Thu 08 Oct 2026
Breaking News Exclusive
“तुलसी विवाह रचि आजु, मंगल गावहिं मिथिलावासी”, जनकपुरी में तुलसी-शालिग्राम विवाह से गूंजा मंगलगान “मिथिला पहुंची रघुनंदन की बारात, बरसे फूल तो खिल उठा जनकपुर” “बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा…” पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य राम बारात, आगरा बना राममय मां गौरा के पूजन को निकलीं जनकनंदिनी, सखियों संग नगर भ्रमण पर निकलीं सीताजी ‘रोटी दो अभियान’ बना सेवा और संस्कार की मिसाल, 60 परिवार जुड़े गौसेवा से राजनेताओं के लिए गुरुकुल समान था स्व. राजकुमार सामा का व्यक्तित्व, 12वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन डीएम मनीष बंसल ने जानी नई तकनीक, चाइनीज एग्जिबिटर्स से भी किया संवाद ₹21,000 करोड़ के संभावित कारोबारी अवसरों की नींव रख गया ‘मीट एट आगरा’ ‘मीट एट आगरा’ बना फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच “आजु सखि मंगल गावहु…” की गूंज से सजा एंथम, मेहंदी संगीत में झूमीं मिथिला की सखियां

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: भारतीय न्याय संहिता के तहत आगरा में शमशाबाद थाने में दर्ज हुआ पहला मुकदमा, बंधक बनाकर की लूट

Pragya News 24

Mon, Jul 1, 2024
Post views : 45

Agra. आज से देश भर में भारतीय न्याय संहिता लागू हो गई है। भारतीय न्याय संहिता लागू होने पर नई आईपीसी के तहत आगरा के शमशाबाद थाना में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। यह आगरा जिले का पहला मुकदमा था जो नई आईपीसी के तहत दर्ज हुआ। यह मुकदमा बंधक बनाकर घर लूटपाट करने का है। धारा 305(ए) और 331(4) के तहत कार्रवाई की गई है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक शमशाबाद के टूला तिवारिया के रहने वाले भूरी सिंह घर पर अकेले थे। पत्नी और बच्चे मायके गए हुए थे। देर रात चोर छत से सीढ़ियों के रास्ते का पत्थर तोड़ घर में घुसे। बलपूर्वक गृह स्वामी के हाथ पैर बांध दिए। अलमारी और दुकान की चाबी लेकर नगदी, आभूषण चोरी कर भाग निकले।

'जान प्यारी है या पैसा'

भूरी सिंह ने बताया कि रविवार देर रात वो घर पर सो रहे थे। पत्नी लक्ष्मी बेटी प्रकृति तीन वर्ष, बेटा देवहंस एक वर्ष को साथ लेकर अपने मायके गांव पतैया पुरा फतेहाबाद चली गई थीं। रात में पत्थर को काटकर चार चोर घुस आए। सोते हुए समय उन्हें पकड़ लिया। चाबी मांगी और कहा कि जान प्यारी हैं या पैसा। चाबी लेकर अलमारी तथा काउंटर में रखे रुपए चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर शमसाबाद वीरेश पाल गिरि पहुंच गए। सुबह स्वान दस्ता और फोरेंसिक टीम ने आकर जांच की।

इंस्पेक्टर वीरेश पाल गिरि ने बताया कि तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन