Sun 04 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हवन कर मनायी राष्ट्र पुरुष महाराणा प्रताप की जयन्ती, शहीदों को किया नमन

Pragya News 24

Sat, May 10, 2025
Post views : 43

आगरा। राष्ट्र पुरुष महाराणा प्रताप के गूंजते जयकारों संग हाथों में भगवा ध्वज और वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि के साथ भारत माता का उद्घोष। कुछ इसी भक्ति भाव और देश प्रेम के साथ क्षत्रिय सभा जिला आगरा द्वारा महाराणा प्रताज की जयन्ती मनायी गई। यमुना किनारा स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन किया गया। प्रतिमा को पुष्पों से सजाया गया। हवन कर देश के वीर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

सभा के जिलाअध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार व जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह परमार ने बताया कि देश में विषम परिस्थितियों और सुरक्षा दृष्टि से क्षत्रिय सभा जिला आगरा द्वारा शोभायात्रा को स्थगित कर हवन व महाराणा प्रताप की प्रतिमा का पूजन कर ही जयन्ती मनायी गई। कहा कि राष्ट्रहित व राष्ट्र सुरक्षा सर्वाेपरि है। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महाराणा प्रताप की जयन्ती के मौके पर भारत की रक्षा करते हुए शहीद हुए पांच वीर जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।
कमला नगर शाखाध्यक्ष गौरव परमार ने कहा कि देश की जनता भारत सरकार के साथ है। जो भी भारत के स्वाभिमान को ललकारेगा, देश का बच्चा-बच्चा और सेना उसका मुंह तोड़ जवाब देगा। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी कायर पाकिस्तान व आतंकियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं को कमजोर समझने वाले कभी तरक्की नहीं सकते।

इस अवसर पर हवन के साथ विश्व व भारत की सुरक्षा की भी कामना की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षत्रिय सभा के संरक्षक विजय पाल सिंह चौहान, संयोजक आरपी सिंह जादौन, कपूर चंद सिकरवार, पार्षद शरद चौहान, ब्रजराज सिंह परमार, गजेन्द्र सिंह परमार, विनोद परमार, महेश पुंडीर, मंगल सिंह तोमर, भँवर सिंह चौहान, भरत सिंह सिकरवार, हरदेव चौहान, धर्मेन्द्र जादौन, सोनेन्द्र चौहान, टीकम सिंह तोमर, विजेंद्र पाल राणा, बृजराज सिकरवार, आशू चौहान, संजीप राघव, ज्योति जादौन, कल्पना चौहान धाकरे, विनीता जादौन, शिशुपाल सिंह धाकरे, सौरभ राजावत आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन