Wed 07 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 50 हजार का एसी और 20 हजार का कूलर ले सकते हैं लेकिन 50 रुपये का पौधा नहीं लगा सकते

Pragya News 24

Wed, Jun 26, 2024
Post views : 43

Agra. पेड़ों के कटने से को रोकने और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरण को दूषित होने से बचने के उद्देश्य को लेकर एक युवा आगरा फोर्ट पहुंचा था। उसके हाथों में एक बैनर लगा हुआ था और उसका साथी एक पौधे को पकड़ा हुआ था। प्रतीकात्मक रूप से वह उसे पौधे से ऑक्सीजन ले रहा था। हाथों में जो बैनर था उसे पर लिखा था कि "हम ₹50 हज़ार का एक एसी और ₹20 हज़ार का कूलर ले सकते हैं लेकिन एक ₹50 का पेड़ नहीं लगा सकते जबकि हर व्यक्ति अगर एक-एक पौधा लगाए तो एसी और कूलर की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।"

इस युवा को ट्रीमेन के नाम से पुकारा जाता है। इस युवक का नाम त्रिमोहन मिश्रा है। यह युवक सामाजिक सरोकार को लेकर निकला है और आज आगरा फोर्ट पहुंचा था। उसके हाथों में जो बैनर लगा है उस बैनर पर लिखा संदेश यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिरकार इंसान आगे आने वाली पीढ़ी के लिये दुनिया छोड़कर जाना भी चाहता है या अपने सामने ही ख़त्म कर देना चाहता है।

त्रिमोहन के साथ एक युवक भी है जो हाथों में एक पौधा लेकर खड़ा हुआ है और उसे पौधे से प्रतीकात्मक रूप से त्रिमोहन ऑक्सीजन ले रहा है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से वह यह दर्शा रहे हैं कि जितने अधिक पौधे होंगे उतनी अधिक ऑक्सीजन होगी और पर्यावरण संतुलित रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन