Wed 07 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताजमहल देखने आई बुजुर्ग महिला पर्यटक परिवार से बिछड़ी, पर्यटन पुलिस ने की मदद

Pragya News 24

Sun, May 26, 2024
Post views : 46

Agra. मोहब्बत की निशानी ताजमहल का भ्रमण करने आई एक बुजुर्ग महिला पर्यटक अपने परिवार से बिछड़ गई। इस पर बुजुर्ग महिला पर्यटक घबरा गई और फिर उसने वहां मौजूद पर्यटन पुलिस कर्मियों से शिकायत की। इसके बाद पर्यटन पुलिस हरकत में आई। पर्यटन पुलिस ने बुजुर्ग महिला पर्यटक से उसके परिजनों की डिटेल ली। पर्यटन पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले साथ ही अनाउंसमेंट भी कराया। कुछ ही घंटो में पर्यटन पुलिस ने बुजुर्ग महिला पर्यटक के परिजनों को ढूंढ निकाला और उन्हें बुजुर्ग महिला को सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के मुताबिक आंध्रप्रदेश से एक परिवार ताजमहल का भ्रमण करने के लिए आया था। ताजमहल भ्रमण के दौरान उस परिवार की बुजुर्ग महिला पर्यटक बिछड़ गई। परिवार से अलग होने पर बुजुर्ग महिला काफी सहम गई। कुछ समझ न आने पर बुजुर्ग महिला पर्यटक ने वहाँ मौजूद पर्यटन पुलिस को आपबीती बताई। जिस पर पर्यटन पुलिस तुरंत हरकत में आई। महिला से उसके परिजनों की डिटेल लेकर कई टीमों को उस परिवार को ढूंढने के लिए लगा दिया, साथ ही ताजमहल के आसपास अनाउंसमेंट भी कराया। इस पर पर्यटन पुलिस को सफलता हाथ लगी और कुछ देर में पर्यटन पुलिस ने उसे परिवार के लोगों को ढूंढ कर बुजुर्ग महिला पर्यटक को उनके सुपुर्द कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन