Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चावल माफिया का आतंक, ढाबा के बुजुर्ग संचालक से मारपीट, सीसीटीवी में कैद घटना

Pragya News 24

Sat, Mar 30, 2024
Post views : 59

आगरा। एत्मादपुर के नगला परमसुख में चावल माफिया और उनके गुंडो की खुली गुंडई सामने आई है। बी एस ढाबे के संचालक बुजुर्ग व्यक्ति को लाठी डंडों से लैस होकर गुंडे खुलेआम पीट रहे हैं जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पीड़ित ने एत्मादपुर पुलिस से चावल माफिया और उनके सहयोगी गुंडों पर कार्यवाही की मांग की है।

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में सरकारी राशन की कालाबाजारी का गोरखधंधा जमकर फल फूल रहा है। राशन माफिया काली जैन ने अवैध राशन की भंडारण के लिए अलग-अलग जगह कई गोदाम बना रखे हैं। इन गोदामों पर भाड़े के गुंडो की फौज रहती है जो शराब के नशे में कभी भी किसी के भी साथ में मारपीट करते हैं और जानलेवा हमला कर देते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला। एत्मादपुर कोतवाली क्षेत्र के नगला परम सुख स्थित बी एस ढाबा के पीछे अवैध भंडारण के लिए राशन माफिया का गोदाम है। जिस पर रहने वाले करीब आधा दर्जन युवक चाय पीने ढाबे पर आए। ढाबा संचालक शिव कुमार से बैठने को लेकर कहा सुनी हो गई। जिसके बाद सभी युवकों ने लाठी डंडों से बुजुर्ग शिव कुमार को जमकर पीटा।

शिव कुमार को पिटता देख आस पास के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दबंगों द्वारा की गई इस हमले की पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ढाबा संचालक में थाना एत्मादपुर में तहरीर दी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कब तक राशन माफिया काली जैन का आतंक यूं ही जारी रहेगा और संबंधित विभाग के अधिकारी आंखें मूंद कर बैठे रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन