Wed 30 Sep 2026
Breaking News Exclusive
“भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रसेन वाटिका में होगा विशाल एकता महायज्ञ मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, काले कपड़ों में पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव संत रविदास जयंती पर तीन दिवसीय समरसता महोत्सव 2 से, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महासभा द्वारा होगा आयोजन प्रथम पूज्य के आशीष से हुआ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती लुहार गली व्यापार समिति के वार्षिकोत्सव में आठ वरिष्ठ व्यापारी सम्मानित रामबारात के स्वागत को सजेगा शमशाबाद, गांधी चौराहे पर होगी भव्य सजावट रामलीला महोत्सव-2026 की कार्यकारिणी घोषित, प्रवीण बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: घायल विदेशी महिला पर्यटक को पर्यटन पुलिस ने आगरा फोर्ट घुमाया

Pragya News 24

Sun, Sep 24, 2023
Post views : 142

Agra. स्पेनिश पर्यटक जिसको मामूली सी चोट आई थी, पर्यटन पुलिस ने उसे अपनी साख बचाने के लिए प्रचार का माध्यम बना लिया। आज पर्यटन पुलिस की ओर से घायल महिला पर्यटक और उसके पति को अपनी गाड़ी से आगरा किला लाया गया। पुलिस एस्कोर्ट के बीच ही इस दंपति को आगरा किला घुमाया साथ ही दिल्ली तक उसे एस्कॉर्ट करते हुए ले जाया गया।

आपकों बताते चले कि फतेहपुर सीकरी स्मारक में स्पेन की महिला पर्यटक रैम्प पर चढ़ते वक्त फिसल गई और बेहोश हो गयी। बेहोशी की हालत में गिरी महिला पर्यटक के पैर में चोट आई। मोतीपुर मौजूद एएसआई कर्मचारी और पर्यटन पुलिस उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में ले गई। जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया और महिला पर्यटक सकुशल दिखाई दी।

स्पेनिश महिला पर्यटक को अब पर्यटन पुलिस ने अपनी प्रचार का माध्यम भी बनाया। उसका इलाज करने के साथ-साथ पर्यटन पुलिस अपनी गाड़ी से उसे आज आगरा फोर्ट लाई। आगरा फोर्ट घुमाया और उसे दिल्ली तक एस्कॉर्ट किया।

आपको बताते चले कि गुरुवार को एक फ्रांसिसी महिला पर्यटक की रेलिंग से गिरकर मौत हो गई थी उसकी मौत पर कई सवाल खड़े हुए थे। रेलिंग के कमजोर होना और समय से उपचार न मिलाना। इसके बाद पर्यटन पुलिस और आगरा के जिला प्रशासन पर कई सवाल खड़े होने लगे थे। अब पर्यटन पुलिस अपनी छवि को सुधारने और अपनी साथ बनाए रखने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन