: रक्तदान महोत्सव के साथ मनाया हरियाली उत्सव
Mon, Jul 1, 2024
आगरा। एक रक्तदान बचाएं तीन जान इसी भावना के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला आगरा द्वारा बालाजी युवा मंडल कमलानगर, बालाजी महिला मंडल कमला नगर, दिया ग्रुप कमला नगर आगरा के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ बालाजी नगर कमला नगर आगरा पर किया गया। रक्तदान का आयोजन लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।
रक्तदान महोत्सव का शुभारंभ पार्षद हरिओम अग्रवाल बाबा, गायत्री शक्तिपीठ व्यवस्थापक कैलाश वर्मा, जिला समन्वयक सुरेश चंद्र सक्सेना, जिला रक्तदान संयोजक एमएम शर्मा युवा रक्तदान संयोजक इशांक अग्रवाल, वीरेश वार्ष्णेय ने वेदमाता गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य, माता भगवती देवी शर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। रक्तदान शिविर में लगभग 60 यूनिट रक्त का संकलन हुआ।
जिला वृक्ष गंगा अभियान के प्रभारी शिवांक उपाध्य ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान करने की शुभकामनाओं के साथ उपहार में 1 वृक्ष प्रदान किया।
ये रहे उपस्थित
रक्तदान महोत्सव में मुख्यरूप से बालाजी युवा मंडल इशांक अग्रवाल, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, अमन बंसल, राहुल वर्मा, मनोज सिंघल, वीरेश वार्ष्णेय, मयंक गुप्ता, श्वेतांक अग्रवाल, विनोद विश्वकर्मा, महादेव, रजत गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
: आईएमए द्वारा सूरसदन में आयोजित किया गया डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन, फिल्मी गानों पर खूब थिरके डॉक्टर्स
Mon, Jul 1, 2024
आगरा। आज डिस्को दीवानों की महफिल सजी थी सूरसदन में। जहां कोई मोरनी तो कोई सलीम और अनारकली बनकर चकाचैंध रोशनी में थिरक रहा था। सादगी के रंगों और सात सुरों के रागों से सजी गजलों की महफिल थी। खास बात थी कि यह सब मरीजों की नब्ज टटोलने और वेंटीलेटर पर सांसो की गति को नियंत्रित रखने में व्यस्त रहने वाले डॉक्टर थे, जो आज डॉक्सर्स डे सेलीब्रेशन के लिए सूरसदन में एकत्र हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ जय देव जय देव… गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद हुआ थ्रीडी डिस्को भांगड़ा का धमाल। जिसमें छोड़ छाड़ के अपने सलीम की गली, अनारकली डिस्को चली, तो परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों से गूंज उठा। जुम्बा डांस, डिस्को भांगड़ा के साथ सादगी भरी गजलों की महफिल शुरु हुई तो इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं…, और सलामें इश्क मेरी जा, जरा कुबूल कर लो… पर डॉक्टरों की अदायगी अचम्भित करने वाली थी। पैसा यो पैसा, कैसा ये पैसा…, सारा जमाना हंसीनों का दीवाना…, कुड़ी नाल इश्क मीठा…, किछे चल दी मोरनी बनके…, डिस्को दीवाने… जैसी गीतों पर देर रात तक डॉक्सर्स की सेलीब्रेशन चला। डॉ. योगेश दीक्षित ने स्वरचित कविता पाठ व डॉ. आरएन द्विवेदी ने लव इन टोक्यो… गीत गाया। संचालन डॉ. पंकज नगायच, डॉ. कविता भटनागर, कविता गर्ग, डॉ. स्वाति द्विवेदी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सचिव डॉ. कविता भटनागर के नेतृत्व में डॉ. संजना महेश, डॉ. साक्षी, डॉ. रुचि, डॉ. गुंजन, डॉ. काव्या, अर्चना, डॉ. अनुपम त्यागी, डॉ. पल्लवी गोयल, डॉ. प्रिया जैन, डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. प्रीति, डॉ. नीलम रावत, डॉ. रुचिका, डॉ. मेघना, डॉ. कविता, डॉ. विभा, डॉ. राखी, डॉ. कविता गर्ग, डॉ. सुरबी, डॉ. सारिका, अनन्या गर्ग, अंशिका गर्ग ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
दीप प्रज्ज्वल के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ
आगरा। डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता, डॉ. रेखा गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल, सचिव डॉ. पंकज नगायच, पूरन डावर, डॉ. एससी साहू, डॉ. अरूण चतुर्वेदी, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. रवि पचैरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. अनूप दीक्षित ने विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल ने डॉक्टर्स डे के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि डॉ. वीसी रॉय (जो बंगाल के मुख्यमंत्री भी रहे) के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों के बीच डॉक्टरों के महत्व, लोगों के स्वास्थ को बेहतर बनाने में उमकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूक करना है। सचिव डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि सभी डॉक्टर्स का पहला भाव सेवा का होता है। हमेशा समाज की सेवा में लगे रहते हैं। समाज से अपील की कि कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे डॉक्टर्स के कार्य करने में प्रतिकूल वातावरण बनें। इस अवसर पर आईएमए न्यूज लेटर के द्वितीय संस्करण का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. योगेश सिंघल, डॉ. नीतू चैधरी, डॉ. पवन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
इन्हें किया गया सम्मानित
चिकित्सकीय कार्य के अतिरिक्त सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए डॉ. वाईबी अग्रवाल, डॉ. हरेन्द्र गुप्ता, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. रवि पचैरी, डॉ. ओपी यादव, डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, डॉ.अरुण चतुर्वेदी, डॉ. अशांक गुप्ता, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. केशव चैधरी को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
युवा पीढ़ी को पुरस्कृत कर किया प्रोत्साहित
डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में कुछ खास और श्रेष्ठ करने वाली युवा पीढ़ी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ. सुश्रुत गुप्ता, डॉ. दिव्यांश जैन, डॉ. आदित्य अग्रवाल, डॉ. सुश्रुत चंद्रा, डॉ. श्रुति चंद्रा, डॉ. शिखर बंसल, डॉ. उज्ज्वल अग्रवाल, डॉ. स्वास्तिक मित्तल, डॉ. आयुष यादव, भाव्या अग्रवाल, कौस्तुभ गुप्ता, करन गुप्ता, अदरिता मिश्रा, कुणाल गोयल को पुरस्कृत किया गया।
1566 सदस्यों का हो गया आईएमए परिवार
मार्च 2022 तक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आगरा के 1500 सदस्य थे। जिसमें मार्च 2023 तक 66 नए सदस्यों के जुड़ने से अब 1566 सदस्यों की परिवार को गया है आईएमए आगरा। डॉक्टर्स डे सेलीब्रेशन के मौके पर सभी नए सदस्यों का परिचय अध्यक्ष डॉ. मुकेश गोयल व सचिव डॉ. पंकज नगायच ने करवाया और परिवार में स्वागत किया।
: ललित कला संस्थान में ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला की लगी चित्रकला प्रदर्शनी
Mon, Jul 1, 2024
आगरा। राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ उत्तर प्रदेश तथा ललित कला संस्थान डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला की कला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर जीएस राणा, चेयरमैन सिंबॉयजिया ग्रुप कॉलेज आगरा एवम् त्रिलोक सिंह राणा ऑल सेंटस स्कूल आगरा विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा प्रसिद्ध कलाकार अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रदर्शनी में आए हुए अतिथियों का स्वागत प्रदर्शनी के संयोजक डॉ मनोज कुमार और ललित कला संस्थान के शिक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, दीपक कुलश्रेष्ठ, देवाशीष गांगुली, डॉ गणेश कुशवाहा, डॉ शीतल शर्मा ने किया। कुलपति प्रोफेसर आशुरानी की अध्यक्षता में इस प्रदर्शनी को किया गया, इस प्रदर्शनी में लगभग 100 से अधिक कलाकृतियों को लगाया गया है यह कलाकृतियां अलग-अलग विषयों पर बनाई गई है कुछ जल रंग के द्वारा कुछ तेल रंग के द्वारा कुछ एक्रेलिक कलर सॉफ्ट पेस्टल और कुछ क्रिएटिव आइडिया मिक्स मीडिया के द्वारा बनाया हैको लेकर के इन कलाकृतियों का निर्माण किया गया है जिसे विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से चित्रित किया है जो की ग्रीष्मकालीन शिविर में 10 से 25 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों के द्वारा लगाया गया। ये शिविर 10 जून से 30 जून तक था जिसमें प्रदर्शनी में सौरभ के द्वारा बने हुए सरदार पटेल, साक्षी गौतम के द्वारा बनाया हुआ कल्पवृक्ष, समृद्धि के राधा कृष्ण, मयंक के द्वारा बनाए हुए बुद्ध का चित्र, कामिनी के द्वारा बनाया हुआ वृक्ष के नीचे बैठा व्यक्ति, शालू के द्वारा तैयार किया चित्र ग्रामीण बुजुर्ग का पोर्ट्रेट, परिधि का दो फिश, वरदान की सरस्वती, पिंकी के द्वारा बनाई गई क्रिएटिव पेंटिंग बुद्ध की, रिद्धि के गणेश जी, परी गर्ग, याना रितु कपूर, जैयस, जोसिफ, अमायरा, तनुश्री, शगुन, काजल, अनन्या, रिदिका आदि की पेंटिंग लगाई गई समस्त पेंटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी।
मुख्य अतिथियों ने सभी दर्शकों ने कार्य को बहुत सराहा तथा प्रशंसा की, आए हुए दर्शकों विभिन्न माध्यमों से बने हुए कलाकृतियों को जाना और उनमें रुचि दिखाई साथ ही प्रख्यात चित्रकार अशोक कुमार सिंह के द्वारा एक ग्रामीण पहाड़ी दृश्य का लैंडस्केप बनाकर उन्होंने डेमोंसट्रेशन दिया जिसे आए हुए समस्त विद्यार्थी और दर्शकों ने बनते हुए देखा एवं रोचकता उसमें दिखाई तथा ललित कला संस्थान के निदेशक प्रोफेसर संजय चैधरी, ललित कला अकादमी उत्तरप्रदेश की निदेशक डॉ श्रद्धा शुक्ला, संस्कृति निदेशालय के निदेशक शिशिर जी, मुकेश मेश्राम प्रमुख सचिव संस्कृति व कार्यकारी अध्यक्ष ललित कला अकादमी उत्तरप्रदेश के निर्देशन में ललित कला संस्थान डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के शिक्षक डॉ मनोज कुमार इस कार्यशाला के संयोजक हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम का संचालन किया। व्यवस्थाओं को निवेदिता सिंह लक्ष्मी गौतम और इस कार्यक्रम के प्रशिक्षक नरेश कुमार शैली जैन ने संभाला । राकेश जैन, कैमलिन के मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक भार्गव, पिडीलाइट के नरेंद्र सोलंकी, अवधेश त्यागी, ड्राइंग होम के अरुण अग्रवाल इस प्रदर्शनी में उपस्थित रहे । इसमें आगरा शहर के विभिन्न कॉलेज व स्कूलों के छात्र छात्राओं ने चित्रकला की बारीकियों को सीखा है जिनके किये गए कार्यो को प्रदर्शनी के रूप में लगाया गया है, यह प्रदर्शनी 1 जुलाई से 4 जुलाई तक ललित कला संस्थान की आर्ट गैलरी में लगी रहेगी जिसमे शहर के समस्त कला प्रेमियों के लिए सुबह 11ः00 से शाम 5ः00 बजे तक खोला गया है जिसमें सभी के लिए खुली रहेगी।