविवार को बच्चों के लिए लगती है आध्यात्मिक क्लास
आगरा। समाज में सनातन संस्कृति के महत्व को बढ़ाना है और उसकी नींव को दृढ़ रखना है तो नौनिहालों को संस्कारों से जोड़ना होगा। इसी परिपाटी पर चलते हुए स्वास्तिक वेलफेयर ट्रस्ट ने बच्चों के लिए आर्ट आफ लिविंग की कार्यशाला का आयोजन किया।
रविवार को 68, मंगलम एस्टेट, दयालबाग स्थित स्वास्तिक आध्यात्मिक केंद्र पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। हनुमान चालीसा के पाठ और राम नाम जाप के बाद बच्चों ने खेल-खेल में योगा और ध्यान के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को जाना। अन्तर्राष्ट्रीय योगा इंन्स्ट्रक्टर रुचिरा ढ़ल ने बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए स्मृति एवं एकाग्रता बढ़ाने के आवश्यक टिप्स दिए। मैमोरी बूस्टर गेम में बच्चों ने अत्याधिक आनंद लिया।
रुचिरा ढल ने बताया कि आर्ट आफ लिविंग में दर्जनों कोर्स बच्चों को कुशाग्र बुद्धिशाली बनाने के लिए हैं। बच्चों को थोड़ा सा यदि समय शिक्षा के साथ साथ ध्यान के लिए भी माता पिता दें तो उनकी एकाग्रता और बुद्धिक्षमता दोगुनी गति से विकास करती है। संस्था की अध्यक्ष विनीता मित्तल ने बताया कि बच्चों में सनातन संस्कारों का बीज रोपित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक शुक्रवार को महिलाओं और प्रत्येक रविवार को बच्चों के लिए सुदर्शन क्रिया, जप और ध्यान की कार्यशाला के साथ साथ आध्यात्मिक चिंतन के लिए आध्यात्मिक पुस्तकालय में चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया जाता है।
कार्यशाला की व्यवस्थाएं श्रुति दास, आकृति जिंदल, पल्लवी अग्रवाल, तनु गुप्ता ने संभालीं।