Tue 06 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां 168 झांकियों के साथ निकलेगी ऐतिहासिक राम बारात, ऐरावत पर सवार होंगे चारों राजकुमार मेहंदी, संगीत और लगन से सजा अग्रवन, राम के हाथों में रची ‘सीता’ नाम की मेहंदी

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: आगरा से चारधाम यात्रा पर गई रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी की यमुनोत्री मँदिर में हुई मौत

Pragya News 24

Sat, May 18, 2024
Post views : 48

Agra. चार धाम यात्रा पर गए रिटायर्ड बैंक मैनेजर की पत्नी की यमुनोत्री मंदिर के गेट पर सांसे थम गई। साथ में गए डॉक्टर ने उन्हें चेकअप के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सक ने हृदय घात से मौत होने जानकारी दी। इस घटना से श्रद्धालु पूरी तरह से सहम गए।

सदर थाना क्षेत्र के श्रीराम निरवाना कॉलोनी रोहता निवासी गिर्राज किशोर रिटायर्ड बैंक मैनेजर हैं। बहनोई राधा रमन ने बताया कि कॉलोनी के लोग चार धाम की 15 दिवसीय यात्रा पर हैं। वह, गिर्राज किशोर और उनकी पत्नी रामेश्वरी देवी (64) कॉलोनी से 8 मई को निकले थे। बुधवार तक वह लोग हरिद्वार, ऋषिकेश, नीलकंठ, मंसूरी की यात्रा पूरी कर चुके थे।

बृहस्पतिवार को यमुनोत्री पहुंचे। वहां धर्मशाला में स्नान करने के बाद सभी लोग दर्शन के लिए मंदिर गए। मंदिर के गेट पर रामेश्वरी देवी की तबीयत खराब हो गई। वह खड़े-खड़े गिर गईं। चेकअप कराने के लिए उनके साथ यात्रा में गए डाॅक्टर को बुलाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।

वहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने हृदयाघात से मौत होने की जानकारी दी। वहां पर डीएम को प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से परिजन ने मना कर दिया। शुक्रवार को करीब शाम 4 बजे रामेश्वरी देवी का शव उनके आवास पर पहुंचा तो बेटे राहुल और विवेक बिलख पड़े। परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम पैतृक गांव शमसाबाद रोड स्थित लहर इनायतपुर में अंतिम संस्कार किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन