: वर्तमान को सम्भालें तो संवर जाएगा भविष्य
Mon, Jul 1, 2024
अग्रवाल युवा संगठन ने अग्रवाल समाज के 125 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
नवनिर्वाचित आईपीएस राजीव अग्रवाल का भी हुआ सम्मान
आगरा। आप वर्तमान को सम्भालें। भविष्य खुद ब खुद संवर जाएगा। आज की युवा पीढ़ी ही देश और समाज का भविष्य है। कुछ ऐसे ही वक्तव्य के साथ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, डॉ. अमित अग्रवाल व संजय सिंघल ने मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा अग्रवाल समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 125 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को विनोद अग्रवाल संस्थापक, विनय अग्रवाल मुख्य संरक्षक अखिल बंसल संरक्षक सहित मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित आईपीएस राजीव अग्रवाल ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत का फल हमेशा सफलता ही होता है, चाहे वह किसी रूप में हो। इसलिए मेहनत में कभी पीछे न रहें।
संगठन के अध्यक्ष गणेश कुमार बंसल ने आए हुए सम्मानित अतिथियों का माला दुपट्टा से सम्मान किया। महामंत्री अम्बुज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक अंशुल बंसल, जितेंद्र अग्रवाल, निखिल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रिनेश मित्तल, संजय अग्रवाल, प्रियाकांत बंसल, राकेश अग्रवाल, अमन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अभिजीत मोदी, शिव अग्रवाल, आयुष सिंघल, लविश जैन, शिवम गर्ग, मोहित अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल, विवेक गर्ग, जिनेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, सचिन गोयल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद थे।
जनता व अधिकारियों के बीच डिजिटल माध्यम को मजबूत बनाएंगे राजीव अग्रवाल
नवनिर्वाचित आईपीएस राजीव अग्रवाल मे कहा जनता व पुलिस, प्रशासन के बीच डिजिटल माध्यम बहुत उपयोगी नहीं हो पाया है। इसके प्रयोग को बढ़ाने से जनता और प्रसासन के बीच की दूरी को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लोग या तो समय के अभाव या फिर डर के कारण पुलिस के पास जाने से कतराते हैं। मैं निजि स्तर पर इसका पूरा प्रयास करूंगा। जिससे जनता को भरोसा पुलिस को ऊपर बढ़े। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा रणनीति तैयार करके ही आगे बढ़े और अपने सीनियर से सलाह जरूर लें। सफलता मिलेगी।
: चाचा रखता है गंदी नीयत, माँ-बेटी पर जान से हमला करने का भी आरोप
Thu, Jun 27, 2024
Agra. आगरा में रिश्ते लगातार तार तार हो रहे हैं। कलंकित करने वालों को न ही रिश्तों की कोई फ़िक्र है और न ही समाज का। यही नहीं समाज को शर्मसार करने वाले इन लोगों को कानून का भी कोई भय नहीं है। एक दिन पूर्व ही थाना खंदौली से आगरा को कलंकित करने वाली खबर आई थी, जिसमें पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। वहीं बुधवार को थाना हरी पर्वत क्षेत्र अंतर्गत भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर रिश्ते कलंकित करने के साथ-साथ जान से मारने का प्रयास किया गया है। पीड़ितों का आगरा पुलिस पर भी गंभीर आरोप है, पीड़ितों का कहना है कि पुलिस हमारी पीड़ा को नहीं सुन रही।
जिला अस्पताल आगरा में बुधवार को दोपहर मां-बेटी को परिवार के सदस्य गंभीर अवस्था में उपचार कराने के लिए पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने दोनों मां बेटी का उपचार किया। इस दौरान बेटी बुरी तरह रोती दिखाई दे रही थी। बेटी के आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, जबकि वह बुरी तरह लहू लुहान थी। बस एक ही बात कह रही थी कि हमें चाचा मार डालेंगे, मम्मी पापा को जान से मार देंगे। हम पर चाचा गंदी नीयत रखते हैं। यह सुनकर चिकित्सक भी दंग और हैरान थे। बमुश्किल उसको चुप कराया गया।
पीड़िता से बात की तो उसने बताया कि वह 11 बस्ती थाना हरी पर्वत क्षेत्र की रहने वाली है। परिवार में गमी का माहौल था। परिवार के सभी सदस्य गमी में पहुंचे हुए थे तभी पीछे से चाचा ने हमला बोल दिया। मम्मी और मुझको बुरी तरह मारा पीटा, उसके हाथ में बहुत मोटा कड़ा था, जिससे वह लगातार वार कर रहा था। पीड़िता की और उसकी मां की आंख पर बमुश्किल बची थी। दोनों का मुंह बुरी तरह सजा हुआ था।
पीड़िता ने बताया कि चाचा की नीयत ख़राब है, वह मुझ पर बुरी नज़र रखता है और खुलेआम कहता है कि तुझे छोड़ूंगा नहीं। यही नहीं उनके द्वारा खुलेआम चुनौती दी जाती है कि तेरे मम्मी-पापा को मार डालूंगा नहीं तो मेरे पास आजा। पीड़िता की बहन का कहना था चाचा हमारे मकान पर कब्जा करना चाहता है। हम तीन चार बहनें हैं, सबसे बड़ी बहन पर बुरी नीयत रखता है। उन्होंने बताया कि चाचा आकाश, विशाल और विकास ने बुधवार को घर में घुसकर बुरी तरह मारा पीटा और लहूलुहान कर दिया। मां की तबियत तो बहुत ख़राब है। पीड़िता का कहना था कि पुलिस भी इस मामले में रूचि नहीं दिखा रही। इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों मां बेटी का उपचार किया और घर भेज दिया।
: सैंपलिंग के नाम पर न हो उत्पीड़न, मसाला व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से लगाई न्याय की गुहार
Thu, Jun 27, 2024
आगरा। बाहरी देशों को निर्यात किये गए मसालों में कीटनाशक पाए जाने के बाद भारतीय खाद सुरक्षा और मानक की ओर से मसाला उत्पादकों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर प्रदेश के व्यापारियों में नारजगी है। व्यापारियों का कहना है कि सही तथ्यों को अनदेखा कर विभाग ने मसालों में हानिकारक कीटनाशकों के इस्तेमाल का आरोप लगाया जबकि कीटनाशक का इस्तेमाल अपनी फसल बचाने के लिए किसान करता है।
व्यापारियों का कहना है कि इस सन्दर्भ में यह होना चाहिए कि सरकार किसानों को शिक्षित और जागरूक करें। आगरा के नामचीन मसाले मुंशी पन्ना मसाला, गोल्डी मसाला, शिल्पा मसाले, दया मसाला बड़े ब्रांड का भी उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में मसालों के कीटनाशक मिलाना असंभव है। बैठक में व्यापारियों ने विभिन्न मुद्दों पर राय रखीं जिसमें ये प्रमुख हैं -
पेस्टीसाइड का उपयोग खेत में किसान द्वारा होता है, मसाला उत्पादक द्वारा नहीं मिलाया जाता।
सरकार का किसान पर नियंत्रण नहीं है इसलिए इंडस्ट्री को निशाना बनाया जा रहा है।
अनेकों मसाले बनाने में 40-50 से ज्यादा आइटम इस्तेमाल होते हैं। सूक्ष्म और लघु उद्योग के पास साधन नहीं है कि वो हर आइटम को खरीद कर 265 जांच करें।
सरकार APMC मंडी का संचालन करती है और उसमे वो ही माल बिकना चाहिए जिसमें Pesticides की मात्रा नियमानुसार हो।
सरकार को सही फसल की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी तब ही भारतीय उद्योग आगे बढ़ेंगे।
इस पूरे मामलें में सरकार द्वारा बहुत ही गलत तरह से मसाला उद्योग के साथ अन्याय किया जा रहा है।
एक ब्रांड बनाने में सालों की मेहनत लगती है और सरकार के इस कदम से ग्राहक का ब्रांडों पर से विश्वास उठ रहा है जबकि ब्रांड्स की इसमें कोई गलती भी नहीं है।
पूरे देश में इस अभियान के प्रति बहुत नाराजगी है।
जिन स्थानों पर साबुत मसालों की पैदावार होती है वहीं से साबुत मसालों के सैंपल लिए जाये, उससे सही स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
इस अभियान के दौरान फेल हुए नमूनों की जांच रिपोर्ट को निरस्त की जाए और मसाला उत्पादक के ऊपर की जाने वाली कार्यवाही पर रोक लगाई जाये।