Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जनकपुरी का हर घर सजाने को जिम्मेदारी निभाएंगी महिलाएं

Pragya News 24

Fri, Aug 30, 2024
Post views : 33
  • मधु बघेल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय महिलाओं की हुई बैठक
  • सीता जी के डोले का स्वागत और घर-घर सजाने की रणनीति पर हुई चर्चा

आगरा। वैदेही को ब्याहने के लिए श्रीराम मिथिलानगरी में आने वाले हैं। इसपर जनकपुरी को सजाने और संवारने की तैयारियां जोरों पर हैं। आज मधु बघेल व मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में क्षेत्रीय महिलाओं की बैठक हुई, जिसमें सीता जी के डोरे से लेकर सभी वैवाहित मंगल कार्यों को सम्पन्न कराने के लिए रणनीति बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। रोशनी और पुष्पों से मिथिलानगर के घर-घर को सजाने की जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई।

कोठी मीना बाजार के पास स्थित जनकपुरी महोत्सव कार्यालय में हर रोज की संध्या आरती के उपरान्त क्षेत्रीय महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया। मधु बघेल, मेयर हेमलता दिवाकर व राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित की मौजूदगी में जनकपुरी महोत्सव को भव्य व अलौकिक बनाने पर चर्चा हुई। कहा गया कि कोठी मीना बाजार से लोहामंडी चैराहे तक, दूसरी ओर नालबंद चैराहा, तीसरी और रूई की मंडी फाटक और चैथी ओर रामनगर की पुलिया तक हर घर फूलों और रोशनी से जगमगाएगा। क्षेत्रीय महिलाएं इसके लिए घर-घर जाकर चर्चा करेंगी। वहीं सीता जी के डोला निकलने वाले दिन विशेष तैयारियां होंगी, जिसमें जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती कर माता वैदेही का स्वागत किया जाएगा। विवाह की सभी रस्मों में महिलाएं श्रद्धाभाव व उत्साह उमंग के साथ भाग लेंगी। श्रीराम बारात का स्वागत भी इस बार कुछ अलग और विशेष होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मधु बघेल, मेयर हेमलता दिवाकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, मंजू वर्मा, पलक अग्रवाल, आयुषी राजावत, पूजा खंडेलवाल, पूजा भोजवानी, सुनीता खंडेलवाल, स्वाती जादौन, प्रभा अग्रवाल, सुनीता शर्मा, रेनू गुप्ता, नेहा खंडेलवाल, वंदना सिंह, वर्षा रावत, अनीता गुप्ता, रेनू शर्मा, राधा, वर्षा, किरन आदि उपस्थित थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन