Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जमीनी विवाद में दो भाईयों में हुई मारपीट, बहू-सास को भी नहीं छोड़ा, घर से निकलने का रास्ता किया बंद

Pragya News 24

Wed, Mar 27, 2024
Post views : 62

Agra. जमीनी विवाद को लेकर खून के रिश्ते भी तार तार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला अस्पताल में सामने आया दो महिलाएं खून से लथपत अवस्था में आगरा के जिला अस्पताल पहुंची थी। चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार करने के साथ मेडिकल भी किया। जब उनसे बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली तो एक पीड़िता ने बताया कि उसकी जेठ ने उसके साथ मारपीट की है। लाठी डंडों से उसे बेरहमी से मारा पीटा गया जिससे उसके सिर और कमर में गंभीर चोट आई है।

पीड़िता ने बताया कि वह फतेहाबाद थाना क्षेत्र के छतैया पुरा की रहने वाली है। उसका पति बाहर काम करता है और वह अपनी बूढ़ी सास के साथ यहां रहती है। सुबह के समय पति काम के लिए जा रहे थे तभी जेठ पोप सिंह और उसके परिवार ने उनके साथ गाली गलौज देना शुरू कर दिया। पति ने विरोध किया तो उसकी गर्दन पकड़ ली और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जब उसे बचाने वह और उसकी सास पहुंची तो दबंग जेठ ने उसे भी दबोच लिया।

पीड़िता ने बताया कि सभी ने मिलकर लाठी डंडों से उस पर प्रहार करना शुरू कर दिया। उसके सिर और कमर में गंभीर चोट आई। पीड़िता का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। पति अक्सर काम की सिलसिले से बाहर रहते हैं और उनकी गैर मौजूदगी में उनकी बूढ़ी सास और उसके साथ दबंग जेठ मारपीट की घटना को अंजाम देता रहता है। दबंग जेठ ने उनके घर के आसपास की जमीन खरीद ली है। जैसे ही वह अपने घर से निकलते हैं तो जेठ अपनी जमीन बता कर उन्हें वहां से निकलने नहीं देता है। इसका विरोध किया जाता है तो उनके साथ मारपीट की जाती है।

पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपने घर के रास्ते के लिए पंचायत करने का भी प्रयास किया लेकिन दबंग ने उससे पहले ही उनके ऊपर पत्थर कर दिया और पंचायत के लिए आए उसके परिजन भी गंभीर रूप से घायल हुए। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह उनकी जान माल की रक्षा करें और उन्हें घर से बाहर निकालने के लिए रास्ता दिलवाये।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन