: आज़ादी के जश्न में विश्व हिंदू महासंघ की भव्य तिरंगा यात्रा
Sat, Aug 16, 2025
आगरा। आज़ादी की वर्षगांठ पर विश्व हिंदू महासंघ आगरा द्वारा दरियानाथ मंदिर, राजामंडी पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत दरियानाथ मंदिर से शहीद स्मारक तक एक भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता और महानगर अध्यक्ष किशन गुप्ता ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में आगरा जिला टीम, महानगर टीम, गौरक्षा प्रकोष्ठ टीम और मातृ-शक्ति प्रकोष्ठ टीम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। यात्रा में देशभक्ति का संदेश देती झांकियां शामिल रहीं।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी शरद प्रजापति, प्रदेश मंत्री गजेन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद परमार, महामंत्री गौरक्षा प्रदेश सौरभ तिवारी, प्रदेश मंत्री अश्वनी शर्मा, अंकित उपाध्याय, मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष मातृशक्ति मीनू अग्रवाल, जिलाध्यक्ष गौरक्षा देव ठाकुर, नितिन राजपूत, रोहित कुमार गर्ग, राजीव गुप्ता, राहुल गुप्ता, शिवम शिवहरे आदि उपस्थित रहे।
: तिरंगे के साए में देशभक्ति का जश्न, ग्रैंड मेरक्योर में लहराया गौरव का ध्वज
Sat, Aug 16, 2025
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित पंच सितारा होटल ग्रैंड मेरक्योर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के बाद मनीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन वीरों को नमन करने का दिन है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें यह आज़ादी दिलाई। हम सभी का कर्तव्य है कि अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी, एकता और सेवा की भावना से कार्य करें। देश के विकास में उद्योग और समाज दोनों की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण है।
समारोह का मुख्य आकर्षण चंडीगढ़ से आए मिलिट्री बैंड की अद्भुत प्रस्तुति रही, जिसने अपनी देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों से पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया। उपस्थित जनसमूह “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। होटल ग्रैंड मेरक्योर के जीएम विवेक महाजन और उनकी पूरी टीम ने अनाहत व्यक्त किया।
इस अवसर पर महासचिव संदीप उपाध्याय, मनीष सिंघल, सौरभ सिंघल, शिखा जैन, हर्ष सिसोदिया, रिचा भदौरिया, वेद प्रकाश, शेंकी सिंह, देव शर्मा, हेमा शर्मा, रिनी रॉय, स्वप्निल कुलश्रेष्ठ, संदीप सिकरवार, सीपी शर्मा, दिलीप कुमार, अपरार्क शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर अनिल सविता आदि उपस्थित रहे।
: आगरा व्यापार मंडल का रक्तदान महायज्ञ 31 अगस्त को, बनेगा नया कीर्तिमान
Thu, Aug 14, 2025
आगरा व्यापार मंडल की रक्तदान शिविर समीक्षा बैठक संपन्न, 2000 से अधिक यूनिट रक्तदान का लक्ष्य
60 से अधिक संस्थाएं करेंगी सहयोग, प्रत्येक रक्तदाता को मिलेगा ब्रांडेड हेलमेट, यातायात सुरक्षा का संदेश भी
31 अगस्त को सुबह 9 से रात 9 बजे तक, ग्रामीण क्षेत्रों से भी होगी भागीदारी, अपना घर संस्था के संस्थापक करेंगे उद्घाटन
आगरा। मानवता और सुरक्षा के संदेश को साथ लेकर आगरा व्यापार मंडल द्वारा 31 अगस्त को आयोजित होने जा रहे तृतीय विशाल रक्तदान शिविर की तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को अतिथि वन, वाटर वर्क्स में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने की और संगठन मंत्री महामंत्री राकेश बंसल ने किया।
अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि आगामी 31 अगस्त को रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरेसी नं. 1 पर सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक तृतीय विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रत्येक रक्तदाता को ब्रांडेड हेलमेट भेंट किया जाएगा, जो उनके मानवता पूर्ण योगदान का सम्मान होगा और साथ ही यातायात सुरक्षा को लेकर एक सशक्त सामाजिक संदेश भी देगा। उन्होंने सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से रक्तदान के दिन पूर्ण सहयोग एवं व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक दिन तन-मन से सेवा के इस यज्ञ में अपने समय की आहुति दें। एक सामाजिक क्रांति के कारण ग्रामीण लोग रक्तदान से बचते रहे हैं, लेकिन इस बार फतेहाबाद और शमशाबाद से भी ग्रामीण रक्तदान करेंगे। शिविर के मुख्य अतिथि अपना घर संस्था के डॉ. माधुरी भारद्वाज एवं डॉ. बीएम भारद्वाज होंगे।
लोकहितम ब्लड बैंक के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि आगरा व्यापार मंडल स्वयं का रिकॉर्ड तोड़कर एक कीर्तिमान स्थापित करेगा। रक्तदान 6000 लोगों का जीवन बचाएगा और 2000 रक्तदाताओं को हेलमेट मिलने से उनका भी जीवन सुरक्षित होगा। लोकहितम ब्लड बैंक शिविर में पूर्ण सहयोग देगा।
शिविर संयोजक संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजेश अग्रवाल, योगेश रखवानी और बृजमोहन रैपुरिया ने बताया कि विगत वर्ष मंडल के शिविर में 1036 यूनिट रक्तदान हुआ था, जबकि इस वर्ष 2000 से अधिक यूनिट का लक्ष्य रखा गया है।
शिविर में कपड़ा कमेटी, रेडीमेड संगठन, होजरी संगठन, सराफा एसोसिएशन, सराफा मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन, किनारी बाजार एसोसिएशन, स्वर्णकार एसोसिएशन, पुरुषार्थी संघ, सदर बाजार एसोसिएशन, मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति, रावतपाड़ा व्यापार समिति, बर्तन व्यवसाय समिति, व्यापार मंडल, जौहरी बाजार, व्यापार मंडल ताजगंज, व्यापार मंडल पेठा संगठन, लक्ष्मी मार्केट एसोसिएशन, आगरा व्यापार समिति, कमला नगर व्यापार मंडल, बल्केश्वर व्यापार समिति, वशिष्ठ मार्केट, आगरा मशीनरी, शाहगंज मेडिकल एसोसिएशन सहित 60 से अधिक संस्थाएं सक्रिय सहयोग कर रही हैं। बैठक में संगठन महामंत्री राकेश बंसल, सूचना मंत्री दुष्यंत गर्ग, संगठन मंत्री अशोक मंगवानी, राजेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
भ्रमित न हो, चिंता मुक्त हो करें रक्तदान
बैठक में लोकहितम ब्लड बैंक के रोहित अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान को लेकर बहुत सारे लोगों में भ्रम फैला रहता है। 65 वर्ष तक के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान के लिए हीमोग्लोबिन साढ़े 12 होना आवश्यक है। डायबीटीज के मरीज भी रक्तदान कर सकते हैं बशर्ते इंसुलिन ना लेते हो। थायराइड और ब्लड प्रेशर के मरीज रक्तदान नहीं कर सकते।