Thu 06 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: क्या रखा है बातों में, गांडीव उठा लो हाथों में … पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आगरा व्यापार मंडल का विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभा

Pragya News 24

Thu, Apr 24, 2025
Post views : 32
  • आतंकियों को सबक सिखाने की उठी मांग

आगरा। पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को आगरा व्यापार मंडल ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के नेतृत्व में यह मार्च स्पीड कलर लैब से शुरू होकर शहीद स्मारक, संजय प्लेस तक निकाला गया। तीन दर्जन से अधिक व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने काली पट्टियाँ बांधकर आतंकवाद के प्रति आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के बाद शहीदों की आत्मा की शांति एवं सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "अब समय आ गया है कि देश आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए। केवल निंदा से काम नहीं चलेगा, हमें सख्ती से जवाब देना होगा ताकि भविष्य में कोई भी हमारे जवानों की ओर आंख उठाकर न देख सके।"

इस अवसर पर आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन, आगरा फार्मा संगठन, लुहार गली बाजार समिति, रावत पाड़ा बाजार समिति, ताजगंज व्यापार समिति, प्लास्टिक संगठन, जौहरी बाजार समिति, मोतीगंज व्यापार समिति, हॉस्पिटल रोड व्यापार समिति, आगरा होलसेल हौजरी संगठन, पत्थर संगठन सेवला, बालूगंज ऑटो संगठन, सदर बाजार व्यापारी एसोसिएशन, भगत सिंह पेठा कुटीर उद्योग एसोसिएशन, आगरा इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर एसोसिएशन, दरेसी नंबर एक व्यापार समिति, श्री मोतीगंज व्यापार समिति, सीताराम मशीनरी मार्केट, वशिष्ठ मार्केट एसोसिएशन, आगरा इमिटेशन ज्वैलरी एसोसिएशन, ताजगंज रोड व्यापार समिति, लोहा मंडी व्यापार समिति, पत्थर व्यवसाय समिति, कमला नगर व्यापार समिति, मिठाई विक्रेता संगठन, कपड़ा संगठन, किराना संगठन, संजय प्लेस एसोसिएशन, शो फेडरेशन ऑफ़ आगरा, कैट आगरा, जय झूलेलाल सेवा संगठन, आयुर्वेदिक संगठन, रेडीमेड गारमेंट संगठन, लक्ष्मी मार्केट बेलनगंज, पुरुषार्थी संघ, कसेरट बाजार संघ आदि के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से ठोस और प्रभावी कार्यवाही की मांग की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन