Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: ताजमहल में तैनात हुई "मैं आई हेल्प यू टीम", तबियत बिगड़ने वाले पर्यटकों को देगी पानी और इलेक्ट्रॉल पाउडर

Pragya News 24

Sat, Apr 6, 2024
Post views : 53

Agra. गर्मी के मौसम में ताजमहल भ्रमण के दौरान ताजमहल के अंदर ही पर्यटकों की तबियत खराब हो रही है। ऐसे पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस समस्या को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ' May I Help You' टीम को तैनात कर दिया है जो पर्यटकों की मदद के लिए जुट गई है। इस टीम के सदस्य पर्यटकों को ठंडा पानी और इलेक्ट्रॉल पाउडर उपलब्ध करा रहे हैं, साथ ही जिन पर्यटकों की तबियत ज्यादा बिगड़ रही है उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए डिस्पेंसरी तक ले जा रहे है।

अधीक्षण पुरातत्वविद डाॅ. राजकुमार पटेल ने बताया कि ‘मैं आई हेल्प यू’ लिखी जैकेट पहनकर एएसआई के कर्मचारी जगह-जगह तैनात किए गया हैं। किसी पर्यटक की तबियत खराब होती है तो टीम के सदस्य मदद के लिए तत्काल पहुंचेंगे। प्राथमिक चिकित्सा दिलाएंगे। सदस्यों को कूल बैग में ठंडे पानी की बोतलें और इलेक्ट्रॉल पाउडर दिए गए हैं। जो उन पर्यटकों को तुरंत ठंडा पानी की बोतल व इलेक्ट्रॉल पाउडर देंगे।

एएसआई कर्मचारियों की टीम सीआईएसएफ जवानों के साथ संपर्क में रहेगी। किसी भी सूचना पर ताज के अंदर पर्यटकों को तुरंत मदद देगी। बता दें कि बीते एक सप्ताह में 30 से ज्यादा भारतीय और विदेशी पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़े। सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहे तापमान में पर्यटकों की तबीयत खराब हुई। इसके बाद एएसआई अधिकारियों ने विशेष टीम बनाई है।

बृहस्पतिवार को ताजमहल का दीदार करने आए मध्य प्रदेश के शाजापुर के दीपक पाटीदार और रोहतक की कृष्णा देवी की तबियत खराब हो गई थी। गश खाकर गिर गए, जिन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा दी गई। ताजमहल में लाल पत्थर और संगमरमर तापमान बढ़ने से दहक रहे हैं। मुख्य गुंबद से रॉयल गेट और फिर बाहर पैदल ज्यादा चलने के कारण पर्यटक बीमार हो रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन