Fri 07 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: बिजलीघर चौराहे पर अवैध रूप से चल रहे ऑटो-रिक्शा के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान

Pragya News 24

Sat, Apr 13, 2024
Post views : 41

Agra. बिजलीघर चौराहे को अतिक्रमण मुक्त बनाने के साथ साथ अब ट्रैफिक पुलिस अनाधिकृत रूप से चल रहे ऑटो व ई रिक्शा के संचालन को रोकने में जुट गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से बिजलीघर चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया और बिजलीघर चौराहे पर बिना वैध प्रपत्र/अनाधिकृत रूप से संचालित एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो/ई–रिक्शा के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। ट्रैफिक पुलिस की इस कार्यवाही से ऑटो संचालकों में हड़कंप मच गया। वहीं ई रिक्शा चालक भी अपने ई रिक्शा को बिजलीघर चौराहे पर लाने से बचते नजर आए।

आपकों बताते चले कि बिजलीघर चौराहे पर अनाधिकृत रूप से ऑटो व ई रिक्शा का संचालन हो रहा है। इनकी संख्या भी लगातार बढ़ रही है जिससे बिजलीघर चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है और जाम की स्थिति भी बनने लगी है। इसके कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इन समस्याओं के निस्तारण के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बिजलीघर चौराहे पर बिना वैध प्रपत्र/अनाधिकृत रूप से संचालित एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो/ई–रिक्शा के विरुद्ध अभियान शुरू कर दिया है। अनाधिकृत रूप से चलने वाले ऑटो व ई रिक्शा के चालान किये जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन