Wed 05 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शी विल संस्था का ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान, मेयर ने किया रुद्राक्ष और बेलपत्र का रोपण

Pragya News 24

Tue, Aug 5, 2025
Post views : 39

आगरा। महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ शी विल संस्था द्वारा विजय नगर स्थित विजय क्लब में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर रहीं, जिन्होंने रुद्राक्ष और बेलपत्र के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।

संस्था की संस्थापक अध्यक्ष राशि गर्ग ने बताया कि एक पौधा मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत कुल 51 पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य न केवल पौधे लगाना है, बल्कि उन्हें संरक्षित करना और मां की ममता जैसी देखभाल देना भी है।

मेयर हेमलता दिवाकर ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए पौधों के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब हम लगाए गए पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाएं।
इस अवसर पर पूजा लूथरा, कृतिका, दिव्या गुप्ता, डॉ भास्कर ज्योति, आयुषी चौबे, डॉ अंशिका सरकार, कीर्ति, नूपुर, प्रिया, दिशा, तनु, रोली रस्तोगी, रुचि गुप्ता, अदिति मित्तल, आशिमा, नैना, डिंपल आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन