Mon 05 Oct 2026
Breaking News Exclusive
बचपन से बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण, गीता से जीवन-दर्शन समझाने की पहल ‘मीट एट आगरा’ में ग्लोबल फुटवियर इंडस्ट्री का संगम, 11 देशों की भागीदारी 1500 बच्चों ने जानी संत रविदास की वाणी, समरसता महोत्सव में दिखी नई पीढ़ी की भागीदारी सड़कों पर उतरी मिथिला, आमंत्रण यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर के लिए सजकर तैयार हुआ आगरा ट्रेड सेंटर; 3 से 5 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन “प्रगटीं सिय बिधि बीच बिचारा, जनकपुर मंगल भवन उजियारा” — हल की नोक से घड़े में हुआ मां जानकी का प्राकट्य मिथिला नगरी का हुआ भव्य श्रृंगार, प्रभु श्रीराम के स्वागत को सजे घर-द्वार “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”... तलवार लहराकर गरजा दशानन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के विद्यार्थियों ने सीखे सफलता के मंत्र मां जानकी के जन्मोत्सव पर भावपूर्ण नृत्य की तैयारी, जनकपुरी महिला समिति जुटी रिहर्सल में

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: कलम की लेखनी का दिखा हुनर, विद्यार्थियों ने लेख और विचार कागज पर उकेरे

Pragya News 24

Mon, Mar 18, 2024
Post views : 63
  • लेखन के माध्यम से कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा का समावेश देखने को मिला
  • स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट की चैंपियनशिप में प्रतिभागियों को मिला मंच

आगरा। प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। मंच मिलते ही प्रतिभा की खूबियों में चार चांद लग जाते हैं। प्रतिभा को सम्मान मिला तो चेहरे खिले उठे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सम्मान किया गया। स्वास्तिक हैंडराइटिंग वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित नेशनल पैनमैन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का हुनर देखते ही बना। सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल सभागार में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने लेख और विचार इस तरह कागज पर उकेरे की देखने वाले हतप्रभ रह गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर विद्यालय के एमडी प्रांजल शर्मा, एमडी अपूर्व शर्मा, स्वास्तिक समूह की प्रमुख विनीता मित्तल, श्रुति दास, विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल रीनू द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। इंग्लिश राइटिंग के चार चरणों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन देखने को मिला। जिसमें प्रिंट राइटिंग, कर्सिव राइटिंग, आर्टिस्टक पैराग्राफ राइटिंग, आर्टिस्टिक स्लोगन एवं थॉट राइटिंग का कंपटीशन हुआ। प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस मौके पर विवेक शर्मा, पूजा सचदेवा, पूजा तनेजा, अंजलि, विजय गौतम, नरेंद्र शुक्ला, मनोज कुमार ,आकाश, वर्षा, ज्योति, आलोक वैष्णव, अनुभव बंसल, अक्षिता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन